Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद

    August 13, 2026

    पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद
    • पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान
    • 14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर
    • बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग
    • झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा, केंद्र के माइनिंग बिल के खिलाफ हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
    • सौन्दा डी पंचायत में विशेष ग्राम सभा 15 को, पंचायत भवन में झंडोत्तोलन करेंगे मुखिया उपेंद्र शर्मा
    • बुंडू की सगी बहनें बुटन देवी और सोमवारी देवी को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
    • संसद में विपक्ष के हंगामे पर बरसीं कंगना, राहुल गांधी पर कही ये बात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » PM मोदी बोले- हरियाणा में BJP की जीत से भारत में स्थिरता का संदेश हुआ मजबूत
    National

    PM मोदी बोले- हरियाणा में BJP की जीत से भारत में स्थिरता का संदेश हुआ मजबूत

    News MaatiBy News MaatiOctober 21, 2024No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिरता, निरंतरता और समाधान को दुनिया के लिए आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लगातार तीसरी जीत भारत में स्थिरता का संदेश है। पीएम मोदी ने कहा कि हाल में हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगातार दूसरी सफलता से स्थिरता का यह संदेश और मजबूत हुआ है। वह राजधानी में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 10 साल में उपलब्धियों के जो आयाम तय किए हैं, उसको देखते हुए आज दुनिया भविष्य के समाधानों के लिए भारत की ओर देख रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के हर कार्यक्रम के केंद्र में देश की जनता के विकास के साथ-साथ ‘निरंतरता’ (स्वस्थ और टिकाऊ विकास) का उद्देश्य स्पष्ट रूप से आगे रखा गया है। इस सत्र में देश विदेश के नामी उद्यमियों और निवेश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ,“छह दशक में पहली बार देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को अपना जनादेश दिया है, यह स्टेबिलिटी (स्थिरता) का संदेश है। अभी हरियाणा में हुए चुनाव में भी भारत की जनता ने स्टेबिलिटी के इस भाव को मजबूती दी है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को देश की जनता का पूरा समर्थन है और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य भारत की 140 करोड़ जनता का लक्ष्य बन गया है । अब जनता इस लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का यह समय मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में आज के युग की बड़ी ज़रूरतें हैं, स्टेबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी और सॉल्यूशंस (स्थिरता, निरंतरता और समस्याओं के समाधान)। यह मानव के भविष्य के लिए सबसे जरूरी शर्तें हैं और भारत आज यही हासिल करने का प्रयास कर रहा है। इसमें भारत की जनता का एक निश्चित समाधान है।” पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत आकांक्षाओं से परिपूर्ण देश है। उन्होंने इसे एस्पिरेशनल इंडिया (एआई) बताते हुए कहा कि जब एस्पिरेशनल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ताकत मिल जाती है, तब विकास की गति भी तेज होने स्वाभाविक है।

    उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन शानदार रहा है और वैश्विक एजेंसियों ने भारत की वृद्धि दर के अनुमानों में सुधार किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत भविष्य की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प भी इसी सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा, “आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। इस युवा देश का पोटेंशियल (संभावनाएं) हमें आसमान की ऊंचाई पर पहुंचा सकती हैं । इसके लिए हमें अभी बहुत कुछ करना है और बहुत तेजी से करना है।”

    प्रधानमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल की कुछ उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 10 साल में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इस दौरान करीब 12 करोड़ शौचालय बने, 16 करोड लोगों को रसोई गैस कनेक्शन मिले । पिछले 10 साल में भारत में 350 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और 15 से ज्यादा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बने । इन्हीं 10 साल में भारत में डेढ़ लाख से ज्यादा नए स्टार्टअप बने और आठ करोड़ युवाओं ने मुद्रा लोन लेकर पहली बार अपना काम शुरू किया।” प्रधानमंत्री ने कहा, “सफलता का मापदंड सिर्फ यह नहीं है कि हमने क्या पाया? अब हम देख रहे हैं कि हमारा आगे का क्या लक्ष्य है, हमें कहां पहुंचना है।”

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी प्रगति में पूरी मानवता की प्रगति देखता है और दुनिया भारत में विश्वास भी करती है। उन्होंने कहा, “भारत की उपलब्धियों से दुनिया को खुशी होती है, दुनिया जानती है कि भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास से हर किसी को फायदा होगा। भारत हमेशा से विश्व की आर्थिक समृद्धि में सहायक शक्ति रहा है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के माध्यम से भारत ने दुनिया के सामने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (सार्वजनिक डिजिटल अवसंरचना यानी डीपीआई) का एक नया मॉडल दिया। जनधन आधार कार्ड और मोबाइल फोन (जैम) के संगम ने सार्वजनिक सुविधाओं के वितरण में गति सुनिश्चित की और उसमें छीजन खत्म हुई। सार्वजनिक डिजिटल अवसंरचना का ही फल है कि भारत में आज हर रोज यूपीआई के जरिए 50 करोड़ से अधिक लेनदेन हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इन सुधारों का फायदा खुदरा दुकानदारों और रेहड़ी- पटरी वालों तक को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने यह दर्शाया है कि डिजिटल कायाकल्प और लोकतांत्रिक मूल्य साथ-साथ चल सकते हैं। भारत ने यह भी दर्शाया है की प्रौद्योगिकी नियंत्रण और विवेक पैदा करने का हथियार नहीं बल्कि समावेशन, पारदर्शिता और सशक्तीकरण का औजार बन सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए विकसित भारत का लक्ष्य ऐसी दुनिया का भी लक्ष्य है, जिसमें पूरी मानवता के लिए विकास के अवसर उपलब्ध हों और विश्व में शांति हो।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह

    July 2, 2026

    छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत

    July 2, 2026

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,425

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद

    By News MaatiAugust 13, 20264

    पटना। इस साल मई में आयोजित नीट-यूजी और जून में हुई री-नीट यूजी परीक्षा में…

    पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

    August 13, 2026

    बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद

    August 13, 2026

    पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

    August 13, 2026

    बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग

    August 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.