Author: News Maati

रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन पर शहर में विभिन्न जगहों पर राहुल गांधी जवाब दो’ के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं पर दिए गए बयान का उल्लेख किया गया है और उनके धर्म पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। रायबरेली में मंगलवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य चौराहा के पास जिस रास्ते से राहुल गांधी अपने सांसद आवास भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचें। उन रास्तों पर ही यह पोस्टर लगाए…

Read More

रांची। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और झारखंड के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण का सोमवार देर रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है और इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि मैं डॉ रमेश शरण के निधन से व्यक्तिगत रूप से काफी मर्माहत हूं। यह झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं मरांग बुरु से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना…

Read More

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आॅर्डर आॅफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड’ से नवाजा है। यह रूस का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। 2019 में रूस ने उनको इस सम्मान को देने का ऐलान किया था। यह पुरस्कार रूस और भारत के बीच एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार की अहमियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ये 326 साल पुराना है।…

Read More

मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी सोमवार को एंटीलिया में आयोजित की गई। उनकी हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान एक्टर्स द्वारा पहने गए कपड़ों ने सभी का ध्यान खींचा। एंटीलिया में हुई इस हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में सभी बॉलीवुड कलाकार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। हल्दी सेरेमनी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सलमान खान पहली बार नीली जींस और पीला कुर्ता पहने नजर आए। साथ ही सामने…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया हैं। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से केजरीवाल के खिलाफ दायर पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रोडक्शन वारंट जारी किया। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी ने 21 मार्च और…

Read More

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) ने बंगाल रजिस्ट्री कार्यालय से हुए फर्जी पावर आॅफ अटॉर्नी के आधार पर रांची में जमीन बेचने वाले जमीन दलाल अशोक सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने बताया कि जमीन कारोबारी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जमीन मामले में पूर्व में चंद्रशेखर, अभिषेक और समीर को गिरफ्तार कर चुकी है। रांची के पिठोरिया इलाके के जमुआरी मौजा में स्थित जमीन को बंगाल के पावर को आधार बना कर खरीद-बिक्री की गई है। इसका खाता नंबर…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ में बीते दो जुलाई को सत्संग के दौरान हुई दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम, सीओ व तहसीलदार सहित छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना…

Read More

रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट पर एक बार फिर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की है। जेसीबी लेकर पहुंची एसडीएम ने सरकारी जमीन पर बनी दीवार और भवन के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर यह मामला तेजी से आगे बढ़ा। कुछ दिन पहले आकाश सक्सेना ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर रिमाइंडर भी भेजा था। इसके बाद बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सपा के प्रदेश…

Read More

मुंबई। शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी देखी गई। आॅटो और फार्मा शेयरों की अगुवाई में सेंसेक्स फिर से 80,000 का आंकड़ा पार कर गया। मंगलवार सुबह के कारोबार में 200 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई। उधर एनएसई निफ्टी 47 अंकों की बढ़त के साथ 24,368 पर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार का ध्यान अब वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजों पर है। आॅटो इंडेक्स सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहा, जिसमें एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई, जबकि इस सप्ताह आईटी शेयरों में गिरावट आई। चॉइस ब्रोकिंग के…

Read More

नई दिल्ली। रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपका ये प्रेम, आपका ये स्नेह, आपने यहां आने के लिए समय निकाला मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। मैं अकेला नहीं आया। मैं मेरे साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। पीएम ने कहा आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15% भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन…

Read More