Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अमेरिका ने ईरान की धरती से ढूंढ निकाला अपना पायलट, सेना ने खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम
- तेहरान में भीषण हमले का दावा : ट्रंप बोले-ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए
- ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे
- होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर
- बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
- मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
- डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
- रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
Author: News Maati
फरीदाबाद। हरियाणा के पलवली गांव में करीब 93 साल के छज्जूराम ने फैमिली को ऐसा जोड़कर रखा है कि यहां चार पीढ़ियों के 90 लोग एक साथ रहते हैं। लगभग एक एकड़ में घर बना है। पूरे परिवार के लिए 10 चूल्हों पर खाना बनता है। इतना बड़ा परिवार है तो मतभेद भी होते होंगे? इस सवाल पर जवाब मिलता है कि घर के किसी फैसले पर सभी सदस्यों की सहमति नहीं बन पाती तो एक तरह से वोटिंग होती है और फैसला बहुमत के आधार पर लिया जाता है। कुनबा बड़ा है तो संभालना भी मुश्किल होता है, लेकिन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार भी दो सीटों से लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट और यूपी की रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। वायनाड सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है, जबकि रायबरेली सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है। वहीं, पीएम मोदी की वाराणसी सीट पर आखिरी फेज में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। मोदी ने मंगलवार…
रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से इडी कार्यालय में मंगलवार को करीब दस घंटे तक पूछताछ हुई। उन्हें इडी ने बुधवार को फिर तलब किया है। मंगलवार को पूछताछ में मंत्री के साथ उनके निलंबित पीएस संजीव लाल, संजीव की पत्नी रीता लाल, नौकर जहांगीर आलम से भी पूछताछ हुई। इडी ने मंत्री से पूछा कि इडी के द्वारा बरामद की गयी राशि किसकी है और उसे किस मद में जमा कर रखा गया था। इधर, सूचना के मुताबिक, इडी बरामद राशि 35.23 करोड़ की राशि किन- किन ठेकेदारों ने दिया है, इसकी जांच भी कर रही…
झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना धरती झांसी मंगलवार को आये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर आम जनता के लिए वादों की बरसात करते हुए कहा कि एक साल में हर परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रुपए भेजे जायेंगे खटाखट। क्राफ्ट मेला मैदान में झांसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में रैली करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहुंचे राहुल ने सभा स्थल के पास ही स्मार्ट सिटी के तहत लगाये गये रंग बिरंगे छातों पर तंज कसते हुए कहा कि…
बाराबंकी। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिये गये बयान पर कटाक्ष करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान समर्थक रामद्रोही जान लें कि हमारे पास भी एटम बम है और यह एटम बम फ्रिज में रखने के लिए नहीं बना है। श्री योगी ने मंगलवार को एक जनसभा में कहा कि इस देश में रामभक्त और रामद्रोही हैं। रामभक्त राम मंदिर से उत्साहित हैं तो रामद्रोही नाखुश हैं। रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले यह लोग कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है। मोदी का विरोध सिर्फ रामद्रोही और पाकिस्तान ही कर रहे…
वाराणसी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकतार्ओं के सम्मेलन में उनको बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति के सदस्य हैं। आप लोग अपनी जिम्मेदारी के तहत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दें। अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। मोदी ने कार्यकर्ताओं को एक जून तक अपना उत्साह और उमंग बनाए रखने के…
गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में नक्सली सिर उठाते थे। भाजपा की सरकार ने नक्सलियों को ठिकाने लगा दिया। आतंकवाद हो या नक्सलवाद मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने का संकल्प ले चुका है। मोदी झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने देगा। मैं नौजवानों की जिंदगी तबाह नहीं होने दूंगा। मांओं की कोख सूनी नहीं होगी। पूरा आदिवासी बेल्ट खून खराबे से मुक्त होगा। ये मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेशम पंचायत के अड़वारा मैदान में…
शिमला। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाली बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अकूत संपति की मालकिन हैं। पहली बार सियासत में अपनी किस्मत आजमाने उतरीं कंगना रनौत ने अपने नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी चल व अचल संपति 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है। मंगलवार को कंगना ने मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में उन्होंने अपनी 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है। इसमें चल संपति 28.73 करोड़ और अचल संपति 62.92 करोड़ है। कंगना पर 17.38 करोड़ का ऋण भी है। कंगना रनौत के पास दो मर्सिडीज और…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता है। देश 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहता है, जिसका नाम नरेन्द्र दामोदर दास मोदी है। सेठ ने मंगलवार को रांची के विभिन्न क्षेत्रों हाई टेंशन, नामकुम, आरा गेट, तुपुदाना, गांधीनगर में जनसंपर्क अभियान के दौरान यह बात कही। सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा और विश्वसनीयता के साथ समझौता किया। प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले बोर्ड के सीईओ के रूप में कार्य किया। सारे फैसले सोनिया…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटनाक्रम ने शहबाज शरीफ सरकार को घुटनों पर ला दिया है। सरकार ने पीओके के लिए तत्काल 23 अरब रुपये का बजट मंजूर किया और स्थानीय सरकार ने बिजली दरों व ब्रेड की कीमतों में कटौती की घोषणा की लेकिन ये घोषाणाएं अबतक लोगों का गुस्सा शांत नहीं कर पाई हैं। पीओके में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। शुक्रवार से इस क्षेत्र में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे…