Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मां के निधन के 14वें दिन नेमरा से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने परंपराओं से जुड़े रहने का दिया संदेश
- विदेशी पैसे से भारत में गृहयुद्ध की रची जा रही साजिश, अर्थव्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: संजय सेठ
- राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए ललित कला अकादमी पुरस्कार, बोलीं- युवा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें
- बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
- 31 दिसंबर 2029 तक पूरे देश को नशे के साए से मुक्ति दिलाएंगे : अमित शाह
- शिवा शर्मा मौत मामला : श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
- पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड के तीन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
- रांची के सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने धमकी और पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले को मुंबई पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सलमान खान को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले आरोपी ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी और बॉलीवुड एक्टर को जान से मारने को कहा था। हालांकि, बाद में आरोपी ने उसी हेल्पलाइन नंबर पर माफी थी। अब मुंबई पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है और…
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केरल की वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। प्रियंका गांधी के हलफनामे के अनुसार, उनकी और उनके व्यवसायी पति रॉबर्ट वाड्रा के पास कुल 88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड जिला कलेक्टर के समक्ष नामांकन के तीन सेट दाखिल किए। इस दौरान प्रियंका गांधी और उनके पति की संपत्ति के बारे में जानकारी उनके द्वारा दाखिल हलफनामे में दी गई। यह देश में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अनिवार्य आवश्यकता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली…
मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महायुति के घटक दलों ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। महाविकास आघाडी में सीट शेयर पर बार बन गई है। शिवसेना यूबीटी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक इंटरनल सर्वे सामने आया है जिसमें महायुति को 160 सीटें मिलने का दावा किया गया है। सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी का भगवा गठबंधन लोकसभा चुनाव में मिले झटके से उबर चुका है और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगा। 288…
भुवनेश्वर। ओडिशा में ‘दाना’ तूफान को लेकर 25 अक्टूबर तक हर ओर सतर्कता बढ़ी हुई है। ओडिशा और बंगाल में तूफान से बचाव की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ओडिशा नें एनडीआरएफ की 288 टीमें तैनात की गई हैं, जबकि 14 जिलों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है।इस साइक्लोन का असर ओडिशा से लेकर बंगाल बिहार और झारखंड तक दिख सकता है। पुरी में तूफान के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकराने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप…
कजान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन विवाद का समाधान शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से करने का स्पष्ट रूप से आह्वान करते हुए बुधवार को यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत युद्ध का नहीं बल्कि संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है। मोदी ने युद्ध, आर्थिक अनिश्चितता, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर चिंता जताई और कहा कि ब्रिक्स विश्व को सही रास्ते पर ले जाने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि हम युद्ध का नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति का समर्थन करते हैं। और जिस तरह हम एक साथ मिलकर कोविड जैसी चुनौती से…
गढ़वा। केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की और विशाल जनसभा को संबोधित किया। शिवराज ने जेएमएम और हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार ने वन संपदा, जल संपदा, खनिज संपदा और सौंदर्य से भरपूर राज्य को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया है। बेईमान सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचारों की लंबी फेहरिस्त है। इनके मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं और…
रांची। रांची में इन दिनों साधू के वेश में अपराधी महिलाओं को निशाना बना रहा है। इसे लेकर बुधवार को रांची एसएसपी ने आमजनों से अपील करते हुए सूचना देने को कहा है। रांची पुलिस के अनुसार विभिन्न माध्यमों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि रांची जिला के कुछ क्षेत्रों में राहगिरों से साधू,पंडित, महात्मा इत्यादि का छद्म वेश बनाकर अपराधिक तत्व ठगी कर रहे है। महिलाओं से उनकी कीमती आभूषण, रुपये इत्यादि धोखे में रखकर ठगी कर रहे है। रांची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार के अपराधिक तत्वों की सूचना डायल नं0-112…
चतरा। झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद कोटे से चतरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम के पास दाखिल किया। मौके पर उनके ससुर और राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता तथा राजद नेता भोला प्रसाद यादव भी थे। नामांकन दाखिल करने से पहले प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के तमाम लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद गाजे बाजे और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने अनुमंडल कार्यालय पहुंचीं।
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच नेता जनता से एक से बढ़कर एक वादे कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पलामू के सब-डिवीजन हुसैनाबाद का नाम बदलने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सत्ता में आई तो इसे जिले का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही इसका नाम बदलकर राम या कृष्ण से जोड़कर नया रखा जाएगा। सरमा ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर निकालना उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी। वह पलामू जिले में जापला मैदान में एक चुनाव रैली को संबोधित करने…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से बुधवार की देर शाम उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में तीन विधायकों को फिर से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को फिर से टिकट दिया गया है। जबकि खूंटी से महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि गोमिया से योगेंद्र प्रसाद उम्मीदवार होंगे। योगेंद्र प्रसाद एक बार यहां से विधायक रह चुके हैं, लेकिन एक केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो…