Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय
- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार
- केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस
- जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी
- करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
Author: News Maati
21 महीने बाद सम्राट चौधरी ने अयोध्या में भगवान श्री राम को समर्पित की पगड़ी, सिर मुंडवाया,देखे विडिओ
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अयोध्या में सुबह अपनी पगड़ी उतार दी और सिर मुंडवाने के बाद सरयू नदी में स्नान किया। बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) छोड़कर विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलाइंस’ (INDIA) में शामिल होने के बाद पगड़ी पहनना शुरू किया था और उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक कुमार मुख्यमंत्री पद से हट नहीं जाते तब तक वह पगड़ी नहीं उतरेंगे।चौधरी का मानना है कि नीतीश के ‘इंडिया’ छोड़कर वापस…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर खुला है। बाजार के मुख्य सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में ही क्रमश: 80,039 और 24,292 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। एनएसई पर 1708 शेयर हरे निशान में और 343 शेयर लाल निशान में हैं। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 481 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,923 और निफ्टी 133 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,257 पर था। बैंकिंग शेयर बाजार को ऊपर खींचने का काम कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 707 अंक या 1.36…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ से 116 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अब सीएम योगी एक्शन में आ गए हैं औप उन्होंने अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर इस हादसे पर रिपोर्ट मांगी है। आज सीएम योगी खुद भी हाथरस जाएंगे। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार आयोजकों पर एफआइआर दर्ज हो चुकी है और सत्संग करने वाले भोले बाबा की खोज जारी है। खबरों की मानें तो पुलिस बाबा को गिरफ्तार कर सकती है। सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने…
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित रतिभानपुर में सत्संग के बाद मची भगदड़ में अबतक 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। हादसे में एटा जिला अस्पताल में 27 औरि सीएचसी सिकंदराराऊ में 50-60 लोगों के शव लाए गए हैं। जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि हादसे में 50 से 60 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। घटना को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मुगलगढ़ी एक गांव में सत्संग…
नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक किस्से के जरिए बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं एक किस्सा सुनाता हूं। एक बच्चा स्कूल से आया और जोर-जोर से रोने लगा। उसकी मां भी डर गई, क्या हो गया। वह कहने लगा मां मुझे स्कूल में मारा गया। आज उसने मारा, इसने मारा और रोने लगा। मां ने बात पूछी तो बता नहीं रहा था। बच्चा ये नहीं बता रहा था कि उस बच्चे ने किसी बच्चे को मां की गाली…
नई दिल्ली। देश के पहले सूर्य मिशन, आदित्य एल-1 को लेकर अच्छी खबर है। मंगलवार को आदित्य एल-1 ने सूर्य के पहले प्रभामंडल कक्षा का पूरा एक चक्कर लगा लिया है और दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है। आदित्य एल-1 को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 178 दिन लगे। मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि आदित्य-एल-1 ने सूर्य-पृथ्वी एल-1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा का पूरा एक चक्कर लगा लिया है। इस कक्षा में आदित्य एल-1 को 6 जनवरी को स्थापित किया गया था, इस…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर आने पर उनकी सरकार तीन गुना गति, शक्ति से काम करते हुए तीन गुना अधिक नतीजे लाएगी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि हम विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि पेपर लीक से जुड़ी उनकी चिंताओं पर सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इस संबंध में कड़ा कानून बनाया गया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपने…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे में दुर्घटना के कारणों की जांच रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता…
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में झटका लगने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2026 के बाद प्रस्तावित परिसीमन की कवायद में ‘हिंदी पट्टी के लिए भारी बहुमत’ सृजित करने के बारे में शायद नहीं सोचे। यहां हिंदी पट्टी के लिए ‘भारी बहुमत’ सृजित करने से आशय इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोकसभा सीट के सृजन से है। राधा कुमार की पुस्तक ‘द रिपब्लिक रिलर्न्ट : रिन्यूइंग इंडियन डेमोक्रेसी (1947-2024)’ के विमोचन के अवसर थरूर ने कहा कि जब परिसीमन कवायद की बात आती है, तो…
नयी दिल्ली: तीन नये आपराधिक कानूनों को लेकर जारी बहस के बीच भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को इन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि इन कानूनों से उत्पन्न मुद्दे उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो गए और इन कानूनों ने क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लिया।