Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी
- करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
Author: News Maati
नयी दिल्ली: भारत के विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जून में तेज गति से बढ़ा है। अनुकूल मांग परिस्थितियों के बीच नए ठेके मिलने जारी रहे और इसके परिणामस्वरूप रोजगार में रिकॉर्ड वृद्धि हुई। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित ‘एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक’ (पीएमआई) जून में बढ़कर 58.3 हो गया जो मई में 57.5 था।
नई दिल्ली। तीन नये आपराधिक कानून आज से देशभर में लागू हो गया, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। भारतीय न्याय संहिताए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमशरू भारतीय दंड संहिताए दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे। नये कानूनों से आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी जिसमें ष्जीरो एफआईआरष्ए पुलिस में आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराना, एसएमएस के जरिये समन भेजने जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सभी जघन्य अपराधों के वारदात स्थल की अनिवार्य वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल होंगे। आधिकारिक…
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही के सोमवार को पुन: आरंभ होने पर, नीट प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। विपक्ष प्रश्नपत्र लीक मामले के अलावा बेरोजगारी का मुद्दा भी उठा सकता है। अगर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बनी तो सोमवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिल सकता है। राज्यसभा में हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करा दी है लेकिन लोकसभा में इसे शुरू नहीं किया जा सका है। लोकसभा में विपक्ष नीट परीक्षा…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ के तहत आवेदन एक जुलाई यानी सोमवार से शुरू होंगे। इस योजना के लिए पात्र महिलाएं 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा पेश किए बजट में इस योजना की घोषणा की गई है, जिसमें 21 से 60 वर्ष तक की महिलाएं 1,500 रुपये हर महीने प्राप्त कर सकती हैं। शासनादेश के मुताबिक, 16 जुलाई को आवेदकों की सूची प्रकाशित की जाएगी, जिस पर सुझाव-आपत्ति के बाद अंतिम सूची 1 अगस्त को आएगी। इसके बाद 14 अगस्त को पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये बैंक अकाउंट…
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज के दिन आपको किन चीजों पर अधिक ध्यान देना होगा। मेष: आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति के साथ धन लाभ में वृद्धि होगी। वृषभ : नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलतामिलने से खुशी प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मिथुन: भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे जिससे उत्साह और स्फूर्ति…
लखनऊ। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) मनोज कुमार सिंह ने रविवार को दुर्गा शंकर मिश्रा के स्थान पर उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव (सीएस) का पदभार ग्रहण किया। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह ने शाम को निवर्तमान सीएस दुर्गा शंकर मिश्रा से कार्यभार ग्रहण किया। शुरूआत में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि श्री मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार मिलेगा और श्री सिंह आईआईडीसी का प्रभार संभालते रहेंगे। जब योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने ऐसे नौकरशाहों की पहचान की जिनके पास न केवल अनुभव और दक्षता थी बल्कि ईमानदारी, दृढ़ता और मजबूत…
पटना। बिहार को विशेष राज्य देने की मांग एक फिर से जोर पकड़ने लगी है। पहले जेडीयू और अब एनडीए की सहयोगी और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने भी जदयू के सुर में सुर मिलाए हैं। लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवना ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं है। ये डिमांड तो बिहार का हर सियासी दल की रही है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोगों की हमेशा से रही है। बिहार में कौन सा ऐसा दल है जो विशेष राज्य…
नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 2,89,699.42 करोड़ रुपये का उछाल दर्ज हुआ। शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,822.83 अंक या 2.36 प्रतिशत चढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स जून में 7.14 प्रतिशत चढ़ा है। यह इसकी सबसे अच्छी मासिक वृद्धि है। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स ने पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार किया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय…
गिरिडीह। बिहार के बाद अब झारखंड के गिरिडीह जिले के अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल शनिवार की रात भरभराकर गिर गया। यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच बन रहा था। इसका निर्माण ओम नम: शिवाय कंस्ट्रक्शन एजेंसी करा रहा था लेकिन यह मॉनसून की पहली बारिश भी झेल नहीं सका और धराशायी हो गया। बताया जाता है कि गिरिडीह और जमुई को जोड़ने वाला फतेहपुर से भेलवाघाटी पुल पांच साल बाद भी पूरा बन तो नहीं पाया लेकिन इससे पहले ही मानसून की बारिश में…
महिला मरीज को बंधक बनाने के मामले में रांची जेनेटिक अस्पताल के डायरेक्टर सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
रांची। राजधानी के जेनेटिक अस्पताल में मरीज को बंधक बनाकर रखने के मामले में अस्पताल के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, बंधक बनाने, गाली-गलौच करने, जातिसूचक गाली देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खूंटी निवासी मंगलू सिंह की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मंगलू की पत्नी सुनीता कुमारी को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया। रांची पहुंचने के बाद एक अज्ञात आॅटो वाला रिम्स में सही इलाज नहीं होने का हवाला देते हुए पत्नी को जेनेटिक अस्पताल ले…