Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
रांची। राजधानी के होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में शनिवार को आईपीएस अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता की जानकारी दी गयी। झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने आईपीएस अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता की सभी खास बातें बताईं। मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता पर ट्रेनिंग की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले ही शुरू कर दी गई थी। झारखंड पुलिस की सभी इकाइयों में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को लगातार भारतीय न्याय संहिता पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईपीएस अधिकारियों का प्रशिक्षण इसलिए भी बहुत जरूरी था, ताकि वे अपने-अपने जिलों में…
नई दिल्ली । 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा। सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और अगले दिन अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। बुधवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा जिस पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री का वक्तव्य होगा। पहला सत्र 3 जुलाई तक है और इसके बाद थोड़े दिनों के ब्रेक के बाद बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। परंपरा के तहत प्रधानमंत्री कल सुबह 10 मीडिया को संबोधित करेंगे। इसी दौरान प्रोटेम स्पीकर को राष्ट्रपति शपथ दिलाएंगी। प्रोटेम स्पीकर 11 बजे सदन की बैठक आयोजित करेंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री और नेता सदन नरेन्द्र मोदी, उसके बाद प्रोटेम स्पीकर…
कोडरमा। शांति होटल में शनिवार की रात दो लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सभी छह युवकों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जो शराब पीने बिहार से शांति होटल पहुंचे थे। यहां पैसे के लेन-देन को लेकर होटल संचालक से इनका विवाद हो गया और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई। दरअसल, बिहार से शराब पीने के लिए पांच युवक सीमावर्ती इलाका कोडरमा के इस होटल पहुंचे थे। पांचों युवकों ने होटल में जमकर शराब पी। इसके बाद होटल संचालक और शराब पी रहे युवकों के बीच पैसे के भुगतान को लेकर कहासुनी…
रांची। जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर विदेशियों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सात लैपटॉप चार्जर, एक स्वीपर मशीन और 13 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी अमरीक सिंह उर्फ रिंकू, कोलकाता दत्ता लेन निवासी विवेक गुप्ता, कोलकाता बगोई पाड़ा निवासी तनुप दास, हावड़ा निवासी गौरव चौधरी, मनीष चौधरी, संदीप कुमार राम और प्रवीण चौधरी शामिल हैं। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना टेल्को घड़ी पार्क के पास रहने वाला सौरभ…
गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार की सुबह मोरारी बापू की शरण में पहुंचीं। कल्पना गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित श्रीराम कथा में भी शामिल हुईं और करीब एक घंटे बैठकर कथा सुनी। गांडेय विधायक ने मोरारी बापू के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कल्पना सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता बिजय सिंह…
रांची। अम्मान (जॉर्डन) में 21 जून से आयोजित अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में राज्य के विकास कच्छप ने पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। 30 जून तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में रविवार को विकास ने कोरिया के पहलवान को हराकर भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डाला। पदक जीतने के साथ ही वह झारखंड का पहला इंटरनेशनल पहलवान बना, जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। दिल्ली के आईजी स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में विकास कच्छप ने 48 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया था और…
पटना। यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले की जांच करने दिल्ली से बिहार के नवादा के रजौली पहुंची सीबीआई की टीम पर रविवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कसियाडीह गांव के लोगों ने सीबीआई को फर्जी समझकर मारपीट शुरू कर दी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस मामले में रजौली थाने में आठ लोगों पर नामजद और 150-200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में फूल चंद प्रसाद की पत्नी राधा कुमारी उर्फ मधु, श्रवण कुमार का बेटा प्रिंस कुमार, चुनचुन कुमार का…
नयी दिल्ली: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य को उसके हिस्से का पानी नहीं मिल रहा, क्योंकि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज के सभी फाटक बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगी। आतिशी ने कहा कि यमुना नदी पर बने बैराज के गेट बंद होने से राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी घोर जल संकट का सामना कर रही है और दिल्ली को जल मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। उनका अनशन तीसरे दिन, रविवार…
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि उनकी वेबसाइट तथा अन्य सभी वेब पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनके हैक होने की खबरें गलत और भ्रामक हैं। एनटीए का यह स्पष्टीकरण राष्ट्रीय प्रात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद के बीच आया है।
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों ने एक ट्रक को ‘परिष्कृत विस्फोटक यंत्र’ (आईईडी) से उड़ा दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष इकाई ‘कोबरा’ के दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर सुरक्षा बलों के सिलगेर और टेकलगुडेम शिविरों के बीच टिम्मापुरम गांव के पास अपराह्न करीब तीन बजे किया गया।