Author: News Maati

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के परिणाम चीन को भुगतने होंगे। बाइडन ने साथ ही कहा कि कुछ यूरोपीय देश चीन में अपने निवेश में कटौती करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि शी चिनफिंग (चीन के राष्ट्रपति) इस बात को समझें कि प्रशांत बेसिन के साथ-साथ यूरोप को नुकसान पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी । यही बात रूस तथा यूक्रेन के मुद्दे पर भी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसे उदाहरण के लिए यदि आप चीन…

Read More

मुंबई: एयर इंडिया अपने चालक दल के कुछ सदस्यों के लिए आवास की ‘बुकिंग’ करने में विफल रही जिसकी वजह से उन्हें बुधवार रात हैदराबाद में उतरने के बाद लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि वह चूक के लिए उचित कार्रवाई करेगी। मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य बुधवार की रात होटल की तलाश करते रहे और बृहस्पतिवार तड़के जाकर उन्हें एयरलाइन की उड़ान प्रशिक्षण सुविधा सीटीई में आवास मिल पाया। हालांकि उस कमरे में भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। एक सूत्र ने कहा कि जब चालक…

Read More

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.53 पर स्थिर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.53 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों में उसने 83.50 से 83.54 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया।

Read More

मुंबई: घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.11 अंक चढ़कर 80,123.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई…

Read More

पटना। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को नीट-यूजी पेपर लीक के कथित सरगनाओं में से एक राकेश रंजन उर्फ रॉकी को पटना के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से उसे 10 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। नालंदा निवासी राकेश रंजन उर्फ रॉकी कई दिनों से सीबीआई के रडार पर था । प्रवेश परीक्षा में अनियमितताओं पर कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार चल रहा था। वह बार-बार ठिकाने बदल रहा था। रॉकी मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताया जाता है। उसे सीबीआई ने पटना के…

Read More

नई दिल्ली। विपक्ष की अग्निवीर योजना को रद्द किये जाने की मांग के बीच सरकार ने कहा है कि सेवानिवृत्त अग्निवीरों के लिये सभी अर्धसैनिक बलों में सिपाहियों के 10- 10 प्रतिशत पद आरक्षित किये जायेंगे ,साथ ही उन्हें शारीरिक जांच और उम्र में भी छूट दी जायेगी। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल , सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल और रेवले सुरक्षा बल जैसे अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने सेवानिवृत अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में सभी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत अग्निवीरों के लिये बलों में…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं। आमिर खान की फिल्म लगान क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। वहीं, उनकी फिल्म दंगल में कुश्ती से जुड़ी कहानी दिखाई गई। अब वह फिल्म सितारे जमीन पर काम कर रहे हैं, यह भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। आमिर ने टेनिस की पृष्ठभूमि से जुड़ी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है। आमिर खान ने कहा, यदि कोई अच्छी कहानी आती है, तो मैं टेनिस पर भी फिल्म बनाना पसंद करूंगा। हालांकि, मेरे…

Read More

रांची। बुढ़मू थाना पुलिस ने 12 घंटे में अपहरण कर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश मुंडा और कृष्णा महतो शामिल है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद किया गया है।ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 01.15 बजे बेडवारी गांव निवासी सोमनाथ महतो थाना पर आए और बताया कि मेरा भगीना अजय महतो का अपहरण कर लिया गया है। सोमनाथ महतो ने बताया कि अजय अपने दोस्त के साथ ओझासाड़म जगदीश मुंडा…

Read More

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के महासचिव और एमएलसी आफाक अहमद खान ने गुरुवार को बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से मनीष वर्मा को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मंगलवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मनीष वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलवाई थी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता…

Read More

पटना। मंत्री अशोक चौधरी ने लापरवाही करने वाले इंजीनियरों को निलंबित किया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौधरी ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग का जो भी पुल गिरा है, वह अंडर कंस्ट्रक्शन था। मैं मानता हूं कहीं ना कहीं गड़बड़ियां हुई हैं, एसओपी को फॉलो नहीं किया गया है। लापरवाह इंजीनियरों को निलंबित किया गया है। टेक्निकल स्पेसिफिकेशन के अनुसार पुल का निर्माण हुआ या नहीं, उसे देखने के लिए आईआईटी की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में गिर रहे पुल की जांच के लिए बाहर से मशीनें भी…

Read More