Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
- मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
- डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
- रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
- हॉर्मुज से आठ जहाज सुरक्षित निकले, दो निकलने की तैयारी में, भारत की कुटनीतिक सफलता
- 2029 से लागू होगा 33% महिला आरक्षण, 16-18 अप्रैल को संसद में होगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- किशनगंज के एसडीपीओ की नौकरानी करोड़ों की मालकिन, लग्जरी कार से चलती हैं पारो
- हजारीबाग में चर्चित अभिषेक कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भी नई ऊर्जा व शक्ति के साथ अपने संसदीय क्षेत्र के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटे रहेंगे। उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार वाराणसी से जीत हासिल की थी। नामांकन दाखिल करने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘काशी के मेरे परिजनों का हृदय से आभार! वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीते 10 वर्षों में आप…
रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ईडी के समन पर मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के जोनल आॅफिस में हाजिर हुए। ईडी ने उनके पीएस संजीव कुमार लाल, घरेलू सहायक जहांगीर आलम और अन्य करीबियों के ठिकानों पर 6-7 मई को की गई छापेमारी में 35.23 करोड़ रुपए बरामद किए थे। अब इसी मामले में मंत्री आलमगीर से पूछताछ शुरू हो रही है। आलमगीर आलम झारखंड सरकार के कैबिनेट में नंबर दो हैसियत वाले मंत्री हैं। वह झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। ईडी ने आलमगीर आलम पीएस संजीव कुमार लाल एवं घरेलू…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से तीसरी बार मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ मौजूद रहे। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ मौजूद रहे। इसके अलावा नामांकन स्थल पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस.…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक अनूप माझी उर्फ लाला ने आज आसनसोल में सीबीआई की एक विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अनूप माझी को सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ सुरक्षा मिली थी। हालांकि, उसी समय आसनसोल की विशेष अदालत (जहां कोयला तस्करी मामले की सुनवाई हो रही है) ने सीबीआई को मामले में आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई को 21 मई को आरोपपत्र दाखिल करना था। इसलिए सोमवार को चौथे चरण में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव समाप्त होने के…
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए अस्वस्थ । सीएम के आज के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. चुनाव प्रचार या जनसभा करने वो नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार आज सुशील कुमार मोदी के आवास पर जाएंगे. दिल्ली से सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर आने के बाद अंतिम दर्शन करेंग और श्रद्धांजलि देंगे। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बीते सोमवार को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. 72 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। वह कैंसर से पीड़ित थे। नीतीश कुमार के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम भी किया है.…
चतरा : झारखंड समेत पूरे देश में चुनाव की हवा बदल चुकी है। गर्मी के इस मौसम में भी जनता का जोश अद्भुत है क्योंकि इस बार लोकसभा का चुनाव जनता तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ रही है। सोमवार को ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से इंडी गठबंधन की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहीं। वे चतरा में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश में दस साल शासन करने वाली केंद्र सरकार की जुमलेबाजी, सर्कस और करतब को सभी ने देखा है। कल्पना…
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव से अनुमति लेकर अपना नामांकन करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में उतरे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी पहले दशाश्वमेध घाट पर पहुंचेंगे। यहां गंगा स्नान और पूजन करेंगे। एक घंटे तक घाट पर रहेंगे। यहां से क्रूज पर सवार होकर नमो घाट जाएंगे। फिर काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे।नामांकन प्रक्रिया के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मलदहिया में सरदार पटेल की प्रतिमा…
रांची : विकास आधारित राजनीति ही एनडीए की मजबूती का आधार है। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज करने के लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करें। ये बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्थित आम बागान में आयोजित एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में कही। इस दौरान रांची लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ समेत गठबंधन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में रांची लोकसभा सीट में पुनः एनडीए का परचम लहराने के लिए आपसी तालमेल और साझेदारी के साथ कार्य करने की साझा रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।…
पटना: बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की शाम दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सुशील कुमार मोदी की पहचान एक जुझारू नेता के रूप में की जाती रही। 5 जनवरी 1952 को जन्मे सुशील कुमार मोदी का निधन 13 मई 2024 को हो गया। सुशील कुमार मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे और वह पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उप मुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध…