Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मां के निधन के 14वें दिन नेमरा से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने परंपराओं से जुड़े रहने का दिया संदेश
- विदेशी पैसे से भारत में गृहयुद्ध की रची जा रही साजिश, अर्थव्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: संजय सेठ
- राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए ललित कला अकादमी पुरस्कार, बोलीं- युवा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें
- बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
- 31 दिसंबर 2029 तक पूरे देश को नशे के साए से मुक्ति दिलाएंगे : अमित शाह
- शिवा शर्मा मौत मामला : श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
- पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड के तीन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
- रांची के सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
यरुशलम। ईरान के तेहरान शहर में शनिवार की सुबह आम दिनों की तरह नहीं थी। तीन घंटे से अधिक समय तक इस्लामिक देश की राजधानी सबसे बड़े इजरायली हमले का शिकार रही, जिसे कई चरणों में अंजाम दिया गया। तेहरान में रहने वालों की पूरी रात धमाकों की आवाज के बीच बीती। इजरायली हमला कितना बड़ा था इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उसने 100 से ज्यादा विमानों का इस्तेमाल किया। इसमें इजरायली वायु सेना का F-35 अदिर भी शामिल था, जिसे देश की रक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में देखा जाता है। ऐसा…
रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अब तक 74 सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में जयराम महतो खुद बेरमो सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। इस तरह जयराम ने डुमरी और बेरमो दोनों सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके अलावा रांची सीट से प्रत्याशी को भी बदला गया है। अब रांची सीट से प्रेम नायक की जगह राजकिशोर महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। शनिवार को जयराम की पार्टी ने दस उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें बेरमो से जयराम महतो,चंदनक्यारी से अर्जुन रजवार, खिजरी से सरिता…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर को गुजरात में अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ संयुक्त रूप से सैन्य विमान सी-295 के विनिर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां भारत माता सरोवर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से शनिवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान…
पटना। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। उसके बाद वह खुद बीमार हो गई हैं। पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी, जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक आज सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। हालांकि, अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। बिहार के सुपौल जिले के हुलास में…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। बीजेपी ने डॉ. रविंद्र कुमार राय को बीजेपी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि रविंद्र कुमार राय पूर्व में सांसद रहे हैं। बीते दिनों रविंद्र कुमार राय के जेएमएम में जाने की अफवाह भी उड़ी थी।डॉ रविंद्र राय झारखंड भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब बाबूलाल मरांडी ने भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाई थी, तब उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी थी। लेकिन कुछ समय बाद वह फिर भाजपा में लौट आए थे। डॉ रविंद्र राय कोडरमा से भाजपा…
रांची। इंडिया गठबंधन और एनडीए ने करीब सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन तक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। झारखंड के इतिहास के सात मुख्यमंत्रियों में से छह मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्य भी चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि एक खुद ही प्रत्याशी हैं। सोरेन परिवार के ये सदस्य मैदान में : झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के परिवार के कई सदस्य इस चुनाव में उतरे हैं। शिबू सोरेन 02 मार्च 2005 से 11 मार्च 2005, अगस्त 2008…
तेल अवीव । इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया है। ईरान की मीडिया के मुताबिक राजधानी तेहरान समेत आसपास के शहरों में जोरदार धमाके सुनाई दिए हैं। शनिवार की सुबह-सुबह यह हमला हुआ है। तेहरान के करीब एक मिलिट्री साइट को निशाना बनाया गया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि कर दी है। एक बयान में आईडीएफ ने कहा कि वह ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला कर रहा है। इजरायल ने कहा कि यह महीनों से ईरान की ओर से लगातार हो रहे हमलों का जवाब है। दरअसल ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल…
नई दिल्ली। फिल्म स्पेशल 26 के अंदाज में सात लोग फर्जी ईडी अधिकारी बनकर दक्षिण दिल्ली के डीएलएफ फार्म इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के घर छापेमारी करने पहुंचे और पांच करोड़ रुपये की मांग की। पैसों के लिए रात भर पीड़ित को उसके घर में बंधक बनाए रखा और सुबह उसके खाते से रुपये ऐंठने के लिए पीडित को लेकर हौज खास स्थित कोटक बैंक पहुंच गए। इसी दौरान पीड़ित ने मौका पाकर अपने वकील को भी बुला लिया और सवाल जवाब के क्रम में जब भेद खुलने लगा तो ठग भाग निकले। मामले की सूचना मिलने के…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुल 40 स्टार प्रचारक होंगे। चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबूलाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रवींद्र कुमार राय, धर्मेंद्र प्रधान, मोहन यादव, स्मृति ईरानी, नायब सिंह सैनी, मोहन चरण मांझी, विष्णु देव साईं, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, केशव प्रसाद मौर्य, सम्राट चौधरी, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, चंपाई सोरेन, नागेंद्र…
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत लोन की मौजूदा सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मुद्रा लोन की सीमा को दोगुना करने का ऐलान किया था। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि पीएमएमवाई के तहत ऋण की मौजूदा सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई है। जैसा कि वित्त मंत्री ने 23 जुलाई 2024 को केंद्रीय बजट में घोषणा की थी, उसी के अनुरूप यह बढ़ोतरी की गयी है।…