Author: News Maati

रांची। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। बरही से कांग्रेस विधायक उमा शंकर अकेला का नाम नहीं थी। उन्होंने को पंजा को छोड़कर साइकिल पर सवारी की। विधायक उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में पैसे का खेल चला है, उनसे दो करोड़ मांगे गए थे। पैसे नहीं देने पर उनका टिकट काट दिया गया। उमाशंकर अकेला शुक्रवार को सुबह के चार बजे पलामू में समाजवादी पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। सपा में शामिल होने के बाद उमाशंकर अकेला ने कहा कि समाजवादी…

Read More

नई दिल्ली। देश के पूर्वी इलाके में प्रलयकारी तूफान ‘दाना’ का आंतक शुरू हो चुका है. चक्रवात देर रात 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के तट से टकराया। इसके टकराने के साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है । कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार भी इतनी तेज है कि बड़े-बड़े दरगज पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। इस तूफान की चपेट में आए राज्यों में रेल से लेकर सड़क परिवहन भी पूरी तरह से प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार चल रही तेज हवाओं की रफ्तार भी 120 किलोमीटर…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए और दो सिविलियन पोर्टर मारे गए। तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शाम को गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के पास बूटा पाथरी इलाके के नागिन चौक पर आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के एक वाहन पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने कहा, “इस हमले में दो सैनिक और दो सिविलियन पोर्टर मारे गए और तीन सैनिक घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल भेजा गया है।” मुख्यमंत्री उमर…

Read More

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं खूंटी विधानसभा सीट से स्नेहलता कुंडलना की जगह रामसूर्य मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है। सरायकेला के जेएमएम प्रत्याशी गणेश महली ने वर्ष 2014 और 2014 में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चंपाई सोरेन को कड़ी टक्कर दी। चंपाई सोरेन और गणेश महली के अब फिर से एक-दूसरे के सामने चुनाव मैदान में होंगे लेकिन दोनों ही नेता अलग-अलग दलों से उम्मीदवार होंगे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी चंपाई सोरेन को…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसके तहत बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट कट गया है। जबकि जेल में बंद आलमगीर आलम की जगह निशत आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। उमाशंकर अकेला की जगह अरुण साहू को मिला टिकट कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार पाकुड़ विधानसभा सीट से आलमगीर आलम की जगह निशत…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तुलना में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कई गुणा धनवान हैं। चल और अचल संपत्तियों के मामले में कल्पना ने पिछले पांच साल में पति हेमंत सोरेन को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह तथ्य गुरुवार को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की ओर से विधानसभा चुनाव में नामांकन के पर्चे के साथ निवार्ची पदाधिकारियों के समक्ष दाखिल हलफनामों से सामने आया है। हेमंत सोरेन के पास नकद, जेवर और निवेश सहित दो करोड़ 59 लाख 29 हजार छह रुपये और 53 पैसे की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास दो करोड़ 83…

Read More

चतरा। चतरा विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उम्मीदवार जनार्दन पासवान की नामांकन सभा में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है। चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गरीबों…

Read More

रांची,। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दाना तूफान आ रहा है, ये तूफान तो दो दिन में निकल जाएगा, लेकिन यदि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार एक बार और आई तो, ये झारखंड को बर्बाद कर देगी। उन्होंने रांची में हुई बेटी के बलात्कार की घटना को लेकर राज्य सरकार को घेरा।शिवराज गुरुवार को हरमू मैदान में हटिया विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जायस्वाल के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार में 7,400 बलात्कार हुए हैं। हेमंत सरकार में रुबिका पहड़िया जैसी बेटियों को काट कर…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने गुरुवार को रेल मंत्रालय की 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के 8 जिले कवर होंगे। इन परियोजनाओं को अगले पांच सालों में पूरा किया जाएगा। अयोध्या से मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी तक 4,553 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 256 किलोमीटर की रेल लाइन के दोहरीकरण का फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। यह फैसला स्वागत योग्य है। इस रेल मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं…

Read More

रांची। झारखंड में कांग्रेस ने 7 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पाकुड़ से निशत आलम को टिकट दिया गया है। वहीं, बरही से अरुण साहू को टिकट दिया गया है। कांके सुरक्षित सीट पर सुरेश कुमार बैठा को टिकट दिया गया है। वहीं, पांकी से लाल सूरज को प्रत्याशी बनाया गया है। डाल्टनगंज से कांग्रेस ने के एन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। विश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी को मैदान में उतारा है। छतरपुर सुरक्षित सीट से राधाकृष्ण किशोर को उम्मीदवार बनाया गया है।

Read More