Author: News Maati

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को अब अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। अब रात से लेकर सुबह तक वाहन नहीं चलेंगे। डीजीपी की ओर जारी एडवाइजरी में रात्रि 10 बजे से प्रात: चार बजे तक यात्री वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। यातायात का अधिक दबाव होने पर यात्रा मार्ग के मुख्य-मुख्य पड़ावों (डामटा-बड़कोट-स्यानाचट्टी-दोबाटा-पालीगाड़-ब्रह्मखाल) पर वाहनों को रोका जा रहा है और एक निश्चित अंतराल पर छोड़ा जा रहा है। श्रीगंगोत्री धाम यात्रा मार्ग पर वापसी के समय लेखला पुल से श्रीकेदारनाथ जाने वाले यातायात को लंबगांव और ऋषिकेश जाने वाले…

Read More

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कल्याण में कहा कि कांग्रेस की नजर एसटी-ओबीसी आरक्षण पर है। कांग्रेस कभी भी विकास के लिए काम नहीं करती। कांग्रेस सिर्फ हिंदू-मुसलमान कर रही है। पूरे देश में कर्नाटक पैटर्न लागू करने का विचार कांग्रेस का है। मोदी बुधवार को कल्याण में भाजपा नीत गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचारसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब के विकास की माला जपती रहती है, लेकिन हमेशा कांग्रेस ने सिर्फ अपना विकास किया है। जब कांग्रेस सरकार में थी तो वे खुलेआम कह रहे थे…

Read More

रामगढ़। भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि देश में मुसलमानों को आरक्षण का कोई हक नहीं है। वह आरक्षण यहां के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को मिलना चाहिए। जिन राज्यों में कांग्रेस और उनके गठबंधन की सरकार है, वहां पर ओबीसी के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को दिया जा रहा है लेकिन भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म कर देगी। हिमंत बिस्वा सरमा रामगढ़ जिले के रजरप्पा सीसीएल ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने 300…

Read More

धनबाद। भाजपा के फायर ब्रांड नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में लोगों से वोट मगने धनबाद पहुंचे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हेमंत विश्व शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी जी का नारा है, अबकी बार 400 पार इस नारे को हमे इस लिए मूर्त रूप देना है, ताकि ज्ञानवापी में फिर से भगवान शिव स्थापित हो सके, सनातनियो की मांग मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान भव्य मंदिर में विराजे उसे पूरा करने…

Read More

नयी दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के तहत बुधवार को नागरिकता प्रमाण पत्रों का पहला सेट जारी किया गया। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने बुधवार को नई दिल्ली में 14 आवेदकों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। गृह मंत्रालय के मुताबिक कई अन्य आवेदकों को ईमेल के जरिए डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। गृह सचिव ने आवेदकों को बधाई देते हुए नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सचिव, डाक, निदेशक (आसूचना ब्यूरो) और भारत के रजिस्ट्रार जनरल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। भारत सरकार ने 11 मार्च…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा में विजय उर्फ मोनू पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कोलकाता से नीरज दुबे, मो. चांद, डेविड टोप्पो, सिंटू सिंह और बृजेश कुमार पांडेय को जबकि जमशेदपुर से सुनील रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक रिपीटर बंदूक, चार देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और कुल 102 राउंड गोली बरामद किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी आरोपित कोलकाता में छिपे हुए हैं। इसके बाद डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को देर शाम मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर हुई पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने अरेस्ट कर लिया। इससे पहले मंगलवार को भी ईडी ने मंत्री से करीब 10 घंट पूतछाछ की थी। ईडी ने बुधवार को करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया। झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले मामले में आलमगीर आलम ईडी के रडार पर थे। ईडी की ओर से इस मामले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और जहांगीर अंसारी के ठिकानों…

Read More

पटना। मोकामा विधानसभा सीट के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। अनंत सिंह जब से पेरोल पर जेल से बाहर आए हैं तब से वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। वे नीतीश कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा है कि नीतीश कुमार की तरह ना तो कोई मुख्यमंत्री बिहार में पैदा हुआ है और ना ही कभी पैदा होगा। अनंत सिंह ने कहा कि…

Read More

रांची : झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने बुधवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके सचिव के नौकर के घर से 37 करोड़ से अधिक का कैश बरामद किया गया था। इसी सिलसिले में ईडी उनसे पूछताछ कर रहा था। हालांकि, आलमगीर आलम ने बरामद कैश को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की थी। आलमगीर आलम से मंगलवार को भी ईडी ने दस घंटे तक पूछताछ की थी। आज फिर उनसे पूछताछ की जा रही थी, जिसके बाद ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।

Read More

आज हम ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर असित सेन की बात करेंगे । असित सेन अपनी अलग पहचान रखते थे। बेहद धीमी और स्लो आवाज से डायलॉग डिलीवरी करना उनकी खासियत थी। ‘बीस साल बाद’ की अपनी भूमिका में इसी स्टाइल की वजह से वे सुपरहिट हो गए। असित सेन ने करीब 250 बांग्ला और हिंदी फिल्मों में काम किया। असित सेन के फिल्मों में आने का किस्सा भी दिलचस्प है। जब वे बंबई पहुंचे तो उन्हें मशहूर फिल्मकार बिमल रॉय के साथ बतौर कैमरामैन काम करना था। दरअसल, असित सेन को फोटोग्राफी का…

Read More