Author: News Maati

रांची। टेंडर कमीशन घोटाला मामले में मंत्री आलमगीर आलम सहित नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। सभी आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शनिवार को हुई। अब इनकी अगली पेशी 29 जून को होगी। आरोपितों में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, संजीव लाल, जहांगीर आलम, ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम, उनका भतीजा आलोक रंजन, हरीश यादव, नीरज मित्तल, रामप्रकाश भाटिया और तारा चंद शामिल हैं। टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने पहली कार्रवाई 21 फरवरी, 2023 को की थी।…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अगले पांच साल के भीतर 250 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस और 300 से अधिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगी और देश में रेलवे पटरियों की लंबाई डेढ़ लाख ट्रैक किलोमीटर से अधिक हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर संस्करण का ढांचा बन चुका है और अब साजसज्जा की जा रही है। दो माह के भीतर इसके ट्रायल यानी परीक्षण शुरू हो जाएंगे। अगले छह माह के भीतर ये गाड़ी पटरियों पर दौड़ने लगेगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत…

Read More

रांची। ईडी के समन की अवहेलना मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को भी एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस मामले में हेमंत सोरेन की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ईडी ने कोर्ट में एक आवेदन दिया है। ईडी के इस आवेदन पर अदालत 28 जून को सुनवाई करेगा। आवेदन में ईडी ने अनुरोध किया है कि आरोपित हेमंत सोरेन अभी जेल में हैं। उनकी इस मामले में उपस्थिति दर्ज कराई जाए। इस आवेदन के आलोक में बिरसा मुंडा जेल अधीक्षक के पास पत्र लिखा गया है। इससे पूर्व तीन जून…

Read More

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर क्राइम थाना ने साइबर ठगी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित फरहादुर रहमान की गिरफ्तारी असम के धुबरी जिले स्थित फकीरगंज थाना क्षेत्र से हुई है। इसके पास से मोबाइल और दो सिम बरामद हुए हैं। डीएसपी नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि साइबर क्राइम थाना में पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। महिला से कहा गया कि आपको इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीन शॉट भेजने का पार्ट टाईम जॉब आॅफर किया गया है। महिला ने जब यह काम…

Read More

रांची। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने छिनतई गिरोह के दो अपराधियों सहित एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकानदार अश्वनी प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद उमर और मोहम्मद प्रिंस शामिल हैं। इनके पास से गलाया हुआ सोना 16.40 ग्राम, सोना चेक करने वाला पत्थर, 11 हजार नकदी, कपड़ा और बाइक बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पांच जून को रातू रोड निवासी मनोज कुमार सिंह की पत्नी गीता सिंह सेंटेविटा अस्पताल के पीछे से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों…

Read More

रामगढ़। पतरातू प्रखंड क्षेत्र में पांडे गिरोह के लोगों के जरिए लगातार व्यवसायियों से रंगदारी मांगी जा रही है। बीते नौ जून को पतरातू थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी प्रेम पांडे से भी रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में 14 जून को कांड संख्या 158/2024 दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस प्राथमिकी में बताया गया था कि विकास तिवारी गिरोह के सदस्यों के द्वारा फोन पर रंगदारी की मांग की जा रही है। इस कांड के उद्भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी डॉ बिमल कुमार ने पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम के…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने शनिवार को बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। तालाब का पानी दूषित होने पर उन्होंने रांची के उपायुक्त को मौके पर बुलाया और इसे अविलंब ठीक करने को कहा। इस तालाब की गंदगी को साफ करने के लिए जो मशीन की आवश्यकता है वह रांची नगर निगम के पास उपलब्ध नहीं होने की बात कही गयी। रक्षा राज्य मंत्री ने सीसीएल के सीएमडी से बात कर सीएसआर फंड से सफाई करने वाली नई मशीन उपलब्ध कराने को कहा। इसकी कीमत छह से सात करोड़ रुपये है। इसे सीएमडी ने तुरंत स्वीकार कर अविलंब…

Read More

कोडरमा। गिरिडीह रोड स्थित विधायक आवास के समीप से विगत 11 जून को स्कॉर्पियो चोरी मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने शनिवार को बताया कि चोरी गए स्कॉर्पियो की बरामदगी को लेकर कोडरमा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि 11 जून को स्कॉर्पियो संख्या (जेएच 12 एल 9248) की चोरी के बाद कोडरमा थाना में प्राथमिक की दर्ज हुई थी। इस मामले के उदभेदन को लेकर एक छापेमारी दल का गठन किया था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल…

Read More

नयी दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी 2024 को रद्द करने और पांच मई को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शीर्ष अदालत की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने अपील की गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए 20 छात्रों द्वारा दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और अन्य को परीक्षा नए सिरे से आयोजित करने का निर्देश देने की भी अपील की गई है। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक)-2024 को लेकर सवाल उठाने वाली अलग-अलग याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए शीर्ष…

Read More

 नयी दिल्ली: अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में भारतीय खेलों के कई उतार-चढ़ाव को कवर करने वाले अनुभवी खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया। वह यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के पूर्व खेल संपादक भारतीय खेल पत्रकारिता की सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक थे और पिछले कुछ वर्षों से स्टेट्समैन अखबार के सलाहकार संपादक के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर में आठ ओलंपिक खेलों के अलावा कई एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेलों के कई सत्र को ‘ऑन ग्राउंड’ कवर किया। उन्होंने इसके साथ ही…

Read More