Author: News Maati

रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड को चुनाव आयोग के निर्देश पर 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल प्राप्त हुआ है। इनमें सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आइटीबीपी शामिल हैं। इन बलों को राज्य के सभी 24 जिलों में तैनात किया जाएगा। प्रत्येक जिले में 3 से 5 कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। ये बल फ्लैग मार्च, क्षेत्रीय डोमिनेशन, और चेकिंग जैसे कार्यों में लगाए जाएंगे, ताकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़े और चुनाव के समय व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस दौरान…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजयनाथ शाहदेव गुरुवार को औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हटिया से वर्तमान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल (Naveen Jaiswal) को पार्टी बगल की सीट रांची (Ranchi Assembly Seat) में शिफ्ट कर रही है। रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह (BJP MLA CP Singh) को इस बार टिकट नहीं मिलने की संभावना है। अजयनाथ शाहदेव पहले भी भाजपा में रह चुके हैं, लेकिन 2014 के बाद वो दोबारा कांग्रेस में चले गए थे। इसके साथ ही भाजपा के संसदीय बोर्ड ने सभी सीटों पर प्रत्याशी के नाम फाइनल कर लिए हैं। उम्मीद है कि…

Read More

जगदलपुर। तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद के महबूब नगर से एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय सुजाता बस्तर डिवीजनल कमेटी की प्रभारी रही है और सुकमा जिले में कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। पुलिस के अनुसार, सुजाता इलाज के लिए तेलंगाना पहुंची थी जब उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थी, जिसके कारण उसे इलाज की आवश्यकता पड़ी। गिरफ्तारी के…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ टिके रहने की प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि दो बार गलती से उधर (महागठबंधन) चले गए थे लेकिन अब यह गलती फिर कभी नहीं करेंगे। श्री कुमार ने बुधवार को कटिहार जिला में बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित भगवती मंदिर इंटर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 405.53 करोड़ रुपये की लागत से अलग-अलग विभागों की 183 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा, “दो बार गलती से हमलोग उधर चले…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति में कुछ बदलाव किए गए हैं। मूर्ति की आंखों से पट्टी हटा दी गई है और हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब दी गई है। भारत के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने ये बदलाव करवाए हैं। इसका मकसद ये बताना है कि भारत में कानून अंधा नहीं है। नई मूर्ति को सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में लगाया गया है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने खुद इस मूर्ति को बनाने का आदेश दिया था। दरअसल पुरानी मूर्ति में दिखाया गया…

Read More

चंडीगढ़। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का संदेश देशभर में गया है। हरियाणा से शुरू हुआ भाजपा का विजय रथ अब कहीं नहीं रुकेगा। केन्द्रीय मंत्री शाह बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेशभर के विधायकों को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में अमित शाह ने कहा कि इस जीत का हरियाणा के लिए विशेष महत्व है। वर्ष 1966 से लेकर आजतक किसी भी दल…

Read More

देवघर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को 70 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नर्सिग होम का लाइसेंस रेन्युअल कराने के नाम पर सिविल सर्जन अपने बेलाबगान स्थित आवास नवजीवन हास्पीटल एंड रिसर्च सेन्टर पर घूस ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे दुमका ले गई। एसीबी के अनुसार बंगाल के नार्थ आसनसोल निवासी मो महफुज आलम ने लिखित आवेदन दिया था कि कॉलेज रोड मधुपुर में आवेदक ने वर्ष 2020 में बंगाल नर्सिंग होम के नाम से एक दस बेड के हॉस्पीटल की शुरूआत किया…

Read More

गुमला। विधान सभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही प्रशासनिक अमला रेस हो गयी है। जिले में शांति पूर्ण, भय मुक्त व निर्विघ्न चुनाव कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी रायडीह को अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियार एवं अधिक मात्रा में नगद राशि का लेन-देन के संबंध में विशेष जाँच करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। एसपी ने थाना प्रभारी को सभी वाहनों की गहनता पूर्वक जांच…

Read More

नई दिल्ली। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 2025-26 के लिए 6 रबी फसलों के लिए नई एमएसपी जारी की है. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2275 रुपये से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. सरकार ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों के MSP में वृद्धि…

Read More

चंडीगढ़ । हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई गई। पंचकूला में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विधायक दल की बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल ने विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी…

Read More