Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय
- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार
- केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस
- जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी
- करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
Author: News Maati
रांची। ईडी ने कोयला लिंकेज घोटाले के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हजारीबाग निवासी कारोबारी इजहार अंसारी की 62 संपत्तियों को अस्थाई तौर पर जब्त किया है। एजेंसी ने यह कार्रवाई सोमवार को की है। इजहार अंसारी को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है। जांच में खुलासा हुआ है कि उसने सब्सिडी दर पर आवंटित लिंकेज का 86 हजार 568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ऊंची कीमत पर बेचा था। अवैध तरीके से बेचे गए कोयले का बाजार मूल्य 71 करोड़ आंका…
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। वे पटना से गोपालगंज होते हुए सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। बताया जाता है कि अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के बाद अपना मुंडन भी कराने वाले हैं। सम्राट चौधरी करीब 21 महीने बाद अपनी पगड़ी (मुरेठा) उतारेंगे। बिहार में जदयू के एनडीए में आने और मिलकर सरकार बनाने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि वे अयोध्या जाकर अपनी पगड़ी खोलेंगे और उसे श्रीराम के चरणों में समर्पित कर देंगे। जानकारी के मुताबिक, उनके साथ…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी पर जोरदार हमले किए। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलने उठे राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी तीखी नोकझोंक हुई। लेकिन बीच भाषण में ही उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए जो टिप्पणी की उस पर सदन में हंगामा हो गया। बीजेपी के सांसद राहुल का विरोध करने लगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी सीट से उठे और कहा कि राहुल गांधी का ‘पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना…
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने आज यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी और कुल 400 अंकों की थी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और उनके चार विकल्प थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने चार आसियान देशों के साथ प्रोजेक्ट नेक्सस ज्वाइन किया है। इसके तहत क्रॉस-बॉर्डर रिटेल पेमेंट के इंस्टेंट सेटलमेंट के लिए प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) के इनोवेशन हब द्वारा परिकल्पित नेक्सस का उद्देश्य भारत के यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) को आसियान सदस्यों – मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की तेज भुगतान प्रणालियों से जोड़ना है। केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में आगे कहा कि बीआईएस और इन चार देशों के केंद्रीय बैंक — बैंक नेगारा मलेशिया (बीएनएम), बैंक आॅफ…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार से मौखिक तौर पर पूछा कि वह राज्य में सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त सहित 12 संवैधानिक संस्थाओं में प्रमुख पदों पर नियुक्ति के मामले में कछुआ चाल से क्यों चल रही है? कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से खाली पदों को भरने के लिए जो टाइम फ्रेम बताया जा रहा है, वह बहुत ज्यादा है। इन संवैधानिक संस्थाओं में पिछले 3 से 5 साल से प्रमुख पद रिक्त हैं, इसलिए टाइम फ्रेम की अवधि कम रखनी होगी। कोर्ट ने इस मामले में सरकार को मंगलवार को शपथ पत्र…
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) की नेता मेधा पाटकर को 2001 में वर्तमान में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए आपराधिक मानहानि मामले में पांच महीने के कारावास 10 लाख रुपये जुमार्ने की सजा सुनाई है। सजा की घोषणा करते हुए, साकेत कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने पाटकर को सक्सेना की प्रतिष्ठा को हुए नुकसान के लिए उन्हें मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया। सक्सेना की ओर से अधिवक्ता गजिंदर कुमार, किरण जय, चंद्रशेखर, दृष्टि और सौम्या आर्य ने…
रांची : श्रद्धानंद पथ दुकानदार समिति के तहत आनेवाली रश्मि एंटरप्राइज़ में रविवार रात दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर गल्ले में किराया और स्टाफ को तनख़्वाह देने के लिए रखे गये क़रीब सवा लाख रुपये चुरा ले गये। इसकी सूचना मिलने पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया अन्य सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी। प्रवीण लोहिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस तरफ़ लगातार रात को ताला तोड़ कर चोरी की घटना हो रही है और थाने में शिकायत दर्ज करवाने पर…
पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने सांसद तथा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि देश में विकासोन्मुखी राजनीति की प्रखर, प्रबल और प्रगतिशील समाजवादी आवाज़, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव आपस में अच्छे मित्र भी हैं।
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने अधीनस्थ अदालत के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसके तहत उन्हें सीबीआई की तीन दिन की हिरासत में भेजा गया।