Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
Author: News Maati
रांची : जाने माने अर्थशास्त्री और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण का कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया। मंगलवार दोपहर बाद हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। फेफड़े में संक्रमण होने के कारण डॉ रमेश शरण की तबीयत बिगड़ गयी थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ रमेश शरण को इसी साल फरवरी में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का लोकपाल नियुक्त किया गया था। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गयी थी। लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही डॉ रमेश शरण का…
मुंबई: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.50 पर स्थिर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा पर पड़ रहा दबाव कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से कम हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 83.49 से 83.51 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। रुपया सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर 83.50 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
नयी दिल्ली: लार्सन एंड टुब्रो को हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) से दो ‘फ्लीट सपोर्ट शिप’ (एफएसएस) के आंशिक निर्माण का ‘बड़ा’ ठेका मिला है। एलएंडटी ने अनुबंध के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। उसकी परियोजना वर्गीकरण के अनुसार किसी बड़े ठेके का मूल्य 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के बीच होता है।
नयी दिल्ली: केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि पूरे भारत में भारी बारिश के बीच, सितंबर 2023 के बाद पहली बार देश के मुख्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में जलाशयों के जलस्तर में दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ 29 सितंबर 2023 को जारी बुलेटिन के बाद से दर्ज की गई सप्ताह-दर-सप्ताह आने वाली गिरावट रुक गई है। उस समय इनकी भंडारण क्षमता 73 प्रतिशत थी। सीडब्ल्यूसी, जो पूरे भारत में 150 जलाशयों की लाइव स्टोरेज स्थिति की निगरानी करती है, ने 4 जुलाई को इन विकासों…
नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादी हमले में पांच जवानों की मौत से उन्हें ‘गहरा दुख’ हुआ है। राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है और सैनिक क्षेत्र में ‘शांति एवं व्यवस्था कायम करने’ के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोमवार को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। राजनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के बदनोटा में आतंकवादी हमले…
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी आई और एनएसई निफ्टी दोपहर के कारोबार के दौरान अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 328.54 अंक चढ़कर 80,288.92 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 83.45 अंक की बढ़त के साथ 24,404 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर भी फायदे में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिन्द्रा…
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा। मेषः छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। वृषभ : आज आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी तथा व्यापार में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से ख़ुशी प्राप्त हो सकती है। मिथुनः भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। रुके काम बनेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कर्कः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे जिससे उत्साह और स्फूर्ति बनी रहेगी। सिंहः हर प्रकार की…
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार रात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपने सरकारी आवास नोवो-ओगरियोवो पर एक निजी मुलाकात के तहत स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति के वास्ते किए गए कार्यों के लिए मोदी की प्रशंसा की। सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक, आवास पर अनौपचारिक बैठक के दौरान पुतिन ने मोदी से कहा कि मैं आपको दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि आपके कई वर्षों के काम का नतीजा है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि आपके अपने…
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में आॅटो और कार के बीच मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक के निकट हुई। बताया गया है कि आॅटो हाथीदह से जीरो माइल और कार जीरो माइल से हाथी दह की ओर जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इस टक्कर में आॅटो आॅटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल चीख पुकार मच गई है। हालांकि एनएच के पास ही…
रांची। मंत्रिमंडल के पूर्ण गठन कर लेने के बाद अपने सभी सहयोगी मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में पहली औपचारिक कैबिनेट बैठक की। जिसमें एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया के माध्यम से खुद इसकी जानकारी राज्यवासियों को देते हुए कहा कि उनकी सरकार का यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में माइनिंग गतिविधियां सबसे अधिक होती हैं। देश का 40% खनिज संपदा हमारे राज्य में है लेकिन खनन से प्रभावित और विस्थापित होनेवाले लोगों के लिये हमारी कोई नीति नहीं थी. इसलिए…