Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे
- होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर
- बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
- मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
- डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
- रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
- हॉर्मुज से आठ जहाज सुरक्षित निकले, दो निकलने की तैयारी में, भारत की कुटनीतिक सफलता
- 2029 से लागू होगा 33% महिला आरक्षण, 16-18 अप्रैल को संसद में होगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Author: News Maati
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी नेता और सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले में पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से बयान आया है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने मारपीट की बात को स्वीकारा है और कहा है कि मुख्यमंत्री इस मामले में गंभीर हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वाति मालीवाल के मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कल महिला सांसद मुख्यमंत्री आवास पर आयीं थीं। वे ड्राइंग रूम में इंतजार कर रहीं थीं। तभी विभव कुमार…
रांची। झारखंड के सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार उन्हें यह सम्मान सोमवार को मेडागास्कर की राजधानी अन्टाननरीवो में दी गयी है। उन्हें यह सम्मान ओरफिलिनत होप नामक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने दी है। पंकज यादव झारखंड में जनाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने ,पब्लिक राइट के हक की लड़ाई लड़ने सहित अन्य जनहित में किये गए कार्यो के लिए इन्हे सम्मानित किया है। मेडागास्कर सरकार के सहयोग से संचालित इस अंतरास्ट्रीय संस्था ने पंकज के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। संस्था के…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव मामले में सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल एवं उसकी मां कौशल रानी और मुश्ताक अहमद की सजा के खिलाफ अपील की सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने कौशल रानी और मुश्ताक अहमद को जमानत दे दी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने आठ अक्टूबर, 2023 को रंजीत कोहली को उम्रकैद, उसकी मां कौशल रानी को 10 साल की सजा और मुश्ताक अहमद को 15 साल की सजा सुनाई थी। कोहली, उसकी मां कौशल रानी और मुश्ताक अहमद की अपील में कहा गया है कि…
लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल को पार्टी दी है। इस दौरान दोनों दिल खोल कर मिले। इस मुलाकात की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज के सामने आने के बाद काफी तरह की चर्चा होनी लगी है। बता दें कि बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें संजीव गोयनका केएल राहुल को फटकार लगाते नजर आ रहे थे। जिसके बाद कहा जा रहा था कि राहुल को कप्तानी से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही चर्चा तो यह भी थी कि…
मुंबई : टाटा ग्रुप ने टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का चेयरमैन नियुक्त किया है। चंद्रशेखरन, बनमाली अग्रवाल की जगह लेंगे। बनमाली अब टाटा ग्रुप में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। नटराजन चंद्रशेखरन 1987 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे। एन चंद्रशेखरन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं। वह टाटा मोटर्स और टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नटराजन को 2016 में टाटा संस के बोर्ड में डायरेक्टर बनाया गया था।
चतरा। पुलिस ने कुख्यात अपराधी लालू साव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देसी पिस्टल, पांच राउंड कारतूस, 2.700 किलो अफीम और एक बिना नंबर की बाइक जब्त किया है। जब्त अफीम लूटा हुआ है। लालू साव सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 181/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने मंगलवार को बताया कि चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी लालू बहन के घर कठौतिया…
रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में केजी से ऊपर की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय से संचालित किए जाने के आदेश में संशोधन किया है। अब सभी विद्यालयों में केजी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक तथा कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जायेंगी। यह आदेश मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस पर विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त है। इस संबंध में…
गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से लाखों रुपये कैश बरामद किए गए हैं। इंजीनियर के घर पर राज्य की विजिलेंस एवं एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की है। छापेमारी में टीम को इंजीनियर के घर से बड़ी संख्या में नोटों के बंडल मिले हैं। हेंगराबाड़ी स्थित पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से 79 लाख से ज्यादा कैश मिले हैं। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का नाम जयंत गोस्वामी है। एंटी करप्शन टीम ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं। टीम ने इन पैसों को जब्त कर लिया है। पीएचईडी की…
कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने मंगलवार को पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय की उस याचिका को अपनी सूची से बाहर कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने को चुनौती दी गई थी। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने सोमवार को तमलुक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान कुछ लोगों के विरोध प्रदर्शन की कथित घटना के सिलसिले में उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।
नयी दिल्ली: देश की एकमात्र सूचीबद्ध सोने की खोज व खनन करने वाली कंपनी डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड (डीजीएमएल) ने अफ्रीका के मोजाम्बिक में पांच लिथियम ब्लॉक में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह डीजीएमएल को ऑल्टो लिगोन्हा पेगमाटाइट बेल्ट के भीतर रखता है, जो विश्व स्तर पर लिथियम-सीज़ियम-टैंटलम (एलसीटी) पेगमाटाइट्स के समृद्ध भंडार के लिए जाना जाता है। यह लिथियम, टैंटलम और बेरिलियम की खनन के लिए महत्वपूर्ण है।