Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय
- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार
- केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस
- जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी
- करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
Author: News Maati
नयी दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अगस्त डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 122 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन के कारोबार के दौरान यह कीमती धातु 71,432 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई।
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से संसदीय नियमों एवं आचरण का पालन करने तथा वरिष्ठ सदस्यों से सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के बारे में सीखने को कहा। राजग सांसदों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यह सलाह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस भाषण के एक दिन बाद आई है जिसे सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने ‘बेहद गैरजिम्मेदाराना’ करार दिया था। सूत्रों के मुताबिक, राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्ष इस बात से परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार…
रामगढ़ । बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरकाकाना रांची रेलखंड पर हेहल स्टेशन के पास गिरोह के हथियारबंद अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। अपराधियों की गोली से ठेकेदार ज्ञानेंद्र श्रीपाल कुरील घायल हो गए हैं। इसके साथ ही अपराधियों ने उनके भाई राघवेंद्र कुरील को भी लाठी डंडों से पीता है। घायल ज्ञानेंद्र श्रीपाल कुरील को इलाज के लिए रांची रोड स्थित पाली डॉग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बता रहे हैं। ज्ञानेंद्र को कमर में गोली लगी है, जिसे निकालने का…
गिरिडीह। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सोमवार को हिन्दुत्व को लेकर दिये गये बयान को हिन्दुओं की जनभावना का घोर अपमान बताते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा कांग्रेस के डीएनए में रही है। समुदाय को जातियों में बांटकर कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रही है। मरांडी मंगलवार को गिरिडीह आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी ने एक से बढ़कर एक झूठा प्रचार किया। वे बोलते-बोलते हिंदुत्व के खिलाफ बोल गए। मरांडी ने कहा कि हिन्दुत्व को लेकर उन्हें तथ्यों…
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित रतिभानपुर में सत्संग के बाद मची भगदड़ में अबतक 80 से अधिक लोगों की जान चली गई है। हादसे में एटा जिला अस्पताल में 27 औरि सीएचसी सिकंदराराऊ में 50-60 लोगों के शव लाए गए हैं। जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि हादसे में 50 से 60 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। घटना को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मुगलगढ़ी एक गांव में सत्संग…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आने के बाद 3 जुलाई को सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुलाई। 31 जनवरी 2024 को ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देकर अपनी कुर्सी चंपाई सोरेन को सौंपी थी। ईडी की गिरफ्तारी के पहले हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ भी बैठक की थी। अब एक बार फिर हेमंत सोरेन की ओर से बुधवार को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। सत्तापक्ष के…
नई दिल्ली। आईएएस अधिकारी अमित किशोर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा इस बाबत पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि किशोर पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या सह-अवधि के आधार पर या जब तक वह इस पद पर कार्य करना बंद नहीं कर देते, राजनाथ सिंह के निजी सचिव के रूप में कार्य करेंगे। यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अमित किशोर यूपी के देवरिया जिले के जिलाधिकारी रहने के साथ-साथ एटा जिले के डीएम…
प्रयागराज । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि जिस प्रकार से अवैध धर्मांतरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, अगर यह जारी रहा तो देश की बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जायेगी। कोर्ट ने कहा देश के नागरिकों का धर्मांतरण कराने वाली सभाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत हमीरपुर के मौदहा निवासी आरोपी कैलाश की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। कैलाश पर अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता रामकली प्रजापति ने…
वॉशिंगटन। बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वालीं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी हुई दिख रही है। उन्हें एक विस्तारित मिशन अवधि का सामना करना पड़ रहा है। शुरूआत में केवल कुछ दिनों तक यह मिशन चलने वाला था। लेकिन तकनीकी चुनौतियों से भरे होने के कारण मिशन का समय बढ़ा दिया गया है और उनकी वापसी को लेकर नासा मशक्कत कर रहा है। 5 जून को लॉन्च हुए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को करर तक पहुंचने के तुरंत बाद कई हीलियम लीक और थ्रस्टर फेलियर का सामना करना पड़ा। अंतरिक्ष यान का…
यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वो गाजा पट्टी में हमास को खत्म करने के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा कॉलेज के कैडेटों के साथ एक बैठक सोमवार को हुई जिसमें उन्होंने कहा कि हम हमास को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नेतन्याहू ने एक दिन पहले गाजा डिवीजन का दौरा किया था और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सेना के वरिष्ठ कमांड के साथ एक सुरक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने अनुमान लगाया कि लड़ाई अब अंतिम दौर में पहुंच…