Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
Author: News Maati
पटना। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में मोकामा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पेरोल पर रविवार सुबह जेल से बाहर आ गये। बेऊर जेल अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि गृह विभाग से मिले आदेश की कॉपी जेल प्रशासन के पास आयी है। पूर्व विधायक अनंत सिंह को सुबह एम्बुलेंस से जेल से बाहर लाया गया। एम्बुलेंस से उतरकर वह निजी वाहन से आगे गये। जेल से बाहर आने की खुशी में सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर काफी भीड़ रही। वहां से वह रोड शो में शामिल…
गिरिडीह । गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने गांडेय विधानसभा उचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके शहर के झंडा मैदान के समीप आवास में धावा बोला और इसे बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 के मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि अवधेश सिंह इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के प्रयास में था। लेकिन तीन थानों की पुलिस ने इस आरोपी को फरार होने का मौका नहीं दिया और इसे इसके घर से दबोचने में सफल रही। फिलहाल आरोपित निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस बेंगाबाद थाना ले…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आॅपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में विकास कुमार, निलेश कुमार और सोनाली खलखो शामिल है। तीनों रांची के रहने वाले हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 11 लाख 13 हजार रुपए आंकी गई है। रविवार को आरपीएफ पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की रेल परिसर में ब्राउन शुगर की खरीद फरोख़्त हो सकती है। इसकी तुरंत सूचना पोस्ट कमांडर रांची दिगंजय शर्मा ने सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक…
रांची। झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों पर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसे लेकर राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के आगमन की शुरूआत हो गई है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने राज्य का दौरा किया। अब इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी 07 मई को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। लोहरदगा, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के…
रांची। लोकसभा चुनाव में गाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन तैयारियों में लग गया है। रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी बस संचालकों (स्कूल बस) को कहा गया है कि छह मई की रात आठ बजे तक गाड़ियों को पुलिस लाइन, रांची में जमा कर दें। इस संबंध में रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि पांच मई को सुबह 10 बजे से छह मई की शाम तक गाड़ियों को जमा कर देना है। परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी बाधा के बगैर ससमय चुनाव कार्य पूरा कराना अनिवार्य है। ऐसे में…
रांची। राजधानी रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत जुमार नदी के पास स्थित बीएसएनएल के हेड आॅफिस में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बीएसएनएल के कर्मचारियों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां और मेसरा ओपी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर आग बुझाने के कार्य में जुटे थे। आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं। आग लगने की सही वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग…
सुशोभित आज कार्ल मार्क्स का जन्मदिन है। आज ही के दिन वर्ष 1818 में इस क्रांतचेता मनीषी का जन्म हुआ था। मार्क्स सही मायनों में क्रांतचेता थे, क्योंकि वे क्रांति को अवश्यम्भावी और अनिवार्य समझते थे। कि न केवल क्रांति एक ऐतिहासिक अपरिहार्यता के रूप में होकर रहेगी, बल्कि यह होनी ही चाहिए। अपनी किताब ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ में उन्होंने इसके दो कारण गिनाए थे। पहला, “रूलिंग क्लास को किसी और तरह से हटाया ही नहीं जा सकता!” (“पूँजी से जुड़ा हुआ हृदय बदल नहीं सकता”- मुक्तिबोध), दूसरा, “क्रांति की प्रक्रिया में ही समाज में सदियों से जमा हो चुकी…
नयी दिल्ली: इस सप्ताह तीन कंपनियां- ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस, चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी इंडिजेन और यात्रा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी टीबीओ टेक कुल मिलाकर 6,400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएंगी। इससे पहले, जेएनके इंडिया ने पिछले महीने आईपीओ के माध्यम से 650 करोड़ रुपये जुटाए थे। पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक महावीर लुनावत ने कहा कि साल 2004 के बाद से पिछले चार आम चुनाव चक्रों में मई के दौरान एक भी आईपीओ पेश नहीं हुआ है। आमतौर पर, इन वर्षों के दौरान अप्रैल से जून की अवधि चुनावी अनिश्चितता के कारण प्राथमिक…
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा लेकिन इसे बलपूर्वक अपने कब्जे में करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि इसके लोग कश्मीर में विकास को देखने के बाद स्वयं इसमें शामिल होना चाहेंगे। सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और एक समय ऐसा आएगा जब केंद्र शासित प्रदेश में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, रक्षा मंत्री ने कहा कि यह मामला केंद्रीय गृह…
नई दिल्ली। भाजपा यूपी में मिशन-80 के साथ चुनावी मैदान में है। मिशन को पूरा करने में पार्टी के सभी शीर्ष नेता अपने स्तर जुटे हुए हैं। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी लगातार रैलियों और रोड शो के जरिए यूपी के राजनीतिक माहौल को एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मोड़ने की कोशिश में हैं। वहीं, जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं की मुलाकात बेंगुलुरु में शनिवार की रात हुई है। दोनों के मुलाकात के कई मायने निकाले जा…