Author: News Maati

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि इस साल सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नहीं की जाएगी। उन्होंने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि बिना किसी उचित योजना के वेतन में वृद्धि करने से देश में होने वाले वाले राष्ट्रपति एवं आम चुनावों से पहले सरकार कमजोर हो सकती है। ‘न्यूज फर्स्ट’ वेबसाइट पर रविवार को प्रसारित खबर में बताया गया है कि राष्ट्रपति ने यह स्वीकार किया कि वर्तमान में अर्थव्यवस्था पर दबाव है। उन्होंने कहा कि वेतन और भत्ता बढ़ाने के लिये अतिरिक्त धन का अभाव है। विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में 10,000…

Read More

लंदन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में मानसिक स्वास्थ्य नर्स सोजन जोसेफ ब्रिटेन के आम चुनाव में ब्रिटेन की संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए चुने गए लेबर सांसदों में शामिल हैं। जोसेफ 22 साल पहले केरल से ब्रिटेन आए थे। जोसेफ (49) ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक जोर देने का वादा किया था और वह कंजर्वेटिव पार्टी का गढ़ माने जाने वाले दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड की केंट काउंटी के एशफोर्ड में सेंध लगाने में सफल रहे। लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जोसेफ ने एशफोर्ड निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल…

Read More

नयी दिल्ली: उत्तर भारत में साल 2002 से लेकर 2021 तक लगभग 450 घन किलोमीटर भूजल घट गया और निकट भविष्य में जलवायु परिवर्तन के कारण इसकी मात्रा में और भी गिरावट आएगी। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधीनगर में सिविल इंजीनियरिंग और पृथ्वी विज्ञान के ‘विक्रम साराभाई चेयर प्रोफेसर’ और अध्ययन के मुख्य लेखक विमल मिश्रा ने बताया कि यह भारत के सबसे बड़े जलाशय इंदिरा सागर बांध की कुल जल भंडारण मात्रा का करीब 37 गुना है। शोधार्थियों ने अध्ययन के दौरान यह पता लगाया कि पूरे उत्तर भारत में…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्र ने रविवार को कहा कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर (एएसएफ) के प्रकोप के बाद केरल के त्रिशूर जिले में लगभग 310 सूअरों को मार दिया गया है। इस प्रकोप का पता मदक्कथरन पंचायत में चला जिसके बाद राज्य के पशुपालन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पांच जुलाई को इस क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सूअरों को मारने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों को तैनात किया गया था। यह देश में एएसएफ से निपटने के क्रम में नवीनतम घटना है, जो पहली बार मई…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना में ब्रांडेड होटलों का एक नया नक्शा बन रहा है, जिसके तहत कई बड़े कारोबारी ग्रुप होटल इंडस्ट्री में निवेश कर रहे हैं। इस महीने पटना में नवनिर्मित ताज फाइव स्टार होटल का उद्घाटन 20 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस नए होटल के उद्घाटन से बिहार में पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी और नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। पटना में जिंजर ग्रुप और लेमन ट्री ग्रुप ने अपने होटल का निर्माण शुरू किए हैं। छज्जूबाग के सिटी सेंटर मॉल में बने पांच सितारा होटल ताज का भी निर्माण पूरा हो चुका…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुए हादसे में 121 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।घटना के बाद से पुलिस भोले बाबा उर्फ सूरज पाल जाटव की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस को पता नहीं चल पाया है कि वह कौन से आश्रम में छुपा हुआ है। बाबा के पास एक-दो नहीं बल्कि 24 आश्रम हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। बाबा नारायण साकार विश्व हरि के नाम से पहचाने जाने वाले भोले बाबा भले ही अपने भक्तों से कोई दान नहीं लेते, लेकिन…

Read More

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में रविवार की सुबह एक इमारत ढह जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि देवघर के एक इलाके में सुबह करीब छह बजे दो मंजिला इमारत ढह गई थी। उन्होंने बताया कि मलबे में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है और वहां राहत एवं बचाव अभियान जारी है। देवघर के सिविल सर्जन रंजन सिन्हा ने बताया कि मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकालकर यहां सदर अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का शनिवार को निरीक्षण कर वहां उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण की ओर से करवाए जा रहे संग्रहालय के मरम्मत के काम को देखा। इसमें संग्रहालय मे छत से ग्राउंड फ्लोर में गिरने वाले पानी को रोकने की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि निर्माण इकाई संग्रहालय में गैलरी से लेकर उन सभी स्थलों को खूबसूरत बना रही है, जहां पुरातात्विक महत्व की पुरावशेषों को सुरक्षित और खूबसूरती के साथ डिस्प्ले किया जा सके। संग्रहालय का रेनोवेशन ऐसा किया जा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसी बीच ‘मोदी आर्काइव’ नाम के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी की जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी दिलचस्प कहानी शेयर की गई है। इस पोस्ट में साल 1985-86 की रथयात्रा से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की गई है। इसमें बताया गया है कि नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर को अपना घर बना लिया था। ‘मोदी आर्काइव’ नाम के अकाउंट से पोस्ट करके लिखा गया कि 1985-86 में अपने मतदाताओं को खुश करने के प्रयास में गुजरात…

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि, इस आॅपरेशन में दो जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार से चल रहा आॅपरेशन रविवार को भी जारी है। इलाके में अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। कुलगाम जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि फ्रिसल इलाके के चनिगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। अधिकारियों ने…

Read More