Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
Author: News Maati
रांची। जमीन घोटाला मामले में मनी लॉड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की टीम ने बुधवार को कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन का किया। करीब दर्जनभर वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने कांके के चामा मौजा में सीएनटी व सरकारी जमीन सत्यापन किया, कांके रिसार्ट व कांके अंचल भी पहुंची।वहां अंचल कार्यालय में जमीन का दस्तावेज खंगाला, विवादित जमीन मामले में आम जनता से भी मिली और उनका बयान रिकॉर्ड किया। ईडी ने कांके के सीओ-सीआई का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल में नीचे से ऊपर तक रिश्वत की राशि बांटने का सबूत…
पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दरोगा के 1275 पदों पर वैकेंसी का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 822 पुरुष और 450 महिला समेत 3 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी चयनित हुए हैं। यह पहला मौका है, जब दारोगा भर्ती में ट्रांसजेंडर का चयन हुआ है, इनमें से दो ट्रांसमैन और एक ट्रांसवुमन है। बांका जिले की मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसवुमन दरोगा बन गई हैं। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने अपने पंजवारा गांव समेत पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस कामयाबी के खास अवसर पर उन्हें रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं।…
पटना । नीतीश सरकार जल्द ही राज्य के गांवों और कस्बों तक बस सेवा पहुंचाएगी। परिवहन विभाग ने 2005 नए रूटों पर सरकारी बसें चलाने का फैसला किया है, जिससे 38 जिलों के प्रखंड जिला मुख्यालयों और प्रमुख इलाकों से जुड़ जाएंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत लिया गया है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना से सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा और उन्हें आवागमन में आसानी होगी। अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा नए रूट मोतिहारी (175) में शुरू होंगे। इसके बाद रोहतास (126), बेतिया…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने महिला समेत कई लोगों की आवाज निकालकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लगभग 1.40 करोड़ रूपए ठगने के आरोप में एक मिमिक्री आर्टिस्ट (तरह-तरह की आवाजें निकालने वाला) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन जैन से एक करोड़ 39 लाख रूपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने मध्यप्रदेश के मैहर के निवासी रोहित जैन (33) को गिरफ्तार किया है। सिंह ने बताया कि नितिन जैन पुणे की…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जेपी गंगा पथ वे तीसरे फेज के उद्घाटन कार्यक्रम में कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर के सामने हाथ जोड़ने लगे और पैर छूने की कोशिश की। दरअसल, जेपी गंगा पथ के गायघाट से कंगन घाट तक के हिस्से के उद्घाटन समारोह में सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों से राघोपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान मंच से सीएम नीतीश कुमार अधिकारी के हाथ-पैर जोड़ने की बात करने लगते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि एक मुस्लिम महिला आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-125 के तहत अपने शौहर से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि यह धारा सभी शादीशुदा महिलाओं पर लागू होती है, फिर चाहे वे किसी भी धर्म से ताल्लुक रखती हों। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक अलग लेकिन समवर्ती फैसला सुनाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सीआरपीसी की धारा-125, के दायरे में मुस्लिम महिलाएं भी आती हैं। यह धारा पत्नी के भरण-पोषण के कानूनी अधिकार से संबंधित है। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने…
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 426 अंक से अधिक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसल गया। हाल की तेजी के बाद बाजार में चौतरफा मुनाफावसूली देखने को मिली जिससे धातु, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर काफी नुकसान में रहे। कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका में नीतिगत दर में कटौती को लेकर अनिश्चितता से भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 426.87 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 129.72 अंक की बढ़त के…
नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धन शोधन मामले में नये दौर की पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। फोर्टिस हेल्थकेयर कंपनी के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई अन्य मशहूर लोगों से कथित तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में 38 वर्षीय जैकलीन से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। ईडी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने ‘अपराध से अर्जित रकम’ या अवैध धन का इस्तेमाल श्रीलंका मूल की…
वियना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ ‘‘सार्थक चर्चा’’ की और इस दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विश्व में जारी विवादों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, मोदी ने फिर से कहा कि ‘‘यह युद्ध का समय नहीं है।’’ प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद मंगलवार रात मास्को से वियना पहुंचे। विगत 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया ने आपसी सहयोग को और मजबूत…
नयी दिल्ली: अपने जमाने में दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों का सामना करने वाले दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए गावस्कर जैसे दिग्गज की महानता को सही मायने में समझना बहुत मुश्किल है क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसी ताबड़तोड़ लीग को देखते हुए बड़े हुए हैं। पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने महान खिलाड़ी गावस्कर की छवि उनके दिमाग में इतनी विशाल नहीं है। दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से कुछ का सामना करने वाले गावस्कर के लिए…