Author: News Maati

रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की ओर से ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम के तहत स्थायी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में रविवार को ईटकी रोड ( हेहल ) स्थित ‘बालाश्रय’ के जरूरतमंद बच्चों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। साथ ही उनकी दिनचर्या व क्रियाकलापों के बारे में जानकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन लायन अमित साहू और लायन अनीता साहू थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन अरुण सिंह, लायन गणेश प्रसाद सिंह, लायन श्रवण बरनवाल, लायन सुनील कुमार वर्मा, लायन प्ररकाश अग्रवाल, लायन बाला सिंह, लायन नीलिमा जायसवाल,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, देशवासी और युवा पीढ़ी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी कार्यसंस्कृति और जवाबदेही का परिचायक है। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कठोर दंड दिलाने तथा परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार लागू करने के…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी को बड़ा सुराग मिला है। जांच में सामने आया है कि मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने कथित तौर पर नौकरी की ‘सेटिंग’ और नेटवर्क संचालन के लिए रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल को वर्ष 2021 में 11 महीने के लिए लीज पर लिया था।शनिवार को सीआईडी ने मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जेपीएससी का कर्मचारी सोनू कुमार और अभय तिवारी का सहयोगी अरविंद कुमार शामिल हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले…

Read More

पटना। छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया। मज‍िस्‍ट्रेट ने उन्‍हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर केंद्रीय कारा भेज दिया। अपने राजनीतिक जीवन में यह पहला मौका है जब तेज प्रताप यादव को जेल जाना पड़ा है।पुलिस ने शनिवार देर रात पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार क‍िया गया। इस दौरान वे अपनी गाड़ी में जाने की बात करते रहे। पुलिस के आला अधिकारियों के समझाने पर वे पुलिस की गाड़ी…

Read More

ग्लासगो । झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही ग्लासगो में भारत ने मेडल टैली में अपना खाता भी खोल लिया है। दो ग्रुप वाले मुकाबले में झंडू ने 130.9 के बेस्ट रिजल्ट के साथ ग्रुप बी में टॉप किया। उन्होंने युगांडा के डेनिस म्बाजीरा (114.1) और आॅस्ट्रेलिया के बेन राइट (110.9) को आसानी से पीछे छोड़ते हुए मेडल की दौड़ में जगह बनाई। हालांकि, कंबाइंड स्टैंडिंग में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने 132.8 की बेस्ट ओवरआॅल लिफ्ट के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर नीट परीक्षा को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल नीट के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं, वही झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं पर पूरी तरह मौन हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय पर जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, झामुमो, राजद, आम आदमी पार्टी और वामदल जैसे राजनीतिक दल नीट मामले में घड़ियाली आंसू…

Read More

देवघर । विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और पर्यटन, कला-संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार साेनू की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभागवार तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मंत्री ने निर्देश दिया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेले से पूर्व 28 जुलाई तक सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले…

Read More

मेसरा। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी स्थित रिंग रोड गोलंबर चौक पर दिशोम गुरु’स्वर्गीय शिबू सोरेन की 13 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा लगाने को लेकर निर्माण शुरू कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह राज्य में शिबू सोरेन की पहली आदमकद प्रतिमा होगी। हालांकि,इस निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के सुर भी उभर आए हैं। शुक्रवार को प्रतिमा निर्माण का काम शुरू किया गया था,लेकिन कुछ स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधि के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था। इसके बाद शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

मेसरा। बीआईटी मेसरा चौक स्थित पीपी ज्वेलर्स में पिछले महीने हुई 65 लाख रुपये की भीषण चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया। अंतर-जिला गिरोह पर नकेल कसते हुए पुलिस ने जमशेदपुर के सुंदर नगर से तड़ीपार अपराधी अमित कुमार सिंह उर्फ सिंगारी और उसके सहयोगी रजनीश लाल को दबोचा। दोनों की निशानदेही पर मानगो स्थित मनसा ज्वेलर्स से भारी मात्रा में चोरी के चांदी के आभूषण और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी (सदर) संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस सफल टीम में…

Read More

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार शाम श्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनकी जगह उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रधान ने आज अपराह्न शिक्षा मंत्री के पद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजा था। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, श्रीमती मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर तत्काल प्रभाव से श्री प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की सलाह पर श्री जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रधान 07 जुलाई 2021 से…

Read More