Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
- बिहार कैडर के अधिकारी अमित कुमार संभालेंगे PM मोदी की सुरक्षा, बने SPG के OSD
- लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया गया। करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ नियमित जमानत दे दी थी। फिलहाल सुप्रीम मोर्ट में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है। ईडी ने तर्क दिया है कि जमीन घोटाले मामले में हाई कोर्ट कोर्ट की ओर से हेमंत सोरेन की…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच सोमवार को भीषण मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हो गए और 6 अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर का कठुआ जिला पंजाब के पठानकोट जिले से सटा हुआ है। सेना के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की तरफ से पहले हमले किए गए, जवान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गयी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे…
मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को यहां पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने तथा व्यापार, ऊर्जा एवं रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसर तलाशने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करेंगे। यह, पांच साल में मोदी की रूस की पहली और उनके तीसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। इससे पहले वह 2019 में रूस गए थे जहां उन्होंने सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग की 27 जुलाई को होने वाली नौंवी संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 2047 तक भारत को विकसित बनाने से जुड़े दस्तावेज पर चर्चा की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नीति आयोग की शीर्ष नीतिगत इकाई परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। मोदी नीति आयोग के चेयरमैन हैं।
नयी दिल्ली: मोबिक्विक अप्रैल और मई में मूल्य के आधार पर पीपीआई वॉलेट लेनदेन के मामले में सबसे बड़ा डिजिटल वित्तीय सेवा मंच बन गया है। कंपनी ने सोमवार को यह दावा किया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए मोबिक्विक ने कहा कि उसने दो महीने में प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) वॉलेट के जरिये वित्तीय लेनदेन में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी की मूल्य के आधार पर बाजार हिस्सेदारी मार्च, 2024 के 11 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल में 20 प्रतिशत और मई में 23 प्रतिशत हो गई। मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) उपासना टाकू ने कहा…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के 10 अन्य नेताओं ने सोमवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ 10 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके एक दिन बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चार जुलाई को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और अन्य सरकारी अधिकारियों…
रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में अपराह्न चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन के लिए सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले चंपई सोरेन भी मंत्री बनाए गए हैं। वह पूर्व की हेमंत सोरेन कैबिनेट में भी शामिल थे। चंपई सोरेन के अलावा जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, उनमें कांग्रेस के डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, झामुमो के मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरुआ, वैद्यनाथ राम,…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 से संबंधित 30 से अधिक याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई शुरू की। इनमें पांच मई को हुई परीक्षा में अनियमितताओं और कदाचार का आरोप लगाने वाली और परीक्षा नये सिरे से आयोजित करने का निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिकाएं भी शामिल हैं। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ गुजरात के 50 से अधिक सफल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) अभ्यर्थियों की एक अलग याचिका पर भी सुनवाई कर रही है, जिसमें केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को…
गुमला। जिले के पालकोट प्रखंड में सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार रात सांप के डसने के बाद तीनों को हॉस्पिटल ले जाने के बदले गांव में झाड़-फूंक कराया जाता रहा। सुबह जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो तीनों की मौत हो गई थी। बताया गया कि लोटवा डुगडुगी गांव में रहने वाले परिवार के सभी लोग रविवार को रथयात्रा मेला में गए थे। वहां से लौटकर भोजन करने के बाद सभी लोग फर्श पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले करैत सांप ने उन्हें डस लिया। मृतकों में राजेश किसान, उसकी पत्नी…
श्रीनगर । कुलगाम में आतंकियों के गुप्त ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक घर के भीतर का है। घर में बनी अलमारी के पीछे आतंकियों ने बंकर बना रखा था। बाहर से इस ठिकाने को इस तरह से छिपाकर रखा था कि पता ही न चल पाए कि यहां कोई बंकर है भी या नहीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच के बाद इस आतंकी ठिकाने का पदार्फाश हुआ है। हालांकि वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुलगाम में शनिवार और रविवार को दो जगहों पर मुठभेड़ हुई…