Author: News Maati

मुंबई:  मुंबई में एक विशाल होर्डिंग गिरने वाली जगह पर मलबे के नीचे दो और लोगों के शव दिखाई दिए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी खोज एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि शवों को कल रात देखा गया था लेकिन अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। छेड़ा नगर इलाके में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गया था जिससे…

Read More

सासाराम। मशहूर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया है जहां से उनके बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। सिंह और उनकी मां दोनों ने चुनाव लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। पवन सिंह भाजपा सदस्य हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी द्वारा पवन सिंह के नामांकन वापस नहीं लेने पर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, इसलिए उनकी मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। काराकाट…

Read More

रांची। झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी के रडार पर आए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की परेशानियां बढ़ सकती हैं। उनके पीएस और घरेलू सहायक के ठिकानों से करोड़ों की बरामदगी से जुड़े केस एजेंसी के अफसरों ने मंगलवार को उनसे करीब साढ़े नौ घंटे की पूछताछ की थी। ईडी के बुलावे पर वो बुधवार को दूसरे दिन भी एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मंत्री आलमगीर ने मंगलवार को पूछताछ के दौरान इस बात से साफ इनकार किया कि उनके पीएस और घरेलू सहायक के यहां से मिले करोड़ों रुपए…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसका ज्यादातर हिस्सा बैंक सावधि जमा (एफडी)के रूप में जमा किया गया है। मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को नामांकन दाखिल करते समय दिए गए अपने चुनावी शपथपत्र में यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय यह शपथपत्र पेश किया। वह इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। सिंधिया राजघराने की प्रतिनिधि माधवी राजे सिंधिया की आयु 70 वर्ष थी। लगभग तीन माह से उनका उपचार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, माधवी राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। वे लगभग तीन माह से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार जारी था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और गुरुवार को उनका निधन हो गया। माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर…

Read More

नयी दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक मामले में न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को बुधवार को ‘अवैध’ करार दिया है। अदालत ने उन्हें रिहा करने का  भी आदेश दिया है। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश दिया है।

Read More

नयी दिल्ली: भारत की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में कोयले की हिस्सेदारी 1960 के दशक के बाद पहली बार 2024 की पहली तिमाही में 50 प्रतिशत से कम रही। इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस (आईईईएफए) की नवीनतम ‘पावरअप’ त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2024 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में रिकॉर्ड 13,669 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 71.5 प्रतिशत थी।

Read More

नयी दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिन से ‘वेंटिलेटर’ पर थीं।

Read More

बनगांव (पश्चिम बंगाल):  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मतुआ समुदाय की नागरिकता को लेकर चिंताओं को दूर करने के प्रयास के तहत मंगलवार को यह आश्वासन दिया कि समुदाय के सदस्यों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता मिलेगी। शाह ने इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीएए के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया। शाह ने उत्तर 24 परगना में मतुआ समुदाय के गढ़ बनगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”ममता बनर्जी राज्य में सीएए के क्रियान्वयन को कभी नहीं रोक सकतीं, क्योंकि यह केंद्र सरकार का कानून…

Read More

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में लक्ष्मी नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते कहा कि लोकसभा चुनाव में जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि मुगलों ने जो-जो कारनामा किया था, उसमें से अभी बहुत कुछ साफ करना बाकी है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का अपना वादा पूरा कर…

Read More