Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
- भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर
- पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
- अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
- बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव
- बड़गाईं जमीन घोटाला मामला: ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज
Author: News Maati
वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने ईरान के खिलाफ लगातार 12वीं रात हवाई हमले किए और ईरान के सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। दोनों पक्ष अब तेजी से नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक बार फिर कहा कि ये हमले क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों को धमकाने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने के लिए किए गए थे, क्योंकि अमेरिका होर्मुज पर फिर से नियंत्रण हासिल करने और…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में विवाद और अनियमितताओं का असर प्रतियोगिता परीक्षाओं पर पड़ा है। आयोग ने सीआइडी जांच तथा अध्यक्ष पद से एल खियांग्ते के पद से इस्तीफा के बाद सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाओं को अपरिहार्य कारण बताते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी। इन नौ प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से कुल 502 पदाें पर नियुक्ति होनी है। इनमें संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होनेवाली थी। इस परीक्षा के परिणाम पर ही…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) कार्यालय में छापेमारी के अगले ही दिन बुधवार को सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अलावा झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 की धाराएं भी लगाई गईं हैं। सीआईडी ने इस पूरे प्रकरण में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अन्य आरोपितों में जेपीएससी की परीक्षाओं को संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) का मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार…
पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 13 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। इनमें अपराध नियंत्रण कानून में संशोधन, निजी एवं विशिष्ट विश्वविद्यालयों की स्थापना, नगर विकास, पंचायतों को वित्तीय अधिकार, स्टांप कानून में बदलाव जैसे अहम प्रस्ताव शामिल हैं। विधानसभा ने बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दे दी। अब संगठित अपराध, भूमि माफिया, पेपर लीक गिरोह, विस्फोटक पदार्थों से जुड़े अपराध, सरकारी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने तथा वन संपदा की तस्करी जैसे मामलों पर भी सीसीए के तहत कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन…
पटना। गांव-देहात में शिलान्यास के बाद जिन ग्रामीण सड़कों और पुलों की निविदा रद हो चुकी है, उनका निर्माण अब फिर कराया जाएगा। ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को विधानसभा में इसका आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी योजनाओं के लिए दोबारा निविदा निकाली जाएगी और उपलब्ध राशि के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि अब ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए छोटे पैकेज में निविदाएं निकाली जा रही हैं। कई जगह एक ही सड़क के निर्माण का टेंडर किया जा रहा है। एक पैकेज में 50 करोड़ रुपये से अधिक की निविदा नहीं…
पटना। बिहार सरकार राज्य के खिलाड़ियों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य देने के लिए ह्यमेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत लगातार प्रयास कर रही है। इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रदान की गई है।योजना के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर सीधी नियुक्ति दी गई है। मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर…
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी एवं एमबीए गोलगप्पावाला के संचालक बजरंग प्रसाद ने एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपकर सूदखोरी, मारपीट, धमकी और पुलिस संरक्षण में प्रताड़ित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा निर्भय होकर अपना व्यवसाय संचालित करने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।शिकायत में बजरंग प्रसाद ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने जनवरी 2026 में मनीष सिंह से तीन किस्तों में कुल 1.70 लाख रुपये उधार लिए थे। उनका आरोप है कि इस राशि पर 10 प्रतिशत…
पटना। नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि टाउनशिप के लिए चिह्नित जमीन बेचने वाले किसानों को एक माह में राशि का भुगतान किया जाएगा। जमीन की जांच से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया एक माह के अंदर निपटाने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि इमरजेंसी स्थिति में किसानों एवं जमीन मालिकों को टाउनशिप की चिन्हित जमीन बेचने की अनुमति दी गई है। इसके लिए आवास बोर्ड में आवेदन करना होगा। अभी तक करीब 750 आवेदन आए हैं। जमीन बिक्री के आवेदन के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म भी बनाया…
जमशेदपुर। कोल्हान क्षेत्र में शिक्षा, कौशल विकास, आदिवासी पहचान एवं विकास, खेल, दिव्यांग समावेशन तथा अन्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ( जेसीएपीसीपीएल) के बीच बुधवार को तीन वर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रूप से पहचान कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। इस समझौते का उद्देश्य क्षेत्र की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक…
रामगढ़। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्पीड पोस्ट से एक चिट्ठी भेज कर दी गई है। यह धमकी सीधे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दी गई है। बांग्ला भाषा में मिली चिट्ठी के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह पूरे व्यवहार न्यायालय परिसर की जांच की गई। रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन के नेतृत्व में रामगढ़ थाना…