Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
अमरावती: आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को आरोप लगाया कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने पार्टी कार्यालय बनाने के लिए 26 जिलों में 42 एकड़ जमीन आवंटित की थी। आईटी मंत्री ने आरोप लगाया कि इन जमीनों को 33 साल के लिए महज 1,000 रुपये के पट्टे पर आवंटित किया गया था। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपने (जगन) वाईएसआरसीपी (कार्यालयों) के लिए 26 जिलों में 42 एकड़ जमीन 33 साल के लिए महज 1,000 रुपये के पट्टे पर आवंटित…
नयी दिल्ली: एक्सिस माई इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि एग्जिट पोल करना घाटे का काम है और यह सर्वेक्षण करने वाले को इससे सिर्फ पहचान मिलती है। गुप्ता को चार जून तक एग्जिट पोल का महारथी माना जाता था, लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सर्वेक्षण करने वालों की छवि को तब झटका दिया, जब उनके पूर्वानुमान गलत साबित हुए।
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आने की स्थिति में उससे निपटने की तैयारियों की रविवार को समीक्षा की। हर साल मानूसन में बारिश के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से बिहार, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े हिस्से जलमग्न हो जाते हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गृह मंत्री ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और देश में बाढ़ प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा की।’’ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और कुछ अन्य राज्यों को भी मानसून के दौरान…
नयी दिल्ली: आम चुनाव के नतीजों के बाद मजबूत वापसी करते हुए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक (21 जून तकत्र भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 12,170 करोड़ रुपये डाले हैं। नीतिगत मोर्चे पर निरंतरता और सतत आर्थिक वृद्धि की उम्मीद में एफपीआई का भारतीय शेयर बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इससे पहले मई में चुनावी नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच एफपीआई ने शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। वहीं मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में निरंतर वृद्धि की चिंताओं के बीच…
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आने की सूरत में उससे निपटने की तैयारियों की आज समीक्षा करेंगे। हर साल मानूसन में बारिश के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से बिहार, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े हिस्से जलमग्न हो जाते हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गृह मंत्री देश में बाढ़ प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा करने के वास्ते रविवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।’’ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और कुछ अन्य राज्यों को भी मानसून के दौरान…
नयी दिल्ली: भारत और बांग्लादेश ने शनिवार को नये क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भविष्य की योजना पर सहमति जताई और समुद्री अर्थव्यवस्था (ब्लू इकॉनमी) को बढ़ावा देने सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच व्यापक वार्ता के दौरान समझौतों को अंतिम रूप दिया गया। दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित प्रमुख समझौतों में डिजिटल क्षेत्र में संबंध प्रगाढ़ करने और ‘‘हरित साझेदारी’’ पर भी एक समझौता शामिल है। दोनों पक्षों ने रेलवे संपर्क पर भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा, ‘‘आज हमने नये…
नयी दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से आठ किलोग्राम कम हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार यह जानकारी दी। पार्टी ने यह भी कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक मेडिकल बोर्ड ने उनके आहार में “पराठा और पूड़ी” शामिल करने की सिफारिश की है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय अगले सप्ताह केजरीवाल की जमानत पर अपना फैसला सुना…
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-पीजी स्थगित होने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा तथा कहा कि यह “बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल ही में लगे आरोपों के मद्देनजर “एहतियात” के तौर पर 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए ‘पढ़ाई’ नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से ‘लड़ाई’ लड़ने को मजबूर हैं।” उन्होंने…
नयी दिल्ली: भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी को 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल 9.26 करोड़ रुपये का वेतन (पारिश्रमिक) मिला है, जो उद्योग के उनके अन्य समकक्षों की तुलना में काफी कम है। अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट से पता चलता है कि बंदरगाह-से-ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत समूह की 10 में से केवल दो फर्मों से अदाणी (61) ने वेतन लिया। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 2023-24 में उन्हें वेतन के रूप में 2.19 करोड़ रुपये और लाभ और अन्य भत्तों के रूप में 27…
बेंगलुरु । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को कहा कि उसने पुन: उपयोग में लाये जा सकने वाले प्रक्षेपण यान (RLV) पुष्पक की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग करायी है। इसरो के अनुसार, उसने अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आरएलवी की लैंडिंग कराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस मिशन में अंतरिक्ष से लौटने वाले यान को तेज हवाओं के बीच उतारने का अभ्यास किया गया, जिससे अंतरिक्ष एजेंसी की आरएलवी के विकास के लिए आवश्यक अहम प्रौद्योगिकियों को हासिल करने में विशेषज्ञता को बल मिला है। लैंडिंग एक्सपेरिमेंट (एलईएक्स-03) की श्रृंखला में तीसरा और अंतिम परीक्षण कर्नाटक…