Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
- रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
Author: News Maati
मुंबई। भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी हर दिन सुर्खियों में रहते हैं और इस साल उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी लंबे समय तक चर्चा में रही और अब एक और वजह सामने आई है, जिसके बाद लोग उनकी लग्जरी लाइफ और शौक के बारे में बोलते, सुनते और सोचते नहीं थक रहे हैं। जी हां, इस बार चर्चा की वजह है अंबानी फैमिली की नई प्राइवेट जेट बोइंग 737 मैक्स 9, जो कि भारत आ चुकी है और भारत की यह पहली अल्ट्रा लग्जरी प्राइवेट जेट है। मुकेश अंबानी के पास पहले से ही काफी सारी…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले यह बात कही। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह प्रौद्योगिकी…
बेरूत। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला कर हिजबुल्ला की सैन्य शाखा के प्रमुख इब्राहीम अकील को मार डाला। अकील हिजबुल्ला की इलीट रादवान फोर्स का भी प्रमुख था। अकील पर अमेरिका ने 70 लाख डॉलर का इनाम रखा था। वह 1983 में बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला मामले में वांछित था। अमेरिकी और जर्मन नागरिकों को बंधक बनाने के एक अन्य मामले में भी उसकी भूमिका थी। हिजबुल्ला के 100 रॉकेट लांचर नष्ट : बेरूत के उपनगर दाहिये के दो भवनों पर हमले में आठ लोग मारे गए हैं और 59 घायल हुए हैं, दोनों…
वर्धा (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को टुकड़े-टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे हैं।मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले चुकी है। मोदी ने कांग्रेस नेताओं…
रांची। झारखंड सरकार धान (खरीफ) खरीद पर भारत सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल 100 रुपये बोनस भी देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इसपर स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य सरकार ने छह लाख मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त बोनस की राशि दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में इसपर खर्च होनेवाले 60 करोड़ रुपये राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के कुल 36…
रांची। पलामू जिले में जेएसएससी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर तैयारी की गयी है। होटलों की ब्यापक तौर पर जांच की जा रही है। एसडीएम अनुराग तिवारी, सीओ अमरदीप बलहोत्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को डालटनगंज शहर के कई होटलों में की जांच। संदिग्ध लोगों के ठहरने की जानकारी ली गयी, इस क्रम में होटल में ठहरे बिहार के एक व्यक्ति के पास 90 लाख रुपए बरामद किए। फिलहाल पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। बतातें चलें कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की…
रांची। वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का शुक्रवार निधन हो गया है। वे करीब पौने चार साल से लंग्स कैंसर से पीड़ित है। रवि प्रकाश के करीबी अविनाश दास ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि हमारे पुराने मित्र, सहकर्मी और साहस से भरे हुए पत्रकार रवि प्रकाश नहीं रहे। वह कैंसर से लड़ रहे थे। जिंदगी कैसे जी जाती है, हमने उनसे सीखा है। आप हमारी जिंदगी में हमेशा शामिल रहेंगे दोस्त अलविदा मेरे प्यारे भाई! रवि प्रकाश के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…
मुंबई। अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में अप्रत्याशित आधी फीसदी की कटौती करने से एशियाई बाजारों में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स पहली बार 84 हजार अंक के पार पहुंच गया और निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1359.51 अंक अर्थात 1.63 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ 84,544.31 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 375.15 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की छलांग लगाकर 25,790.95 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के प्रति मेरा विशेष लगाव है। धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के समान है। यहां के लोगों से बहुत स्नेह मिला है। राज्यपाल के तौर पर मैंने यहां कई वर्षों तक काम किया है। वे शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2017 में इस संस्थान की तरफ से आयोजित किसान मेला का उद्धाटन किया था। मैं यहां पहले भी कई बार आ चुकी…
रांची। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह वर्षों तक इस राज्य का मार्गदर्शन किया और आज देश को नई दिशा दिखा रही हैं। सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों को हमने सदियों से सिर आंखों पर रखा है। जय जवान जय किसान जैसे नारे देश में गूंजे हैं लेकिन किसान कितना मेहनत करता है, कितना जद्दोजहद करता है, ग्रामीण क्षेत्रों में किसान से पूछा जाए तो पता चलता है। आज जिस तरह…