Author: News Maati

नयी दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक फैसले में कहा कि जनवरी, 2022 में टाटा समूह के हाथों अधिग्रहीत होने के बाद एयर इंडिया संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत सरकार या इसकी इकाई नहीं रही है और इसके खिलाफ मौलिक अधिकार के कथित उल्लंघन का कोई मामला नहीं बनता है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने बंबई उच्च न्यायालय के 20 सितंबर, 2022 के फैसले के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय में एयर इंडिया के कुछ कर्मचारियों की तरफ से वेतन बढ़ोतरी और पदोन्नति जैसे मसलों को उठाया गया था।

Read More

मुंबई:  बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। सूत्रों ने बताया कि अनीता गोयल कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले कुछ समय से उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देना किसी के लिए कोई अपवाद नहीं है और इस फैसले के ‘आलोचनात्मक विश्लेषण’ का स्वागत है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दी गई अंतरिम जमानत के संबंध में दिए गए कुछ बयानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केजरीवाल के वकीलों के दावों तथा जवाबी दावों पर विचार करने से इनकार कर दिया। ईडी की ओर से सॉलसिटर जनरल तुषार मेहता ने चुनावी रैलियों…

Read More

आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह कानून यहीं रहेगा और इसे कोई नहीं हटा सकेगा। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट 14 लोगों को जारी किए जाने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक रैली में मोदी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “आपको जो करना है करें, लेकिन आप सीएए को कभी नहीं हटा पाएंगे।” मोदी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से…

Read More

श्रीनगर। सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादियों को ढेर कर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि इस आॅपरेशन में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी मारे गये हैं। हालांकि आॅपरेशन अभी जारी है, और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गये आतंकवादियों के शव एलओसी पर बाड़ के उस पार पड़े हैं। कुपवाड़ा जिला बारामूला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता…

Read More

तेल अवीव। इजरायल ने हिजबुल्लाह का गढ़ माने जाने वाले पूर्वोत्तर लेबनान के बाल्बेक में हवाई हमले किए। यह इलाका इजरायली सीमा से करीब 100 किलोमीटर दूर है। यह हवाई हमला बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के उत्तरी इजरायल में हिजबुल्लाह के हमले के जवाब में किया गया। हालांकि, आईडीएफ ने यह नहीं बताया कि हमले में कोई हताहत हुआ या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाल्बेक क्षेत्र के नबी चित और ब्रिटल इलाकों में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसे बाल्बेक क्षेत्र में इजरायली सेना का सबसे बड़ा हमला माना जाता है। हिजबुल्लाह ने दावा किया था कि…

Read More

रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम को ईडी की रिमांड दे दी है। पीएमएलए कोर्ट ने ईडी की अर्जी को स्वीकार करते हुए छह दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार झारखंड के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित स्पेशल पीएमएलए (प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने मंत्री से पूछताछ के लिए दस दिनों की रिमांड की पेटीशन दी। इस पर कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है।रिमांड पिटीशन पर बहस के…

Read More

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता। देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है। मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है। मोदी गुरुवार को आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितनी ताकत है, लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे। विपक्षियों के नकाब को उतार दिया है। मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की…

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक विशेष अदालत द्वारा धन शोधन की शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकता है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि जब कोई आरोपी किसी समन के अनुपालन में अदालत के समक्ष पेश होता है तो एजेंसी को उसकी हिरासत पाने के लिए संबंधित अदालत में आवेदन करना होगा।

Read More

लखनऊ:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोकसभा चुनाव के बाद फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और आरक्षण हटा देगी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इन लोगों (भाजपा) की पूरी तैयारी है कि अगर ये जीत गये तो संविधान को बदल कर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, पिछले चार-पांच महीने से…

Read More