Author: News Maati

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय जांच एजेंसियों को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही टीका टिप्पणी पर बुधवार को राज्यसभा में कहा कि मैंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे रखी है और भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई मेरा मिशन है।श्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा का जाबव देते हुये कहा कि जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की खुली छूट दी गयी है। उनको ईमानदारी से काम करने के लिए कहा गया है।…

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा से बर्खास्त करने संबंधी याचिका बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि इसमें लगाए गए आरोप मनगढ़ंत कल्पना पर आधारित हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने कहा कि वह इस मामले में एकल न्यायाधीश के फैसले से सहमत है। एकल न्यायाधीश ने पहले ही याचिका खारिज कर दी थी।

Read More

रांची। छह दिन पहले जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन एक बार फिर सीएम बनेंगे। झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों और प्रमुख नेताओं की बैठक में इस पर सहमति बनने की खबर आ रही है। तय हुआ है कि मौजूदा सीएम चंपई सोरेन पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर गठबंधन के विधायकों की दोपहर 12 बजे से चल रही बैठक अब भी जारी है। सभी विधायक और नेता अब भी हेमंत सोरेन…

Read More

रांची : झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के विधायकों की बुधवार को यहां एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। गठबंधन के विधायकों ने यह जानकारी दी। यह बैठक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई है, जो सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हाई कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘राज्य में नेतृत्व में परिवर्तन की संभावना है… यह…

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए गलतबयानी की जिसके विरोध में विपक्ष को सदन से वाकआउट करना पड़ा। उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि झूठ बोलना और लोगों को भ्रमित करना प्रधानमंत्री मोदी की आदत बन गई है। खरगे ने जब संवाददाताताओं को संबोधित किया तो उनके साथ कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दलों के नेता भी थे।…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर वह पांच जुलाई को सुनवाई करेगा। केजरीवाल के वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया, जिस पर अदालत ने कहा कि इस पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी।

Read More

रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के एक मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। आरोपी को झारखंड के राजमहल की पॉक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने पाया कि अभियुक्त के खिलाफ अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ अंतिम बार अभियुक्त और पीड़िता (मृतका) का एक साथ देखा जाना दोष सिद्धि के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं है। यह वारदात साहिबगंज जिले के राजमहल में 4 मार्च, 2015 को हुई थी। छह साल की बच्ची का शव शिमला बहाल पोखर…

Read More

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में देशवासियों के लिए प्रेरणा भी थी, प्रोत्साहन भी था और एक प्रकार से सत्य मार्ग को पुरस्कृत भी किया गया था। पिछले दो-ढाई दिनों में इस चर्चा में करीब 70 माननीय सांसदों ने अपने विचार रखे। इस चर्चा को समृद्ध बनाने के लिए राष्ट्रपति के अभिभाषण को व्याख्यायित करने में आप सभी माननीय सांसदों ने जो योगदान दिया है, इसके लिए मैं आप सबका भी आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि…

Read More

नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर विरोध जताते हुए बुधवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जैसलमेर हाउस के पास एकत्र हुए और उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते हुए अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की। लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने भाजपा पर हिंसा करने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया था जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्ता पक्ष…

Read More

मुंबई: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने बुधवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 80,000 अंक का आंकड़ा पार किया और निफ्टी ने अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। बीएसई का 30 तीस शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 597.77 अंक उछलकर 80,039.22 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 168.3 अंक चढ़कर 24,292.15 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

Read More