Author: News Maati

पटना । बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार 13 मई को दिल्ली में निधन हो गया। 72 साल के सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे थे। सुशील कुमार मोदी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू यादव और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। सुशील कुमार मोदी ने अपनी सियासी यात्रा पटना विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन से शुरू की थी। उन्होंने पटना के साइंस कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने पटना के सेंट माइकल स्कूल…

Read More

पटना:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई में संभवतः उस सबसे बड़े नेता के तौर पर सुशील कुमार मोदी को जाना जाएगा जिन्हें राज्य में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए धैर्यपूर्वक काम करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। बिहार के एक वैश्य परिवार में जन्मे सुशील मोदी पटना विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने प्रसिद्ध समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 1974 के बिहार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान वह भावी सहयोगी नीतीश कुमार और अपने विरोधी लालू प्रसाद के संपर्क में भी आए। वह…

Read More

पटना।बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का आज निधन हो गया और उन्होंने दिल्ली के एम्स में ली अंतीम सास। कैंसर होने का खुलासा करके कई लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि वह 6 महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं। वह अब लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए योगदान नहीं दे पाएंगे। सुशील मोदी के एलान से पूरा सियासी जगत स्तब्ध रह गया था। लालू से लेकर नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त की थी। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप तो उनके आवास…

Read More

रायबरेली। कई सालों तक सवालों से बचते रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आखिरकार सोमवार को अपनी शादी के बारे में एक सवाल का जवाब दिया। वो रायबरेली में थे। देश के सबसे योग्य कुंवारों में से एक गांधी परिवार के वंशज राहुल सोमवार को रायबरेली में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। भीड़ में से किसी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता से उनकी शादी के बारे में पूछा। एक व्यक्ति ने कहा कि वह कब शादी करने की योजना बना रहे हैं। उनके पास खड़ी उनकी बहन प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का ध्यान इस सवाल की ओर खींचा।…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी रिकवरी देखने को मिली। बाजार की शुरूआत नकारात्मक हुई, लेकिन, कारोबारी दिन के अंत के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। बीएसई सेंसेक्स 111 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,776 और निफ्टी 48 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,104 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने बाजार की तेजी को लीड किया और 333 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 47,754 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 203 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,735 अंक पर बंद…

Read More

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच संसदीय क्षेत्र दरभंगा लोकसभा सीट, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय तथा मुंगेर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया। इस चरण में 56.85 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में 95.83 लाख मतदाताओं के लिए 9,447 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव को लेकर सुरक्षा का कड़े प्रबंध किए गए। इस चरण में 55 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गए। बिहार निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के पांच संसदीय क्षेत्र में मतदान का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बेगूसराय में सबसे…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी पहुंचे। उन्होंने रोड शो की शुरूआत बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू किया। वह अस्सी घाट के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की। प्रधानमंत्री के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी है। रोड शो में भगवा कलर की साड़ी पहनी महिलाएं शामिल हैं। हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के रोड शो का भव्य स्वागत किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ हर वर्ग के लोग उनके स्वागत में पुष्प वर्षा कर रहे हैं। वाराणसी…

Read More

पटना। बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद तेज प्रताप यादव और राजद समर्थकों के बीच झड़प हुई है। जानकारी के अनुसार मीसा भारती के नामांकन के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान तेज प्रताप यादव और राजद समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से मीसा भारती लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। इसी बीच तेज प्रताप पार्टी के…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को शाम 6 बजे के बाद संपन्न हो गया। चौथ चरण के मतदान में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सहित 10 राज्यों की कुल 96 लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। अब तक आम चुनाव 2024 के चार चरणों में 379 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुए हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 62.84 फीसदी मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सबसे…

Read More

नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)  ने 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 87.98% छात्र 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। 91% से अधिक लड़कियां पास हुई हैं। जिन स्टूडेंट्स ने अबतक अपना रिजल्ट नहीं देखा है वो ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nicin या cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल, सीबीआई 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। करीब 39 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। CBSE क्लास 12 के रिजल्ट…

Read More