Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मां के निधन के 14वें दिन नेमरा से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने परंपराओं से जुड़े रहने का दिया संदेश
- विदेशी पैसे से भारत में गृहयुद्ध की रची जा रही साजिश, अर्थव्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: संजय सेठ
- राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए ललित कला अकादमी पुरस्कार, बोलीं- युवा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें
- बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
- 31 दिसंबर 2029 तक पूरे देश को नशे के साए से मुक्ति दिलाएंगे : अमित शाह
- शिवा शर्मा मौत मामला : श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
- पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड के तीन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
- रांची के सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के अरावली हॉस्टल में एमएससी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को 22 अक्टूबर (मंगलवार) की रात करीब 11 बजे एक एमएससी छात्र की आत्महत्या की खबर मिली। पुलिस को जैसे ही पीसीआर कॉल मिली, उसके बाद आईओ एएसआई विजय और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कुमार यश बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। यश झारखंड के देवघर का निवासी था। वह एमएससी के दूसरे वर्ष का छात्र था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुमार यश मनोरोग से पीड़ित था और आईआईटी…
चतरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने अबुआ आवास की पहली किस्त जारी करने पर लाभुक से घूस की मांग की थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की टीम चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के इचाक व पुंडरा पंचायत सचिव को घूस लेते गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई है। जानकारी के अनुसार अबुआ आवास की लाभुक सोनिया देवी पत्नी प्रकाश यादव, ग्राम इचाक नावाटांड़, पोस्ट शीला, थाना- सिमरिया, जिला चतरा ने हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय को आवेदन देकर सूचना दी कि अबुआ आवास बनाने के लिए प्रथम…
धनबाद। तेलमच्चो स्थित धनबाद-बोकारो इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर बुधवार तड़के तीन बजे एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार (जेएच 10 बीवाई 9655) जो बोकारो से धनबाद में प्रवेश कर रही थी, उसकी जांच के दौरान 71 लाख 97 हजार रुपये बरामद हुए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि तेलमच्चो से बरामद राशि को लेकर अब तक एक करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की नकदी जिला प्रशासन ने बरामद की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। इसके लिए जिले में 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 18 वीडियो सर्विलांस…
रांची। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में शुरू हुआ बगावत । बुधवार को पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पूर्व आईपीएस ने भाजपा पर परिवारवाद जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दरअसल, राजीव रंजन भाजपा से सार्वजनिक रूप से टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट जेडीयू के खाते में चली गई है। राजीव रंजन सिंह खुलकर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि मैंने भाजपा ज्वाइन करने के बाद जमशेदपुर पश्चिम में…
बेरूत । इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कैसरिया स्थित घर पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने ली है। हिजबुल्लाह के मीडिया कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद अफीफ ने बेरूत के दक्षिणी इलाके के दहिएह में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा, “नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की जिम्मेदारी हम लेते हैं।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफीफ ने धमकी भरे अंदाज में कहा, “यदि पिछली बार हमारे हाथ आप (इजरायल) तक नहीं पहुंचे, तो दिन, रात और मैदान (युद्ध का) हमारे बीच है।” अफीक ने कहा कि जब तक इजरायल के साथ लड़ाई जारी रहेगी,…
नई दिल्ली । भारत सरकार ने एक ऐसा स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम पेश किया है, जो भारतीय फोन नंबरों के रूप में आने वाली इनकमिंग इंटरनेशनल कॉल्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर सकता है। ‘इंटरनेशनल इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल्स प्रिवेंशन सिस्टम’ नामक इस सिस्टम को दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेश किया है।साइबर अपराधी ठगी के इस तरीके में इंटरनेशनल कॉल को भारत के स्थानीय नंबर (+91-xxxxxxxxx) से आने वाले कॉल के रूप में दर्शाते हैं। कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) के तहत फोन नंबर का डिस्प्ले किया जाना आवश्यक है। साइबर अपराधी कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी में हेर-फेर कर अपने फेक कॉल को…
पटना। बिहार में चुनावी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। जेडीयू का कहना है कि तेजस्वी यादव ने अपनी आय छुपाई है और चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है। इस मामले में जेडीयू ने चुनाव आयोग से तेजस्वी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। मामला तेजस्वी यादव द्वारा 2015 और 2020 में दिए गए चुनावी हलफनामों से जुड़ा है। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने अपनी आय को कम करके दिखाया है और लोगों को दिए गए कर्ज की जानकारी…
रांची । बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले चक्रवाती तूफान के कारण 24 और 25 अक्टूबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ भागों (मुख्य रूप से झारखंड के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र) में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को दबाव में बदल गया और पूर्वी तट की ओर…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में जेएमएम ने 35 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ भाई बसंत सोरेन का नाम भी शामिल है। झारखंड की कुल 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें से 35 सीटों पर उसने मंगलवार देर रात उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस सूची के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर बरहेट से ताल ठोंकते नज़र आएंगे। वहीं, कल्पना सोरेन गांडेय तो बसंत…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को रूस के कजान में एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। दोनों की मुलाकात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान होगी। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली इस औपचारिक बैठक पर सबकी नजर है। यह बैठक 2020 में शुरू हुए सीमा गतिरोध के बाद LAC पर गश्त व्यवस्था पर दोनों देशों के बीच एक समझौते के बाद हो रही है। विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने बैठक की पुष्टि की है और कहा है कि बैठक के बाद एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा। यह 2019 में…