Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मां के निधन के 14वें दिन नेमरा से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने परंपराओं से जुड़े रहने का दिया संदेश
- विदेशी पैसे से भारत में गृहयुद्ध की रची जा रही साजिश, अर्थव्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: संजय सेठ
- राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए ललित कला अकादमी पुरस्कार, बोलीं- युवा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें
- बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
- 31 दिसंबर 2029 तक पूरे देश को नशे के साए से मुक्ति दिलाएंगे : अमित शाह
- शिवा शर्मा मौत मामला : श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
- पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड के तीन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
- रांची के सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी ने गुरुवार को गुपचुप तरीके से अपना नामांकन प्रपत्र भरा है। ना कोई तामझाम और ना ही कोई दिग्गज नेता। ना बैंड बाजा, ना लाव लश्कर रोशन लाल चौधरी के साथ दिखा। वे अपने कुछ समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने ना तो मीडिया से बात की और ना ही कोई टिप्पणी की। जबकि रोशन लाल चौधरी का नामांकन प्रपत्र भरे जाने की तिथि पार्टी की ओर से 25 अक्टूबर तय की गई…
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष अयोध्या का आठवां दीपोत्सव भव्य और दिव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीयों को प्रज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही है। दीपोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने दीयों और स्वयंसेवकों की संख्या का निर्धारण कर लिया है, जिससे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाबद्ध कार्य हो सके। आयोजन के तहत सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीए प्रज्वलित किए…
रांची । झारखंड में गुरुवार का दिन राजनीतिक दलों और हस्तियों के शक्ति प्रदर्शन के नाम रहा। विभिन्न सीटों पर 100 से ज्यादा सियासी हस्तियों ने चुनाव के लिए नामांकन के पर्चे दाखिल किए। शहरों से लेकर कस्बों तक पूरे दिन रैलियों और सभाओं का सिलसिला जारी रहा। चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों, तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कई बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों और गठबंधनों के उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। जिन प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए, उनमें झामुमो की ओर से साहिबगंज जिले की बरहेट सीट से सीएम हेमंत सोरेन, नाला सीट से विधानसभा…
नई दिल्ली । देश में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के करोड़ों पेंशनर्स हैं। इन पेंशनर्स के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। इन दिनों में उन्हें अपने बैंक में जा कर जीवित होने का प्रमाण जमा करना होता है। हालांकि अब सरकार ने कुछ ऐसी व्यवस्था कर दी है कि पेंशनर्स घर बैठे भी जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल तरीके से बनवा और जमा कर सकते हैं। हम बता रहे हैं इसका तरीका। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण पत्र) पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक-सक्षम डिजिटल सेवा है। केंद्र…
नयी दिल्ली । सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप इकाईयों को प्रोत्साहित करने के लिये एक हजार करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष बनाने का निर्णय लिया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरूवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस कोष का गठन इन- स्पेस संगठन के अंतर्गत किया गया है। सरकार ने 2020 के अंतरिक्ष सुधार कार्यक्रम के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी और इस क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…
जमशेदपुर। घाटशिला से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में गुरुवार को चंपाई सोरेन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में हम लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने नजदीक से नहीं देखा। कांग्रेस ने कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी। उस आंदोलन में कितने ही बहु बेटियों का सिंदूर मिट गया। कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा। दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया। आज वे…
रांची । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दलितों की स्थिति क्या है, ये बात किसी से छिपी नहीं है।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने ये बताया है कि कांग्रेस के अंदर दलितों की स्थिति क्या है। एक तरफ तो राहुल गांधी ये बताते हैं कि कांग्रेस दलितों के साथ खड़ी है और दूसरी ओर वे अपनी पार्टी के नेताओं को अपमानित करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दलितों…
नई दिल्ली। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव की सात सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। बीजेपी ने करहल से अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है। अनुजेश रिश्ते में अखिलेश यादव के जीजा लगते हैं। सपा ने करहल में अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में करहल का मुकाबला फूफा और भतीजे का हो गया है। अनुजेश यादव की शादी सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन से हुई है। धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव 2015 से 2020 तक मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं. वो अखिलेश यादव की सरकार…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।कल्पना सोरेन से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘झारखंड विधानसभा चुनाव में गांडेय निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए आज मैंने झामुमो प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।’’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चार जून को गांडेय सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया था। झामुमो विधायक सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा दिए जाने…
मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बारात जा रही है स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज आ रही थी। बुधवार रात लगभग 9 बजे की घटना है। मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी एवं दो अन्य शामिल हैं। सभी…