Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
रांची। लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद भाजपा अब आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह मिशन मोड में है। भाजपा ने प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया है ताकि वह चुनावी मैदान में मजबूत प्रतिस्पर्धा कर सके। हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ी है। इसका प्रभाव झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में न पड़े और झारखंड में भाजपा की सरकार बने इसके लिए पार्टी खास रणनीति पर काम कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने हर हाल में झारखंड में सत्ता में वापसी का टास्क प्रदेश भाजपा…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने नौकरानी सुनीता खाखा के साथ क्रूरता मामले में निचली अदालत द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने को चुनौती देने वाली भाजपा की निलंबित नेता सीमा पात्रा की क्रिमिनल रिवीजन की मेंटीबिलिटी (याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं) पर मंगलवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में दायर क्रिमिनल रिवीजन को अमान्य कर दिया। साथ ही मामले को अपील में तब्दील करते हुए सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की है। कोर्ट ने कहा कि एसटी-एससी अधिनियम की धारा 14ए के तहत इस मामले में अपील दाखिल की जानी चाहिए थी। बीते सोमवार को मामले में…
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विशेष अदालत से मिली 20 जून को मिली जमानत निलंबित करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका मंगलवार को स्वीकार कर ली।न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन की अवकाशकालीन एकल पीठ ने आदेश सुनाते हुए कहा कि ईडी की ओर से दायर आवेदन को स्वीकार किया जाता है, आदेश (विशेष अदालत के जमानत आदेश) पर रोक लगाई जाती है। एकल पीठ ने कहा कि अवकाशकालीन (विशेष अदालत) न्यायाधीश ने शराब नीति कथित घोटाला मामले में रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री पर…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर राज्य सरकार पर कई टिप्पणियां की। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान मौखिक कहा कि सरकार के शपथ पत्र में कहा गया था कि 15 जून से रांची शहर में अतिरिक्त 600 होमगार्ड जवान ट्रैफिक व्यवस्था में लगाए जाएंगे। आज सरकार कह रही है कि कुछ जगहों पर होमगार्ड के जवान ट्रैफिक व्यवस्था में लगा दिए गए हैं। कोर्ट ने इस बात पर आश्चर्य जताया और कहा कि रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में लगे 500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी कहीं दिखाई नहीं पड़…
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने परीक्षाओं को पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 को मंजूरी प्रदान की। इस अध्यादेश में पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ दो साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने के प्रावधान किए गए हैं। पेपर लीक अथवा अन्य कारणों से परीक्षा प्रभावित होने पर खर्च की भरपाई साल्वर गैंग से की जाएगी। परीक्षा में गड़बड़ी करने वाली कंपनियों और सेवा प्रदाताओं को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट करने का भी प्रावधान किया गया है। वित्त एवं संसदीय…
मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर नयी सरकार में चालू वित्त वर्ष के लिए पेश होने वाले बजट से सबकी उम्मीदें पूरी होने की आस लगाए निवेशकों की वित्तीय सेवाएं, आईटी, बैंकिंग और टेक समेत सात समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 712.44 अंक की छलांग लगाकर पहली बार 78 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 78,053.52 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 183.45 अंक उछलकर 23,721.30 अंक के सार्वकालिक उच्चतम…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल बस सेवा शुरू की गयी। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के आग्रह पर रांची नगर निगम को वकीलों के लिए बस सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया था, ताकि दूर-दराज से आकर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को यातायात की सुविधा मिल सके। इसके बाद रांची नगर निगम ने पुराने हाई कोर्ट से नये हाई कोर्ट के लिए तीन बसों की शुरूआत की है। पुराने हाई कोर्ट से रोजाना सुबह नौ बजे, 9:15 और 9:30 बजे से नये हाई कोर्ट के…
रांची। रातू थाना के सब इंस्पेक्टर को घूस लेते मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रांची ब्रांच की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को 35 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि कि सत्येंद्र सिंह ने केस डायरी मैनेज करने के नाम पर घूस की मांग की थी। हालांकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में एसीबी ने घूस मांगे जाने की बात सही पायी। इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सब…
किंग्सटाउन: विषमता से सफलता के सफर में अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिखते हुए अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध की विभीषिका झेलने वाले देश की ऐसी टीम ने यह कारनामा कर दिखाया जिसके पास अभ्यास के लिये खुद का मैदान तक नहीं है। इस रोमांचक मुकाबले में पासा पल पल बदलता रहा लेकिन आखिर में बाजी राशिद खान के रणबांकुरों के नाम रही जिन्होंने इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज…
पटना । लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद बिहार भाजपा अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच, बिहार भाजपा में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। सम्राट चौधरी की होगी छुट्टी दरअसल, भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू है। फिलहाल सम्राट चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री भी हैं। ऐसे में भाजपा में एक बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए को सरकार चलाने का जनादेश प्राप्त हुआ था। बाद में नीतीश कुमार की…