Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
मुंबई। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत अब अपने फिल्मी करियर पर भी फोकस कर रही हैं। उनकी अपकमिंग पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कई बार रिलीज डेट टलने के बाद अब यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट की घोषणा की। इस बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, “मैं विलियम शेक्सपियर के मैकबेथ से प्रेरित हूं। ‘इमरजेंसी’ भारतीय लोकतंत्र का सबसे सनसनीखेज चैप्टर है, और मैं 6 सितंबर, 2024 को दुनिया भर…
मुंबई। शादी होते ही जहीर इकबाल ने अपनी बेगम सोनाक्षी सिन्हा को 2 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू आई7 इलेक्ट्रिक सेडान कार उपहार में दी। वायरल वीडियो में नवविवाहित जोड़ा मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित बास्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन के लिए एक आलीशान बीएमडब्ल्यू कार में आता हुआ दिखाई दिया। यह रेस्टोरेंट एशियाई व्यंजनों के लिए मशहूर है। इस क्लिप में सोनाक्षी और जहीर हाथ पकड़े हुए कार की पिछली सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर ने अपनी पत्नी को 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की बीएमडब्ल्यू…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में एक बड़ी व महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। वह 18वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। मंगलवार रात कांग्रेस पार्टी ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया की प्रोटेम स्पीकर को इस संबंध में सूचना भिजवाई गई है। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण व कैबिनेट मंत्री के स्तर का होता है। संवैधानिक पदों पर होने वाली नियुक्तियों और संसदीय समितियां में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका होती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर मंगलवार शाम कांग्रेस की…
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेताओं के नाम का एलान किया। लोकसभा में दिलेश्वर कामत को और राज्यसभा में संजय झा को जदयू संसदीय दल का नेता चुना गया है। अति पिछड़ी जाति से आने वाले दिलेश्वर कामत लगातार दूसरी बार सांसद चुने गये हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। दिलेश्वर कामत जदयू के टिकट पर वर्ष 2019 में सुपौल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सत्रहवीं लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार के लोकसभा चुनाव…
कटरा/जम्मू। जम्मू से माता वैष्णो देवी मंदिर तक मंगलवार को सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई जिससे समय की कमी के कारण एक दिन के भीतर ही इस पवित्र मंदिर में दर्शन की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह हेलीकॉप्टर सेवा रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर और मंदिर के पास सांझी छत के बीच पहले से ही उपलब्ध हेलीकॉप्टर सेवा के अतिरिक्त है, जिनका एक तरफ का किराया 2,100 रुपये प्रति व्यक्ति है। जम्मू से इस सेवा का विकल्प चुनने…
लखनऊ। राम नगरी अयोध्या में विश्वस्तरीय भारतीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को हरी झंडी दे दी। इसके लिये पर्यटन विभाग 90 साल के लिये पट्टे पर जमीन देगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि टाटा संस कंपनी ने केन्द्र सरकार के जरिये एक प्रस्ताव राज्य को दिया था जिसमें कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कोष (सीएसआर फंड) से 650 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या में एक विश्व स्तरीय भारतीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण की…
रांची। ईडी ने जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट में पेश किया। इसके बाद अदालत ने उसे 27 जून तक न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल )भेज दिया। इससे पूर्व शेखर को ईडी अदालत से तीन बार रिमांड पर ले चुकी है। दो बार तीन -तीन दिन और एक बार चार दिन कुल 10 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा को 12 जून को…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को मंगलवार को समन भेजा है। रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 28 जून को उपस्थित होने को कहा है। जमीन करोबारी शेखर कुशवाहा की निशानदेही पर ईडी ने 21 जून को कमलेश के कांके रोड स्थित एस्ट्रो ग्रीन फ्लैट पर छापेमारी की थी। छापेमारी में एक करोड़ नकदी और 100 कारतूस बरामद किये थे। शेखर ने पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों के सामने स्वीकार किया था कि उसने रांची के ही एक अन्य जमीन कारोबारी कमलेश के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज की मदद से कांके रोड स्थित…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मंगलवार को भारतीय सेना के जनरल आॅफिसर, कमांडिंग-इन-चीफ, ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी (यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम) ने शिष्टाचार भेंट की। मौके पर मुख्यमंत्री ने जाट रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट, पंजाब रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट और मद्रास रेजीमेंट आदि की तर्ज पर आदिवासी रेजीमेंट बनाने से संबंधित अपनी भावना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आदिवासी रेजीमेंट के गठन से देशभर के आदिवासियों को सेना में अलग पहचान भी मिलेगी। झारखंड में भी इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी बनाने में सहयोग करेगी राज्य सरकार : लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने झारखंड में भी पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से…
रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष समिति के संयोजक विधायक मथुरा महतो के साथ विधायक रामचन्द्र सिंह तथा सीपी सिंह ने मंगलवार को रांची शहर अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गयी सड़कों का निरीक्षण किया। समिति ने रातू रोड के इंद्रपुरी मुख्य पथ, लालपुर के लोअर वर्धमान कंपाउंड एवं चुटिया के हटिया तालाब मुहल्ले एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में पानी का पाइप लाइन बिछाने एवं सिवरेज ड्रेनेज के लिए खोदी गई सड़कों के बाद किए जा रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जुडको, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा रांची नगर निगम के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।…