Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
मुंबई: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 131 अंक की बढ़त में रहा। बैंक शेयरों में लिवाली और यूरोप के प्रमुख बाजारों में मजबूत शुरुआत से बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 131.18 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,341.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.75 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,537.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, सन फार्मा, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एचडीएफसी…
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 73,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24…
नयी दिल्ली: नीट-यूजी में अनियमितताओं और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे दो दर्जन से अधिक छात्रों को हिरासत में ले लिया गया जिनमें से कुछ कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के सदस्य भी थे। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत के दिन संसद तक जुलूस निकालने की योजना बनाई थी। बड़ी संख्या में छात्र तख्तियां और एनएसयूआई के झंडे लेकर जंतर-मंतर पर ‘छात्र संसद घेराव’ के लिए एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्रों को जुलूस निकालने से रोकने के लिए…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल को लोकतंत्र पर लगा ‘काला धब्बा’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि इसकी 50वीं बरसी के मौके पर देशवासी यह संकल्प लें कि भारत में फिर कभी कोई ऐसा कदम उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत के अवसर पर संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘कल 25 जून है। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित है, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं… उनके लिए 25 जून ना भूलने…
न्यूयॉर्क । दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क 12वें बच्चे के पिता बने हैं। इस साल की शुरूआत में न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवॉन जिलिस के साथ उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। दोनों पहले से ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता है। मस्क ने 2021 में जिलिस के साथ जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का स्वागत किया था। कपल ने अपने परिवार के इस नए सदस्य के बारे में सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की है। मस्क के अब कुल 12 बच्चे हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 52 साल के टेस्ला के सीईओ…
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के गन्नीपुर बेझा गांव के रामनंदन प्रसाद एक ऐसे किसान हैं जो अपनी अनोखी खेती के लिए इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने भीषण गर्मी वाले इलाके में सेब की खेती करके सफलता हासिल की है और लाखों रुपये कमा रहे हैं। 1999 में गणित में एमएससी करने वाले रामनंदन ने सरकारी नौकरी ना चुनकर खेती का रास्ता अपनाया। उन्होंने 3 साल पहले सेब के बागान लगाए और आज वे अन्ना और HRMN 99 किस्म के सेब उगा रहे हैं जो 50 डिग्री तक तापमान सहन कर सकते हैं। दरअसल, सेब की…
नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा सत्र के पहले दिन लोकतंत्र की खूबसूरती के कई सुखद नजारे देखने को मिले। भले ही पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीतिक विचारों में मतभेद हो लेकिन जब इससे इतर मिले तो दिल से मिलें। नये संसद भवन के बाहर सीढ़ियों पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से गले मिलते दिखे। दरअसल, सोमवार को 18वीं लोकसभा का पहले सत्र में दोपहर बाद कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल और के सुरेश सीढ़ियों पर खड़े होकर कुछ बातें कर रहे थे। तभी पीछे से केंद्रीय मंत्री…
नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र में भी लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का एक अलग ही अंदाज नजर आया। चिराग पासवान सदन के सदस्य की शपथ लेने के लिए सफेद कुर्ता और नीली जींस पहनकर पहुंचे थे। साथ ही उनके माथे पर तिलक था. इस अलग अंदाज से चिराग पासवान ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इससे पहले वह राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने अनोखे अंदाज में पहुंचे थे. तब भी चिराग पासवान ने माथे पर तिलक लगाया हुआ था। खुद को पीएम मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान…
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन के कार्यवाही की शुरूआत सांसदों को शपथ दिलाने से हुई. संसद सत्र के पहले दिन ही आने वाले दिनों की झलक देखने को मिल गई. समाजवादी पार्टी के सांसद अपने हाथ में संविधान की प्रतियां लेकर संसद भवन पहुंचे.सपा सांसदों का नेतृत्व पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कर रहे थे । संसद भवन में अखिलेश यादव के एक हाथ में संविधान की प्रति थी. दूसरे हाथ में उन्होंने फैजाबाद से जीते सांसद अवधेश प्रसाद का हाथ थाम रखा था। इस दौरान अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सांसद…
पटना । नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस सिलसिले में दिल्ली से सीबीआई की एक टीम सोमवार सुबह पटना में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के ऑफिस पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ईओयू से इस मामले से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। इस मामले में ईओयू की टीम बिहार और झारखंड से 18 लोगों को गिरफ्तार और कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। ईओयू के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ईओयू ने अब तक जो साक्ष्य एकत्र किए हैं,…