Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
- रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
Author: News Maati
साहिबगंज। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज के भोगनाडी से चुनाव झारखंड विधानसभा शंखानाद किया। शाह शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये के चुन-चुनकर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ भाजपा की सरकार…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में जेपीएससी के द्वितीय बेच की सेवा संपुष्टि और प्रमोशन के लिए शिवेंद्र कुमार की रिट याचिका दायर पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक की खंडपीठ ने गृह सचिव को यह बताने को कहा है कि अदालत के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया गया। कोर्ट ने गृह सचिव को निर्देश दिया है कि वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कोर्ट को जानकारी दें। इसके साथ अदालत ने मौखिक रूप से कहा है कि हाई कोर्ट के आदेश के साथ खिलवाड़ न किया जाए। शिवेंद्र की नियुक्ति वर्ष…
साहिबगंज। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज के भोगनाडी से चुनाव झारखंड विधानसभा शंखानाद किया। शाह शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये के चुन-चुनकर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ भाजपा की सरकार…
पटना। लैंड फॉर जॉब घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर केस चलाने का रास्ता साफ हो गया है। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) को इस मामले में लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। कुछ समय पहले प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपियों ने मध्य रेलवे के तत्कालीन जीएम और सीपीओ के…
मुंबई। शेयर बाजारों में भारी तेजी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000अंक चढ़कर 84100 के पार हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 293 अंक चढ़कर 25,707.85 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर ज्यादातर इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आॅटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, सर्विस और पीएसई इंडेक्स में सबसे…
गया। नक्सलियों से सांठगाठ के पुख्ता सबूत मिलने के बाद NIA की टीम जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूर्व एमएलसी के घर से भारी मात्रा में कैश और हथियार मिला है। नोट गिनने वाली बड़ी मशीन मंगाया गया था। मनोरमा देवी के घर से 4.3 करोड़ रूपये बरामद किया गया हैं। छापेमारी के दौरान एनआईए को कई दस्तावेज भी मिला है वही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। दो बक्से में बरामद नोट को रखा गया है। 10 हथियार, डिजिटल डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी…
रांची। डीवीसी मैथन और पंचेत डैम से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है। स्थिति की गंभीरता को देख बंगाल सरकार ने गुरूवार को देख बंगाला सरकार ने गुरूवार शाम झारखंड सीमा के डीबूडीह चेकपोस्ट पर बैरिकेडिंग पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश को रोक लगा दी। इससे झारखंड क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर कोलकाता लेन में मुगमा तक करीब पांच किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। पश्चिम बंगाल के आधा दर्जन थानों की पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात की गयी है। बंगाल सरकार की इस कार्रवाई से झारखंड के…
रांची। फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2024-25 का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल के हॉल में होगा। मतदान से पूर्व गुरुवार को चैंबर भवन में प्रेस वार्ता किया, जिसमें चुनाव पदाधिकारियों के अलावा चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सदस्य राजीव सहाय ने चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की. चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि 21 सितंबर को चैंबर भवन में चैंबर की 60वीं वार्षिक आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी उपस्थिति रहेंगी। मतदान के बाद देर रात तक…
कटरा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का प्रचार करने के लिए गुरुवार को आये भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कटरा में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने व नए जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाने के लिए है। कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के जिन तीन खानदानों ने इस क्षेत्र को सालों-साल घाव दिए, उनकी राजनीतिक विरासत का सूर्य आपको अस्त करना ही होगा। हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। कटरा में एक रोड शो के बाद रैली में मोदी ने अनुच्छेद 370 को लेकर साफ…
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डूओं में मिलावट पर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रसाद में फिश आॅयल और जानवरों की चर्बी मिलने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के तहत सेंटर आॅफ एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइवस्टॉक एंड फूड (सीएएलएफ) लैब की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एनडीडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुपति मंदिर में लडडूओं का प्रसाद तैयार किया जाता है, उसमें बीफ की चर्बी, जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला है। ये सब कुछ उस घी में मिला है, जिससे लड्डू तैयार किया जाता है। हैरान करने वाली…