Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
लंदन : जाने-माने लेखक लॉर्ड जैफ्री आर्चर और अमीश त्रिपाठी ने समकालीन भारतीय कथा साहित्य में प्रतिभाओं और भारतीय कथा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कहानी कला को प्रोत्साहित करने के लिए 25,000 डॉलर के एक नए साहित्यिक पुरस्कार का आगाज किया है। ‘आईजीएफ आर्चर-अमीश अवॉर्ड फॉर लिटरेचर’ की घोषणा सोमवार को की गयी। दोनों लेखक इस घोषणा के लिए ब्रिटेन स्थित इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) के उद्घाटन पर एक साथ आए। पुरस्कार के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया इस साल शुरू होगी और 2025 में अगले आईजीएफ लंदन सम्मेलन में पुरस्कार के विजेता की घोषणा की जाएगी। ‘केन…
नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर पद के लिए सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच सहमति नहीं बन पाई है और इसके साथ ही स्पीकर पद को लेकर अब कल यानि बुधवार को चुनाव होगा। एनडीए गठबंधन ने वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने के. सुरेश को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं का अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव दाखिल हो चुका है। बीजेपी सांसद ओम बिरला ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। एनडीए ने ओम बिरला…
नयी दिल्ली: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को मंगलवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका अनशन समाप्त हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह जानकारी दी। आतिशी राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा जलसंकट के बीच दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रही थीं। सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतिशी करीब पांच दिन से अनशन कर रही थीं जिसके काराण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि उनका शर्करा स्तर 36 मिलीग्राम/डेसीलिटर रह गया और उन्हें मंगलवार…
नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाने पर कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश ने मंगलवार को इस पद के लिए विपक्ष की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता एन के प्रेमचंद्रन ने बताया कि सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है। इस बीच, कांग्रेस के दिग्गज नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा, उन्होंने सरकार पर डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को देने में आनाकानी करने का आरोप भी लगाया। बता दें, भारत के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है…
नयी दिल्ली: राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला ने दोबारा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाये जाने की खबरों के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राजग के कई सूत्रों ने कहा कि बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विपक्ष संभवत: अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करेगा, जिसके परिणामस्वरूप बिरला के निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। इस बीच लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष…
रांची। झारखंड में मानसून संताल परगना के पाकुड़ और साहेबगंज जिले से प्रवेश करने के बाद अब कोल्हान तक पहुंच गया है। कोल्हान प्रमंडल के जिलों में अरब सागर से चलने वाले टर्फ से मानसून आया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल के कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। कहीं-कहीं हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। 26 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 27 को उत्तर पूर्वी जिलों…
पटना। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उन विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने अभी तक लोकपाल नियुक्त नहीं किया है। इस डिफॉल्टर लिस्ट में देशभर के 157 विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिसमें 108 सरकारी, 47 प्राइवेट और 2 डीम्ड यूनिवर्सिटीज हैं। बिहार के भी 5 विश्वविद्यालय इस लिस्ट में हैं। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को कई बार लोकपाल नियुक्त करने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा न होने पर यह डिफॉल्टर लिस्ट जारी की गई है। यूजीसी ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को छात्रों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और तुरंत लोकपाल नियुक्त करके उन्हें सूचित करना चाहिए। लोकपाल,…
नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे पहले यह पद पीयूष गोयल के पास था, लेकिन लोकसभा का सदस्य बनने के बाद उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा है। अब इस पद की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को सौंपी गई है।भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी 3.0 केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हो चुके हैं। नड्डा को केंद्रीय मंत्री के साथ राज्यसभा में सदन का नेता बनाए जाने के साथ ही यह चर्चा उठने लगी है कि आखिर बीजेपी…
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत सोमवार को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है। हालांकि आतिशी ने हरियाणा द्वारा ‘दिल्ली के पानी का उचित हिस्सा’ जारी किए जाने तक, प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभावों के बावजूद अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मेरा रक्तचाप और शर्करा का स्तर गिर रहा है और मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन का स्तर बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल…
नयी दिल्ली: गेहूं की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और प्रसंस्करणकर्ताओं (प्रोसेसर) पर तत्काल प्रभाव से गेहूं का स्टॉक रखने की सीमा तय कर दी है। ये प्रतिबंध सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 31 मार्च, 2025 तक लागू रहेंगे। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एकल खुदरा विक्रेता, बड़ी श्रृंखला वाले खुदरा विक्रेता, प्रसंस्करणकर्ता और थोक विक्रेता हर शुक्रवार को अपने गेहूं के स्टॉक का खुलासा करेंगे।