Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती

    July 4, 2026

    पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला

    July 4, 2026

    बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
    • पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
    • बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
    • ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
    • वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
    • चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
    • हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
    • राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जमशेदपुर में मोदी बोले-झारखंड के तीन दुश्मन-झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी, जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना राज्य का भाग्य सुनिश्चित होगा
    Jharkhand

    जमशेदपुर में मोदी बोले-झारखंड के तीन दुश्मन-झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी, जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना राज्य का भाग्य सुनिश्चित होगा

    News MaatiBy News MaatiSeptember 15, 2024No Comments30 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं। इनके नाम हैं-झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल। इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्य सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं झारखंड आया था। तब देश में बड़े-बड़े झूठ, बड़ी-बड़ी अफवाहें, झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतों पर आपका आशीर्वाद भारी पड़ा। उन्होंने कहा कि आपका भरोसा मोदी पर है। मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। इस भरोसे को कायम रखने के लिए मोदी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

    मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगाए और कहा कि हमारा रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना, भाजपा का अपना सपना है। मोदी ने कहा कि पहली बार भाजपा की सरकार ने झारखंड के पिछड़े जिलों के विकास की चिंता की। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत भाजपा की सरकार ने की। पिछड़े आदिवासी युवाओं की चिंता की। उनकी शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालय हमने बनाए। भाजपा ने आदिवासी समाज की एक महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया। अब तक की सरकारें खनिज संपदा से संपन्न झारखंड से केवल वसूली करती थी। हमने डीएमएफ बनाया। आपको आपका हक दिलाया।

    झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ : मोदी ने कहा कि कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। उसने कितने दशक तक दिल्ली में बैठकर देश पर राज किया। उन्होंने देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये जेएमएम वाले, जिन्होंने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं। उन लोगों के साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। इस समय झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ है। यह हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय है। जवान बेटियों के हर मां-बाप के लिए चिंता का विषय है। झारखंड हाई कोर्ट ने घुसपैठ पर एक आदेश दिया लेकिन झारखंड सरकार मानने को तैयार नहीं है कि राज्य में घुसपैठ हो रही है।

    झारखंड में डेमोग्राफी बहुत तेजी से बदल रही : प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी रोहिंग्या की घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा है। यहां की डेमोग्राफी बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि संताल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। यहां के लोगों की जमीन हड़पी जा रहीं हैं। घुसपैठिये पंचायतों में व्यवस्था पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों के साथ अत्याचार की वारदातें बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के शहर हों या झारखंड के गांव, इस घुसपैठ की वजह से हर झारखंडी असुरक्षित महसूस कर रहा है। सच्चाई यह है कि जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ हमेशा साथ खड़े हैं। ये कट्टरपंथी जेएमएम को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है। क्योंकि, जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

    जेएमएम-कांग्रेस मजहब के नाम पर केवल बना रहे वोट बैंक : प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एक बात साफ-साफ समझनी होगी कि जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है। हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। इसके लिए झारखंड के हर एक नागरिक को एकजुट होना होगा। भाजपा को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं होते। जेएमएम सरकार के 5 साल का कार्यकाल इसका सबूत है। वोट लेने के लिए ये लोग आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन जेएमएम के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं, अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड का गरीब आदिवासी पूछ रहा है कि क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे?

    भर्ती परीक्षा के नाम पर राज्य में 15 से ज्यादा युवाओं की जान गई

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने जब तक नौकरी नहीं, तब तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। किसी बेरोजगार को मिला क्या? शहरी रोजगार की योजना शुरू की, रोजगार मिला क्या? नहीं मिली। उल्टे योजनाएं दो महीने में बंद हो गईं। भर्ती परीक्षा के नाम पर राज्य में 15 से ज्यादा युवाओं की जान चली गई। 15 नौजवान, अपनी मां के लाडले, बहन के भाई इस सरकार की गलत व्यवस्था के कारण अपनी जान गंवा बैठे। जिन युवाओं की जान गई है, उनको मैं श्रद्धांजलि देता हूं। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी सरकार को हमें झारखंड से हटाना ही होगा।

    जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां-वहां झूठ की दुकानें

    मोदी ने कहा कि अब ये लोग महिलाओं को पैसे देने के नाम पर गरीबों को बहलाने के लिए नए-नए तिकड़म लगा रहे हैं। ऐसे धोखेबाजों को आपको सरकार से बाहर निकालना है। वादे करना और उसे पूरे करना सिर्फ भाजपा का काम है। हमारी सरकार ने और तीन करोड़ गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया है। हम हर घर तक जल पहुंचा रहे हैं। छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि ढेर सारी घोषणाएं कांग्रेस पार्टी ने भी की थी। कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं को एक-एक लाख रुपए देने का वादा किया था। महिलाओं ने कांग्रेस दफ्तर पर पैसे मांगने गईं, तो उन्हें अपमानित किया गया, जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां-वहां ऐसी ही झूठ की दुकान खोली जा रही है।

    मईयां सम्मान योजना के नाम पर लूट : प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम वाले भी जब-जब कुछ देने की बात करें, तो सावधान हो जाइए। इनको भी ये ट्रेनिंग कांग्रेस से ही मिली है। जब भी ये कुछ देने की बात करेंगे, तो आपकी ही जेब पर डाका डालेंगे। मंईयां सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं से 300-300 रुपये मांगे जा रहे हैं। अबुआ आवास के नाम पर 25,000 रुपये तक की वसूली हो रही है। ये पिछले दरवाजे से लाभार्थियों को गुमराह करके उनसे भी वसूली कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के झारखंड में रविवार को चार कार्यक्रम तय थे। इनमें से दो कार्यक्रमों में वह आभासी रूप से शामिल हुए। एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। करीब दो से ढाई घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ।

    पहली बार ऐसा होगा जब झारखंड में कोई प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए इतनी लंबी यात्रा करते हुए सभा स्थल तक पहुंचें। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसकी वजह से प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से ही निकलना पड़ा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी है उनमें बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला

    July 2, 2026

    पुलिस के सामने ही करणी सेना नेता की गई हत्या, बाबूलाल बोले-झारखंड में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,405

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,077

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Blog

    श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती

    By News MaatiJuly 4, 20263

    जम्मू-कश्मीर। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की शुक्रवार को शुरुआत हुई। शनिवार को संत समाज का…

    पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला

    July 4, 2026

    बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना

    July 3, 2026

    ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती

    July 4, 2026

    पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला

    July 4, 2026

    बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना

    July 3, 2026

    ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ

    July 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.