Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची मेयर के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
- भारत ने अग्नि-3 न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार
- वैभव का वैभव, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार विश्व विजेता
- सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को मिलेगा दोगुना मुआवजा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर
- कौशल विभाग के सहायक निदेशक 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार और घर से 15 लाख रुपये नकद बरामद, पटना में निगरानी का बड़ा ऐक्शन
- शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी जमीन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
- वैशाली में गैंगस्टर प्रिंस को पुलिस ने किया ढेर, सोना लूट, डकैती और हत्या मामले था फरार
- कोर्ट महिला को मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Author: News Maati
लखनऊ, एजेंसियां : गांधी-नेहरू परिवार के सियासी गढ़ रहे रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस की तरफ से गांधी परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।पार्टी द्वारा शनिवार को जारी की गई उत्तर प्रदेश की नौ सीट के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में रायबरेली और अमेठी को शामिल नहीं किया गया है। इससे इन दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की आस लगाए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का इंतजार और बढ़ गया है।हालांकि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,97,958.56 करोड़ रुपये की गिरावट आई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 188.51 अंक या 0.25 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 1,10,134.58 करोड़ रुपये घटकर 14,15,793.83 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान टीसीएस को ही हुआ।इन्फोसिस की बाजार हैसियत 52,291.05 करोड़ रुपये घटकर 6,26,280.51…
रांची : रविवार शाम भद्रा होने के कारण रात 11 बजे बाद होलिका दहन होगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजे से शुरू होगा, हालांकि भद्रा काल में होली की पूजा जरूर की जा सकती है। इसके लिए शाम को प्रदोष काल में यानी सूर्यास्त के बाद शुभ मुहूर्त रहेगा। सूर्यास्त के बाद अगले ढाई घंटे तक यानी प्रदोष काल में भद्रा रहे, तो भी पूजा कर सकते हैं, लेकिन होलिका दहन भद्रा दोष खत्म होने के बाद करना चाहिए, इसलिए शाम 6.24 से 6.48 तक होली पूजा का मुहूर्त रहेगा। ये गोधूलि बेला का समय होगा। वहीं, होलिका…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भदौरिया के साथ ही तिरुपति के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव ने भी केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भदौरिया भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख थे। तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : लगभग दो साल पुरानी एयरलाइन कंपनी अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे का मानना है कि भारत में हवाई किराये ‘अविश्वसनीय रूप से किफायती’ हैं। उन्होंने कहा कि देश के विमानन बाजार में विकास की ऐसी संभावनाएं हैं जहां अकासा एयर के साथ-साथ अन्य एयरलाइन कंपनियां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। अकासा एयर 28 मार्च से मुंबई से दोहा के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की तैयारी में है। दुबे ने कहा कि एयरलाइन ‘मार्केटिंग’ के लिए चीजें नहीं करती। ‘‘हमारा लक्ष्य 2030 तक दुनिया की शीर्ष 30 एयरलाइन में शामिल होना है।…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि एहतियाती हिरासत एक कठोर उपाय है और शक्तियों के ‘‘मनमाने या नियमित प्रयोग’’ पर आधारित इस तरह के किसी भी कदम को शुरु में ही हतोत्साहित किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने एक बंदी की अपील खारिज करने वाले तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि निवारक हिरासत की आवश्यक अवधारणा यह है कि किसी व्यक्ति की हिरासत उसे उसके किए गए किसी काम के लिए…
रांची : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को वॉल ऑफ फेम का अनावरण किया गया। साथ ही साथ विभाग के साहित्यिक क्रिया-कलापों के प्रदर्शनी के लिए समर्पित बोर्ड का भी अनावरण किया गया। अनावरण समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ फादर नाबोर लकड़ा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में सृजनात्मक शक्तियों की कमी नहीं है और महाविद्यालय प्रबंधन उनकी इस शक्ति को निखारने के लिए हर संभव प्रयास एवं व्यवस्था करने को तत्पर है। वहीं, उप प्राचार्य डॉ फ़ादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि नारी शक्ति को समर्पित कलाकृतियों को सराहते हुए कहा की महाविद्यालय…
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि चुनावी बॉण्ड ‘प्रीपेड रिश्वत और ‘पोस्टपेड रिश्वत’ का मामला है और इसकी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘चंदादाताओं का सम्मान, अन्नदाताओं का अपमान’ मौजूदा सरकार की नीति है। उन्होंने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले महीने से ही भारतीय स्टेट बैंक इसका भरपूर प्रयास कर रहा था कि किसी तरह ‘चुनावी बॉण्ड’ से…
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल से बात कर उन्हें साहस दिया। कल्पना सोरेन ने कहा कि एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई हो, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखण्ड अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।इंडिया झुकेगा नहीं।
नई दिल्ली : 93 साल पहले आई भारत की पहली बोलती फिल्म तो आपको याद ही होगी, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें 14 मार्च 1931 में रिलीज हुई आलम आरा भारत की पहली बोलती मूवी है। फिल्म में कुल सात गाने थे। फिल्म को डायरेक्ट अरदेशिर ईरानी ने किया था। जबकि पृथ्वीराज कपूर और जुबैदा अहम रोल में नजर आए थे। केवल 40000 के बजट में बनी इस फिल्म ने 29 लाख की कमाई की थी। लेकिन क्या आपको पता है फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के सामने पांच शर्ते रखी गई थीं, जिनसे लोग अंजान हैं।…