Author: News Maati

पटना । बिहार सरकार ने अचानक से अपने वरिष्ठ ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल कर दिया है। विकास आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे चैतन्य प्रसाद को शंट कर दिया गया है। प्रत्यय अमृत को बिहार का नया विकास आय़ुक्त बना दिया गया है। बिहार के ब्यूरोक्रेसी में विकास आयुक्त को मुख्य सचिव के बाद नंबर -2 का पोस्ट माना जाता है। राज्य सरकार ने कई और अहम विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव को बदल दिया है। बिहार सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में -7 बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बिहार के विकास आय़ुक्त चैतन्य प्रसाद…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस ने आरजेडी को बड़ा झटका दिया। पूर्व विधायक और आरजेडी नेता राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राधाकृष्ण किशोर पांच बार छतरपुर से चुनाव जीत चुके हैं और ऐसी संभावना है कि राधाकृष्ण किशोर को कांग्रेस छतरपुर सीट से उम्मीदवार बनाएगी। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार छतरपुर विधानसभा सीट भी कांग्रेस के खाते में आने की उम्मीद है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के खाते में 30 सीट आएगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा 41 सीट…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पहली लिस्ट में छह उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। चतरा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कोडरमा से सुभाष यादव आरजेडी प्रत्याशी होंगे। आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने मंगलवार की शाम को यह जानकारी दी। आरजेडी की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही ये साफ हो गया है कि पार्टी झारखंड की छह सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभी इंडिया गठबंधन की ओर से सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक…

Read More

कजान (रूस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रूसी शहर कजान पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के कजान के होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर रूसी समुदाय के कलाकारों ने उनके स्वागत में नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी बीच रूस से एक खास वीडियो सामने आया है, जहां पीएम मोदी का रूसी समुदाय के लोगों ने कृष्ण भजन से ग्रैंड वेलकम किया। इसका वीडियो सामने आया है, 44 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के सामने रूसी लोग हाथ जोड़कर कृष्ण…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली।शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 9 लाख करोड़ रुपये कम होकर 445 लाख करोड़ रुपये रह गया है। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 930.55 अंक या 1.15 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 81,151.27 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 309.00 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरने के बाद 24,472.10 पर बंद…

Read More

रांची। मोंटफोर्ट इंडोर स्टेडियम,मायलापोर, चेन्नई (तमिलनाडु) में 20 अक्टूबर को आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओकीनावाकेन कप प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने 21 पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। काता इवेंट में अभिराज, मंटू कुमार और बसंत सोय (खूंटी) तीनों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक, मनस्वी कुमारी, रॉयल सिंह, आदित्य प्रजापति और सूर्या बारला (खूंटी) सभी ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक और इप्सा मुंडा, पूनम सोनी (खूंटी) और लकी दास (सरायकेला) ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कुमते इवेंट में मंटू कुमार (खूंटी) ने स्वर्ण पदक, हेमंत धान, सूर्य बरला और बसंत सोए (खूंटी) ने रजत पदक, अभिराज,…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना के वृंदा गांव में सुखदेव रजक के घर पर छापेमारी में एक करोड़ रुपये से अधिक बरामद किया गया है। सोमवार रात करीब दो बजे कोडरमा पुलिस सुखदेव रजक के घर पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इधर मंगलवार की सुबह मौके पर 2 काले रंग के बैग के साथ इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची। छापेमारी में एक करोड़ 7 लाख 10820 रुपये नकद के अलावा दो मोबाइल, दो वाहन और 58 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया। बताया जाता है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल का संचालन करता है। इसके अलावा…

Read More

रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मंगलवार को प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। इनमें हटिया से अयुब अली, जुगसलाई (एससी) से विनोद स्वांसी, नाला से रघुवीर यादव, जामताड़ा से तरुण गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिमी से प्यारेलाल साहू, रामगढ़ से पनेश्वर महतो, मनोहरपुर (एसटी) से दिलबार खारका, जगन्नाथपुर (एसटी) से लक्ष्मीनाथ गगराई, विश्रामपुर से विवेक तिवारी, मधुपुर से सद्दाम अंसारी, बोरिया (एसटी) से उमेश वेदिया, गढ़वा से सोनू कुमार यादव, चतरा (एससी) से उमेश भारती, सिमरिया(एससी) से जीतेंद्र राम, बहरागोड़ा से दिनेश महतो, बड़कागांव…

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में खमरिया स्थित आयुध निमार्णी (आॅर्डिनेंस फैक्टरी) में मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 16 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं एक कर्मचारी लापता है। बताया जा रहा है कि आयुध निमार्णी के एफ6 अनुभाग में पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। विस्फोट के वक्त फैक्टरी के इस भवन में सुबह की पाली में 19 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी घायलों का उपचार जारी है। आॅर्डनेंस फैक्टरी खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को गठबंधन के तहत एक सीट दिए जाने से वह नाराज हैं। साथ ही उन्होंने आने वाले चुनावों में अपनी रणनीतियों के बारे में भी चर्चा की।उन्होंने कहा, “मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कि ऐसे कई लोग हैं जो चाहते हैं कि मेरे और मेरे प्रधानमंत्री के बीच दूरियां आएं। मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता…

Read More