Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
Author: News Maati
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 27 अंक के मामूली नुकसान में रहा। निवेशकों ने कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों से पहले प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली की। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 27.43 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,897.34 अंक पर बंद हुआ।
नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस साल अगस्त और सितंबर के बीच होने वाले ‘इंडियन रेसिंग फेस्टिवल’ 2024 में कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम खरीदी। कोलकाता की रेसिंग टीम इस प्रतियोगिता में पदार्पण करेगी जिसमें हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, कोच्चि और अहमदाबाद की सात टीमें भी इसमें हिस्सा लेंगी। इस जुड़ाव पर उत्साह से भरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख गांगुली ने कहा, ‘‘मैं ‘इंडियन रेसिंग फेस्टिवल’ में कोलकाता की टीम के साथ इस यात्रा को शुरू कर काफी उत्साहित हूं। मोटरस्पोर्ट हमेशा ही मेरा जुनून रहा है और कोलकाता रॉयल टाइगर्स के साथ हमारा उद्देश्य…
नयी दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को लगता है कि अगर उन्होंने बैडमिंटन खेलने के बजाय टेनिस का रैकेट पकड़ा होता तो वह बतौर खिलाड़ी और बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती थीं। बैडमिंटन खिलाड़ी के तौर पर भी साइना ने काफी प्रभावित किया है जिसमें वह दुनिया में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं और वह ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट भी बनीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा बच्चों को खेलों पर ध्यान लगाने के लिए कहती हूं। चीन 60-70 पदक जीतता है और हमें सिर्फ तीन चार पदक मिलते हैं। इतने सारे…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने पेश होने वाले बजट को लेकर अर्थशास्त्रियों के विचार और सुझाव जानने के लिए बृहस्पतिवार को उनके साथ बैठक की। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। आपको बता दें कि बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा। सूत्रों के अनुसार, अर्थशास्त्री, उद्योग विशेषज्ञ और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने राजकोषीय स्थिति और रणनीतियों पर चर्चा करते हुए बैठक में प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार और…
नयी दिल्ली: खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड की योजना डिबेंचर जारी कर 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की है। वेदांता लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी के निदेशकों ने निजी नियोजन के आधार पर 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के 1,00,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
वियना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है, जिसका अर्थ है कि उसने हमेशा शांति एवं समृद्धि दी है और देश 21वीं सदी में अपनी भूमिका मजबूत करेगा। वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि भारत आज सर्वश्रेष्ठ होने, सबसे उज्ज्वल बनने और सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। मोदी ने कहा, ‘‘हम हजारों वर्षों से अपना ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं। हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है। भारत ने हमेशा…
NEET UG 2024: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, डाटा विश्लेषण में बड़े पैमाने पर कदाचार का संकेत नहीं
नयी दिल्ली। केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी 2024′ में न तो इस बात के संकेत मिले हैं कि ‘‘बड़े पैमाने पर कदाचार” हुआ और न ही ऐसे संकेत हैं कि स्थानीय उम्मीदवारों के किसी समूह को लाभ पहुंचा हो। नीट-यूजी 2024 में कुल 67 छात्रों ने 720 अंक प्राप्त किए, जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के इतिहास में अभूतपूर्व है। इस सूची में हरियाणा के एक केंद्र के छह छात्र शामिल हैं, जहां परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ। यह आरोप लगाया गया है कि कृपांक के चलते 67 छात्रों…
कलबुर्गी । कर्नाटक में गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने कई अधिकारियों और इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त टीम कर रही है। कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी कर्नाटक के 9 जिलों में चल रही है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के 11 मामले शामिल हैं। ये कार्रवाई कर्नाटक के कुल 56 स्थानों पर चल रही है। रेड में करीब 100 अधिकारियों के शामिल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त के अधिकारियों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के केंगेरी डिवीजन में तैनात राजस्व अधिकारी बसवराज मागी के कलबुर्गी और…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।इसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति सचिवालय ने पोस्ट की। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। उसने मुर्मू और नेहवाल के मुकाबले की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब…
मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और निरंतर विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.32 अंक चढ़कर 80,170.09 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर रहा। बीएसई का सेंसेक्स 245.32 अंक या 0.31 फीसदी चढ़कर 80170 पर खुलने में कामयाब रहा है और एनएसई का निफ्टी 72.10 अंक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 24396.55 पर ओपन हुआ है। बैंक निफ्टी ओपनिंग के तुरंत बाद 104 अंक चढ़कर 52294 के लेवल पर दिख…