Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से पहले कहा कि उनकी सरकार तीसरे कार्यकाल में सबको साथ लेकर चलते हुए तीन गुणा काम करना चाहती है। उन्होंने देश में 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए उसे लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया। पीएम मोदी ने ं संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत होता है, लेकिन देश चलाने के लिए सहमति बहुत जरूरी होती है। इसलिए हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि हर किसी की सहमति के साथ, हर किसी…
जेल से बाहर निकलने के लिए बेताब केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जानें क्या कहा शीर्ष अदालत ने
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पहले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करो। सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला अभूतपूर्व करार था। मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि हाईकोर्ट ने पहले स्टे दे दिया और फिर बाद में…
नयी दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भर्तृहरि महताब से, उनके प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ लेने से पहले मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी। रीजीजू के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी अर्जुन राम मेघवाल और एल. मुरुगन ने भी महताब से मुलाकात की। रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री भर्तृहरि महताब जी के लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ग्रहण करने से पहले उनसे मुलाकात करने का…
नयी दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प अपने चुनिंदा स्कूटर और मोटरसाइकिल मॉडल की कीमतों में एक जुलाई, 2024 से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि उत्पादन की ऊंची लागत की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि कीमत में संशोधन 1,500 रुपये तक होगा और यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और बाजार के हिसाब से भिन्न होगी। हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर श्रृंखला, एचएफ डीलक्स और ग्लैमर सहित कई बाइक बेचती है। इसकी स्कूटर श्रृंखला में जूम और डेस्टिनी…
नयी दिल्ली: एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.8 प्रतिशत पर कायम रखते हुए कहा है कि ऊंची ब्याज दरों और कम राजकोषीय प्रोत्साहन से मांग में कमी आएगी। एशिया प्रशांत के लिए सोमवार को जारी अपने आर्थिक परिदृश्य में एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी आर्थिक वृद्धि के साथ हैरान कर रही है और बीते वित्त वर्ष (2023-24) में यह 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश की जनता विपक्ष से संसद की गरिमा बनाए रखने की उम्मीद करती है ना कि ‘नखरे, ड्रामा, नारेबाजी और व्यवधान’ की। उन्होंने कहा कि देश को एक अच्छे और जिम्मेदार विपक्ष की आवश्यकता है। संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तुहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। उधर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। विपक्ष…
नयी दिल्ली: जी-20 के वित्त मंत्री अगले महीने दुनिया के बेहद अमीर (सुपर-रिच) लोगों पर संपदा कर (वेल्थ टैक्स) लगाने को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। वहीं एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि इन देशों के 68 प्रतिशत लोग अमीरों पर इस तरह का कर लगाने के पक्ष में हैं। भारत में तो यह आंकड़ा और अधिक यानी 74 प्रतिशत है। इन लोगों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर भुखमरी, असमानता और जलवायु संकट से निपटने के लिए इस तरह का कर लगाया जाना चाहिए। ‘अर्थ4ऑल इनिशिएटिव एंड ग्लोबल कॉमन्स अलायंस’ के इस सर्वेक्षण में दुनिया की सबसे…
मधुबनी। रेलवे ने जनकपुर से अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अब बस शुरूआत के लिए मंजूरी का इंतजार है। रविवार को नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा ने यह जानकारी दी। दरअसल, निरंजन झा जनकपुर-जयनगर रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए भारतीय रेलवे को समय सारिणी भेज दी गई है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है। नेपाल के भारतीय राजदूत के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को समय सारिणी भेजी गई है। महाप्रबंधक…
मुंबई । अपनी शादी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित आलीशान बैस्टियन रेस्टोरेंट में नवविवाहित सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ पैपराजी के लिए पोज दिया। वे लाल रंग की चांद बूटा ब्रोकेड रॉ मैंगो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी मांग में सिंदूर था। सफेद रंग के कपड़े में जहीर बेहद खुश नजर आ रहे थे और इस जोड़े ने रेस्टोरेंट के बाहर तस्वीरें खिंचवाईं। औपचारिक फोटो शूट के बाद, नवविवाहित जोड़े ने के लिए पैपराजी के साथ एक समूह तस्वीर खिंचवाई। इससे दिन भर उनके पीछे…
नई दिल्ली। झारखंड में 2024 के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई है। रघुवर दास इन दिनों झारखंड की राजनीति से दूर ओडिशा के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हें। पांच वर्षों तक केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्जुन मुंडा भी चुनाव हार चुके हैं। जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी आलाकमान ने आदिवासी चेहरे के रूप में बाबूलाल मरांडी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन बाबूलाल मरांडी झारखंड में आदिवासियों के लिए आरक्षित पांच सीटों में से एक भी सीट पर बीजेपी को जीत नहीं दिला सके। वर्ष 2019…