Author: News Maati

नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के बाद अब सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने अदालत की इजाजत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को पूछताछ की इजाजत दे दी है. इससे पहले सीबीआई अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। सीबीआई ने रिमांड के लिए अरविंद केजरीवाल को आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने पूछताछ के लिए अदालत से अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांगी. इस पर अदालत ने मंजूरी दे दी। फिलहाल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट…

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद ओम बिरला ध्वनिमत से 18वीं लोकसभा के नए स्पीकर चुने गए हैं। स्पीकर चुने जाने के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और और विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें चेयर तक लेकर गए। बिरला के चेयर संभालने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी। बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले उन नवनिर्वाचित सांसदों का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा गया जिन्होंने अब तक संसद सदस्यता की शपथ नहीं ली है। इसके बाद सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन…

Read More

नयी दिल्ली: डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड (डीजीएमएल) को भारत में जोन्नागिरी गोल्ड परियोजना और किर्गिस्तान में अल्टीन टोर गोल्ड परियोजना के विकास के लिए 60 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है। कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि अर्देन्ट स्टील, हीरा इन्फ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड और मेड एडु केयर मार्केटिंग मैनेजमेंट (दुबई) से निवेश प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है। अगले कुछ महीनों में धनराशि मिलने की संभावना है।

Read More

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे अपर बाजार क्षेत्र समेत पूरे शहर की नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर वार्ता की।

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की परंपरा रही है और यदि नरेन्द्र मोदी सरकार इस परंपरा का पालन करती है तो पूरा विपक्ष सदन के अध्यक्ष के चुनाव में सरकार का समर्थन करेगा। उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताताओं से बातचीत में यह भी कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन किया था और फिर से फोन करने की बात की थी, लेकिन अब तक उनका फोन नहीं आया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि…

Read More

नोएडा:  भारत और अमेरिका के शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक महिला के साथ 70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ठगों ने कई बार में पीड़ित महिला से खाते में रकम डलवाई। जब पीड़िता पर और रकम निवेश करने का दबाव बनाया जाने लगा तब उसे ठगी की जानकारी हुई। साइबर अपराध के सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 में रहने वाली सुदेश ने बताया कि बीते अप्रैल में मीना, विजय शर्मा और…

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब को पत्र भेज कर इस संबंध में कांग्रेस के फैसले के बारे में उन्हें अवगत कराया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों की नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के बारे में घोषणा की। विपक्षी दलों की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष के पास कैबिनेट मंत्री का…

Read More

नई दिल्ली : रघुबीर यादव के घर वाले चाहते थे कि ये पढ़-लिखकर कोई बढ़िया सी नौकरी कर लें। इसलिए ज़बरन इनके पिता ने इन्हें साइंस में दाखिला दिलाया। घर वालों का मानना था कि अगर लड़का साइंस से पढ़ेगा तो अच्छी नौकरी इसे मिलेगी। अच्छी लड़की भी मिल जाएगी। लेकिन रघुबीर ठहरे सीधा-सादा बच्चा। एक ऐसा बच्चा जिसे पिता के साथ खेती करना अच्छा लगता था। बैलगाड़ी चलाने में मज़ा आता था। इसलिए साइंस कभी रघुबीर यादव को समझ में ही नहीं आई। नतीजा ये हुआ कि ये एग्ज़ाम्स में फेल हो गए। इन्हें खुद पर इतनी शर्म आई…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य का कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित ना रहे, इसके लिए सरकार एक नई योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित वैसे सभी व्यक्ति, जिनका राशन कार्ड होगा, उन्हें 15 लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा मिलेगी। ऐसे में इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करने की सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री मंगलवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार की रसोई गैस सब्सिडी योजना के लाभुकों के चयन का मानक यथाशीघ्र तय करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह एक अति महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मकसद गरीब और वंचित परिवारों को किफायती दर पर गैस सिलेंडर देना है ताकि वे इसका नियमित इस्तेमाल कर सकें।ें मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाने की पहल करें। इसके तहत हरा राशन…

Read More