Author: News Maati

नयी दिल्ली:  सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,47,935.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,341.47 अंक या 1.84 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Read More

नई दिल्ली। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने शनिवार को एक साथ तीन जूता कारोबारियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापा मारा। जयपुर हाउस स्थित हरमिलाप ट्रेडर्स के स्वामी रामनाथ डंग के आवास पर टीम को 60 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली है। आयकर टीम के अधिकारी अभी ठिकानों पर डटे हुए हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग का घर जयपुर हाउस में है। आयकर विभाग की टीम शनिवार सुबह 11 बजे सभी ठिकानों पर पहुंची। जयपुर हाउस स्थित आवास में भी टीम पहुंच गई।आयकर विभाग की टीम ने घर में तलाशी ली। सूत्रों का…

Read More

नई दिल्ली। सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को अदालत में पेश किया गया।तीस हजारी कोर्ट में शनिवार रात हुई सुनवाई में बिभव को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी। तीस हजारी कोर्ट में दो घंटे तक दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें पेश की गईं, इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। इससे पहले अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच करवाई गई। मामले की जांच कर रही पुलिस सांसद स्वाति मालीवाल से मिलने उनके आवास…

Read More

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की सारण हॉट सीट बनी हुई है। यहां से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी से है। खास बात यह है कि लालू के समधी एवं उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने आरजेडी की टेंशन बढ़ाई हुई है। चंद्रिका इस बार राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में हैं और उनके लिए जमकर प्रचार भी किया। चंद्रिका राय 2019 में आरजेडी के टिकट पर ही सारण से चुनाव…

Read More

सासाराम। काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के निर्दलीय लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एनडीए प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर बड़ा आरोप लगाया है। कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ही पवन सिंह को काराकाट में खड़ा कराया है। भोजपुरी स्टार की उम्मीदवारी लालू यादव की साजिश है। कुशवाहा ने दावा किया कि इन सबके बावजूद लोकसभा चुनाव में एनडीए एकतरफा जीत दर्ज करने वाला है। कुशवाहा ने रोहतास जिले के डेहरी में मीडिया से बातचीत में अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में दाखिल पूरक आरोप पत्र पर विशेष अदालत 20 मई को विचार करेगी।राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से लगभग दो सौ पन्नों की दाखिल आठवें पूरक आरोप पत्र पर विचार किया और उस पर संज्ञान लेने के मुद्दे पर सुनवाई 20 मई के लिए तय कर दी। न्यायाधीश उसी दिन भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता सहित चार लोगों के खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र पर भी…

Read More

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के तहत दिल्ली के तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को अशोक विहार के रामलीला मैदान में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा में कई बाते गठबंधन के सहयोगी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ की दूरी की कहानी वयां कर गई। मंच पर लगे पोस्टर से केजरीवाल की तस्वीर नदारद थी। इतना ही नहीं पूरे आयोजन स्थल के आसपास कांग्रेस के इस सम्मेलन से जुड़े किसी भी पोस्टर पर केजरीवाल की फोटो नहीं थी। न ही मंच से केजरीवाल की बात की गई। हां! मंच पर आप पार्टी के मंत्री…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी तथा रायबरेली को अपने परिवार का घर बताते हुए कहा है कि उन्होंने रणनीति के तहत चुनाव नहीं लड़ा है और यदि वह दोनों भाई-बहन चुनाव लड़ते तो इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को होता। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि रायबरेली और अमेठी को गांधी परिवार कभी छोड़ ही नहीं सकता इसलिए उनके भाई राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में वह दिन-रात उनकी जीत के लिए मेहनत कर रही है। उनका यह भी कहना था कि भाजपा ने श्री राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए पूरी ताकत…

Read More

नयी दिल्ली। लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों तथा ओडिशा विधानसभा के दूसरे चरण के लिये 35 सीटों पर प्रचार अभियान शनिवार शाम छह बजे थम गया। इन सीटों पर मतदान सोमवार को होगा। इस चरण में 49 लोकसभा सीटों पर 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की कुल 147 सीटों में से दूसरे चरण के लिये 35 सीटों पर भी इसी दिन मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 265 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में 13 मई…

Read More

मालेगांव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत कर लगाने संबंधी कांग्रेस के कथित प्रस्ताव को लेकर उसकी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा विपक्षी पार्टी के अंदर प्रवेश कर गई है। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए जजियाकर की तरह है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा महज सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रही है। आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना…

Read More