Author: News Maati

उन्नाव (उप्र)। उन्नाव जिले में बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना तड़के करीब पांच बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में जोजीकोट गांव के पास हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस तेज रफ्तार में थी और उसने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी।…

Read More

नई दिल्ली : भारत और रूस ने आपसी व्यापार को वर्ष 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंचाने पर बुधवार को सहमति जताई। यह लक्ष्य निवेश को बढ़ावा देकर, आपसी व्यापार के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग और ऊर्जा से लेकर कृषि एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर हासिल किया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मॉस्को में आयोजित 22वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने विशेष और विशेषाधिकार-प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने रूस-भारत व्यापार और आर्थिक सहयोग को…

Read More

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धन शोधन मामले में नये दौर की पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बुधवार को एक बार फिर तलब किया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई अन्य हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने से जुड़े मामले में 38 वर्षीय जैकलीन से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है।

Read More

वियना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से बुधवार को मुलाकात की और कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच प्रगाढ़ मित्रता है जो आने वाले वक्त में और मजबूत होगी। दोनों नेताओं के बीच आज आधिकारिक तौर पर बातचीत होगी जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक आयामों पर चर्चा होगी। रूस की दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं. यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी। ऑस्ट्रिया के विदेश…

Read More

नयी दिल्ली: भारत की विश्व कप टीम के सदस्य रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। बोर्ड को उम्मीद है कि वह इस पद पर ‘दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता’ लाएंगे जिस पर हाल तक राहुल द्रविड़ ‘शानदार सफलता’ के साथ काबिज थे। भारत की 2011 एकदिवसीय विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 42 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे थे। द्रविड़ का कार्यकाल पिछले महीने बारबाडोस में टी20 विश्व कप में भारत…

Read More

मुंबई: कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में नए रिकॉर्ड उच्च स्तर छूने के बाद गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 129.72 अंक चढ़कर 80,481.36 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, जल्द ही 207.47 अंक गिरकर 80,144.17 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 24,461.05 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन शुरुआती सौदों के बाद 49.6 अंक गिरकर 24,383.60 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से महिंद्रा एंड…

Read More

रांची। जगरनाथपुर थाना पुलिस ने बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स दुकान में हुए लूटकांड मामले का खुलासा करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पलामू निवासी विकास उर्फ विक्की कुमार , शशि भूषण प्रसाद उर्फ पिंटु , विवेक कुमार , पंकज कुमार शर्मा , अभिरंजन कुमार सिंह , गढ़वा निवासी मुकेश कुमार , सुरज कुमार विश्वकर्मा और पलामू निवासी रितेश वर्मा शामिल है। इनके पास से रातु रोड के ओ एक्सवाई होटल से घटना के समय अपराधियों की ओर से पहना गया दो हेलमेट,सफेद शर्ट, काला रंग का जूता, आसमानी रंग का जिंस बरामद किया गया। इसके अलावा…

Read More

रांची। केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को रिम्स में नवनिर्मित पावर ग्रिड के विश्राम सदन का उद्घाटन किया। मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि झारखंड में पहले भी पार्टी के कार्यक्रम में आया हूं। इससे पहले बेरमो में चुनाव के दौरान में आया था और छोटे से कप में मैंने चाय पिया था। झारखंड में पहले से कई अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे नया दायित्व सौंपा है। पहले हरियाणा का मुख्यमंत्री रहने का मौका मिला। पावर ग्रिड विश्राम सदन का उद्घाटन सूर्यास्त से पहले…

Read More

धनबाद। धनबाद के वासेपुर में मंगलवार को गैंगस्टर फहीम खान के रिश्तेदार गुल खान (25) की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद उसका शव भूली थाना इलाके के सिल्वर डब स्कूल के पास फेंक दिया गया। मंगलवार शाम उसका खून से लथपथ शव रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमसीएच भेजा गया। माना जा रहा है कि गुल खान की हत्या किसी रंजिश…

Read More

कोलकाता। चोपड़ा में एक महिला की सामूहिक पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में आलोचना झेल रही ममता बनर्जी की सरकार पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल सोमवार रात से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमे एक क्लब की चारदीवारी के भीतर कुछ लोग एक युवती को लटकाकर उसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं।वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने युवती का हाथ पकड़ा हुआ है और तीन लोग युवती के पैर पकड़े हुए हैं। युवती हवा…

Read More