Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
- मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
- डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
- रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
- हॉर्मुज से आठ जहाज सुरक्षित निकले, दो निकलने की तैयारी में, भारत की कुटनीतिक सफलता
- 2029 से लागू होगा 33% महिला आरक्षण, 16-18 अप्रैल को संसद में होगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- किशनगंज के एसडीपीओ की नौकरानी करोड़ों की मालकिन, लग्जरी कार से चलती हैं पारो
- हजारीबाग में चर्चित अभिषेक कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के प्रचार के सिलसिले में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने उत्तर 24 परगना के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के भाटपाड़ा में अपनी पहली जनसभा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट जिहाद चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की ओर से हिंदू समुदाय को दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि तृणमूल के विधायक हिंदुओं को भागीरथी नदी में बहाने की धमकी दे रहे हैं। बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस व तृणमूल पर खूब निशाना साधा। कहा कि…
गोंडा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गोंडा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश दो शहजादे घूम रहे हैं। अगर यह सत्ता में आए तो राम मंदिर में बाबरी ताला लगवा देंगे।शाह ने भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण से एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उसके साथ ही भारत को…
गोपालगंज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज सुरक्षित संसदीय सीट की जीत सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पहली बार जिले के मोहमदपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिले में पहुंचे नीतीश कुमार के निशाने पर लालू परिवार रहा। महम्मदपुर के गोविंद दास हाईस्कूल में पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि वो केवल अपना परिवार बढ़ाए और मेरा परिवार पूरा बिहार है। उन्होंने कहा कि 15 साल राज करने को मिला इन लोगों ने कुछ नहीं किया। लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो 7 साल राज करने के बाद जेल जाने…
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार सुबह 9:30 बजे झारखंड पहुंचेंगे। वे यहां दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा हजारीबाग के बरही में 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के पक्ष में होगी जबकि दूसरी जनसभा चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में लातेहार के कुंदरी मैदान में 12 बजे होगी। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।…
रांची। दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने फिर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को निशाने पर लिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री के लिए भी चिंता जाहिर की है। साथ ही झामुमो में उपेक्षा किए जाने का आरोप भी दोहराया। सीता सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन को नाममात्र का मुख्यमंत्री बनाकर रखा गया है। उनकी बजाय कल्पना सोरेन को अधिक महत्व है। कल्पना का झामुमो पार्टी में भी कोई पद या स्थान नहीं है। बावजूद इसके उनको मुख्यमंत्री से बड़ा प्रोजेक्ट किया जा रहा है और वही सुपर सीएम…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा महंगाई को खत्म करने के वादे पर सरकार में आई थी। चुनाव जीतने के बाद महंगाई को भूल गई। नरेन्द्र मोदी सरकार ने चार सौ के सिलिंडर को ग्यारह सौ में पहुंचा दिया। कालाधन भी वापस नहीं आया। इस सरकार ने बेरोजगार युवाओं को ठगा। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन दस वर्ष में भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री पोटका के नुननूनी टांड़ मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा ने सबसे ज्यादा ठगा…
रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। इन चार सीटों में से एक पलामू सीट एससी के लिए रिजर्व है जबकि शेष तीन सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। वर्तमान में इन चारों सीटों में सिंहभूम को छोड़कर बाकी सभी तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है। झारखंड के हिसाब से यहां पहले चरण में सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू में मतदान होना है। इसके लिए रविवार को मतदानकर्मी और सुरक्षा बल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। इन सीटों पर सोमवार को सुबह सात…
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। याचिका में कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिका को खारिज करने को चुनौती दी गई है।सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ 13 मई को मामले की सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि इसी पीठ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के आरोेपों के मामले में एक जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का…
मुंबई/नई दिल्ली : एयर इंडिया एक्सप्रेस धीरे-धीरे अपनी उड़ानें बहाल कर रही है और नेटवर्क को स्थिर कर रही है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दूसरी ओर चालक दल यूनियन ने बताया है कि बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी पर गए उनके सभी सदस्य काम पर लौट आए हैं। अधिकारी ने कहा कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने रविवार को कम से कम 20 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं और मंगलवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानें संचालित करती है। एयर…
रायबरेली (उप्र): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन पर ”अपनी सांसद निधि का 70 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यकों पर खर्च करने” और गांधी परिवार पर झूठ बोलने में माहिर होने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उनकी मां और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी दो दशक यहां से सांसद रहीं। रायबरेली से भाजपा के उम्मीदवार व राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए…