Author: News Maati

वाशिंगटन:  अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के तहत अटलांटा में हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी और मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया में राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से हटने की मांग बढ़ रही है। बाइडन (81) और उनके प्रचार अभियान ने कहा कि वह हार नहीं मान रहे हैं और पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध हैं। प्रचार अभियान के नेतृत्व ने कहा, ‘‘बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी हैं। प्रत्याशी नहीं बदला जा रहा है।’’ अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी…

Read More

रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन की रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से फोन पर बात हुए चौथे तले से छलांग लगा कर रविवार को अपनी जान दे दी। घटना के बाद प्रेमी ने ही अपने प्रेमिका को अंजुमन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृत लड़की के परिजनों का कहना है की मृत आयशा उर्फ सना और जावेद का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण दोनों की शादी भी तय हुई थी, लेकिन लड़के के घर वालों ने दहेज का लालच था, जिस कारण शादी में अड़चन आई…

Read More

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में चर्चित श्रेया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि दुष्कर्म के बाद श्रेया की हत्या की गई थी। एक गेस्ट हाउस में दो सगे भाईयों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी गेस्ट हाउस संचालक हैं। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर युवती की हत्या कर दी गई थी। शव को इंद्रपुरी बराज में फेंका : पुलिस की ओर जानकारी के अनुसार हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा। झारखंड निर्णायक मोड़ पर है। राज्य की जनता लूट, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी से निजात चाहती है। जनता सुशासन और विकास के लिए समय का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में घोषणा पत्र समिति और आरोप पत्र समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। हिमंत ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता का संकल्प पत्र होगा। पार्टी जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी और…

Read More

रांची। राज्य सरकार के सभी सरकारी सेवकों (ग्रुप डी को छोड़कर) को अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण देना होगा। कार्मिक विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि सरकारी सेवकों को एचआरएमएस पोर्टल के जरिए 15 जुलाई तक संपत्तियों का विवरण जमा करना अनिवार्य है। पांच साल की परफॉरमेंस रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22, एवं 2022-23 का परफॉरमेंस स्वमूल्यांकन प्रतिवेदन जमा करना होगा। इसमें प्रतिवेदक पदाधिकारियों के स्तर से आॅनलाइन रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून रखी गयी है जबकि समीक्षी पदाधिकारियों के स्तर से आॅनलाइन मूल्यांकन की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से शनिवार को फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर्स आॅफ कॉमर्स तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनैती एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बढ़ते अपराधी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म हो गया है । उन्होंने कहा कि बिरसा चौक में ज्वेलर्स दुकान में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब डेढ करोड रुपए की आभूषण लूट ली और ज्वेलर्स दुकान के संचालक रामनाथ वर्मा और उनके बेटे ओम वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया। सेठ शनिवार को दिल्ली से रांची पहुंचने पर…

Read More

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य संजय झा को शनिवार को जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की अपनी सालों पुरानी मांग भी दोहराई। जदयू नेता नीरज कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) ने राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता संजय झा…

Read More

मुंबई। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ये बॉलीवुड से है प्रसिद्ध जोड़ी हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है और प्रशंसक कैटरीना-विक्की की निजी जिंदगी के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। पिछले कुछ दिनों से कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट होने की चर्चाए जोरों पर हैं। कैटरीना की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। नेटिजन्स कह रहे थे कि एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीरों में अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। इसके चलते कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की चर्चा भी शुरू हो गई। ऐसी भी चर्चाएं चल रही थीं कि विक्की और कैटरीना खुशखबरी देने वाले…

Read More

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई लूटकांड मामले में शनिवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले जगन्नाथपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें वायरलेस पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा बाकी जमादार और सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने एक करोड़ 40 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस…

Read More