Author: News Maati

रांची। जमीन घोटाले मामले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन (बचाव पक्ष) और ईडी की ओर से कोर्ट में लिखित बहस जमा किया गया। शनिवार को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने सुरक्षित आदेश पर 10 मई को फैसला की तिथि निर्धारित की है। इससे पूर्व गत 30 अप्रैल को हेमंत सोरेन की जमानत पर दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक बहस हुई थी। बहस के दौरान एक तरफ बचाव…

Read More

गुमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को गुमला जिले के सिसई में भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन अब एनडीए के खिलाफ वोट जिहाद का सहारा ले रहा है। साथ ही मोदी ने लोहरदगा के प्रत्याशी समीर उरांव और खूंटी के अर्जुन मुंडा सहित एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में 13 मई को वोट करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में इंडी अलायंस भ्रष्टाचार में लिप्त है। माताएं और बहनें मेहनत से एक-एक रुपये जमा करती हैं लेकिन यहां कांग्रेस…

Read More

रांची। यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रांची-नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुरी-बरकाकाना-टोरी-लातेहार-डालटनगंज-गढ़वा रोड-जपला-सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 02877 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से 23:55 बजे खुलकर शनिवार को 2:40 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। यहां से 2:45 बजे प्रस्थान करेगी और 3:53 बजे टोरी पहुंचेगी। यहां से 03:55 बजे प्रस्थान कर 4:20 बजे लातेहार पहुंचेगी। यहां से 04:22 बजे प्रस्थान कर 05:13 बजे डालटनगंज पहुंचेगी। यहां से 05:15 बजे आगे रवाना होगी और छह बजे गढ़वा रोड…

Read More

रांची : झामुमो के पूर्व विधायक बसंत लोंगा को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि खूंटी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने की वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इस आशय का पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि सिमडेगा जिला समिति की चिट्ठी, मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी के मुताबिक बसंत लोंगा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर गठबंधन धर्म के विरुद्ध कार्य किया है। पार्टी के…

Read More

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिसई में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित किया। यहां उनका स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव समेत अन्य नेताओं ने किया। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबको जोहार किया। कहा कि सब आई बाबा, भाई बहिन, दीदी, बुजो और बाक्साइट नगरी लोहरदगा कर परिवारजन के मोर झारखंडी जोहार। मैं ये तय नहीं कर पा रहा हूं कि ये चुनाव सभा है या विजय सभा। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। पिछले साल उनके…

Read More

गढ़वा। जिले के रमकंडा बाजार में भाजपा नेता गोपाल चौरसिया की सरेआम कुल्हाड़ी से काटकर हत्या मामले में आठ दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 20-20 हजार रुपये आर्थिक जुमार्ना भी लगाया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा राजेश शरण सिंह की अदालत ने शुक्रवार को यह सजा सुनाई। सजा पाने वालों में रमकंडा थाना निवासी चंद्रभूषण कुमार उर्फ टुनु, उसके पिता महेंद्र प्रसाद, नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद व इनके भाई बसंत प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, संदीप प्रसाद व लालदीप प्रसाद शामिल हैं। अभियोजन पक्ष की ओर…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रथम नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने शनिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में दायर चार्टशीट में कुल 37 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ दिलीप प्रसाद , वरीय सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, सदस्य शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी, राधा गोविंद नागेश सहित अन्य पदाधिकारी के नाम शामिल हैं, जो वर्तमान में कहीं ना कहीं राज्य के जिलों में पदस्थापित हैं। इस मामले की सीबीआई जांच 12 साल से अधिक समय से चल रही…

Read More

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को दर्द से बेचैन दिखे। उन्होंने शनिवार को बताया कि उनकी कमर में दर्द है जो बढ़ गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मेरा यह दर्द बिहार के उन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की तकलीफ के आगे कुछ भी नहीं है। तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि महीनों से अलट-पलट वाली अथक सामाजिक राजनीतिक यात्रा रही है। आराम के अभाव एवं निरंतर यात्रा के कारण दो हफ्ते से कमर में हल्का दर्द था, दो दिन से अचानक बढ़ गया। बता दें कि इससे पहले…

Read More

भुवनेश्वर। ओडिशा में पुरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और पार्टी से वित्तीय मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए पार्टी टिकट लौटा दिया। कांग्रेस के पूर्व सांसद ब्रजमोहन मोहंती की बेटी सुचरिता ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पुरी लोकसभा क्षेत्र में उनका प्रचार अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि पार्टी ने वित्तीय मदद देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने स्पष्ट रूप से उनसे अपने दम पर…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में अपने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को पलामू और गुमला के सिसई में चुनावी महारैली को संबोधित करते हुए लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि झारखंड में कोई ऐसा एक्जाम नहीं है जिसका पेपर लीक नहीं होता। मैंने देखा कि यहां के लोग सुधरने वाले नहीं है। इसलिए मैंने दिल्ली से डंडा चलाकर एक कड़ा कानून बना दिया है। अगर हमारे पास 100, 200 500 रहता है तो हम संभाल के रखते हैं कि जरूरत के समय में काम आएगा। एक एक रुपये की कीमत होती है लेकिन झारखंड में…

Read More