Author: News Maati

धनबाद। झारखंड में एनडीए गठबंधन प्रचंड विजय की ओर है। परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले इंडी एलायंस को हर तरफ जनता नकार रही है। झारखंड में भी इनका सूपड़ा साफ होना तय है। जेएमएम और कांग्रेस का चरित्र एक समान है। यह बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को पानी टंकी मैदान पत्थलगडिया, बाघमारा में आयोजित मिलन समारोह में कही। महतो ने कहा कि इंडी एलायंस परिवारवाद का गठबंधन है। इनकी प्राथमिकता राज्य और राष्ट्र का विकास नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने की है। ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियां इनके भ्रष्टाचार…

Read More

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखा है कि पूर्वी सिंहभूम में उनके साथ स्थानीय संगठन के जरिए सुनियोजित तरीके से अपमानित किया जा रहा था और उन्हें कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा था। उनके समर्थकों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा था। कुणाल ने लिखा है कि इसकी सूचना उन्होंने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को दी थी। साथ ही इसकी जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी को भी दी थी। उन्होंने लिखा है कि…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड के हिसाब से दूसरे चरण में तीन संसदीय सीट पर वोटिंग होगी। इसमें चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान होना है। इन तीनों सीट पर कुल 54 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव के मैदान में खड़े इन प्रत्याशियों में एक दर्जन से अधिक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है, जनता के बीच सियासी जंग को जीतने के लिए पहुंचे इन माननीयों के द्वारा दाखिल खुद के शपथपत्र बताने के लिए काफी हैं कि ये आज के धनकुबेर हैं। जिनकी संपत्ति ना केवल अपने नाम पर बल्कि पत्नी एवं…

Read More

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना में रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। संजय सेठ पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला दर्ज अरगोड़ा सीओ ने चुटिया थाना में दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को चुटिया में रोड शो हुआ था। इस मामले में डीएसपी सिटी कुमार वेंकटेश रमन ने कहा कि संजय सेठ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उनपर सीओ अरगोड़ा ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पूरे मामले की…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि तृणमूल ये कहकर राजनीति में आई थी कि मां, माटी, मानुष की रक्षा करेगी। आज तृणमूल मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है।रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम और इस्कॉन के खिलाफ अफवाह फैला रही हैं ममता : रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम और इस्कॉन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए मोदी ने…

Read More

बलिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलिया से लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में रविवार को दूबे छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मथुरा की ओर इशारा करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम के बाद मथुरा में अब श्रीकृष्ण की बारी है। भगवान राम अयोध्या में मुस्करा रहे हैं। मथुरा में भगवान कृष्ण भी मुस्कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीस-पच्चीस परिवारों ने ठेकेदारी चलाई कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उन्हीं के परिवार का व्यक्ति बनेगा। गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी ने इस मिथक को तोड़ा। वर्ष…

Read More

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडिया अलायंस के पास कोई चेहरा ही नहीं है। जब उनसे पूछो तो वे कहते हैं कि हम बारी-बारी से प्रधानमंत्री बन जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। चार सौ पार का नारा लगाया। यदि राहुल बाबा की सरकार बनती है तो भारत को दो टुकड़ों में बांटना चाहते हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मड़ियाहु क्षेत्र के रामलीला मैदान में 1.40 बजे पहुचे। मछलीशहर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बी.पी. सरोज के समर्थन में जनसभा को संबोधित…

Read More

प्रयागराज। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार को पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हंगामे के चलते मंच छोड़ कर चले गये। दरअसल, फूलपुर में रविवार को कांग्रेस और सपा की संयुक्त रैली थी जिसे दोनो ही दलों के शीर्ष नेताओं को संबोधित करना था मगर कार्यकतार्ओं का उत्साह इस कदर परवान चढ़ा कि भीड़ बेकाबू हो गयी। अखिलेश ने अपने समर्थकों को शांत रहने की अपील की जिसे नजरअंदाज कर दिया गया और नाराज राहुल गांधी और अखिलेश यादव मंच छोड़कर चले गए। सपा और कांग्रेस गठबंधन में फूलपुर की सीट सपा के…

Read More

छपरा। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की चुनौती को स्वीकार करते हुये पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने चितौड़गढ़ कहे जाने वाले महाराजगंज संसदीय सीट पर विजय का पताका लहराया था। राजपूतों की अधिक संख्या के कारण महाराजगंज को औरंगाबाद के बाद बिहार का दूसरा चित्तौड़गढ़ कहा जाता है। यहां लोकसभा चुनाव में राजपूत प्रत्याशियों का ही सिक्का चलता है। एक बार बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने कहा था कि चंद्रशेखर यदि इतने बड़े नेता हैं तो बिहार से चुनाव लड़ कर देख लें। चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश के बलिया से चुनाव लड़ा करते थे। उन्होंने इसे चुनौती…

Read More

रांची: कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत अभी रांची आई हुई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा है कि मोदीजी मुद्दे की बात नहीं करते। पहले चरण में मोदीजी गजनी बन गये। कहा कि मैं हिंदू-मुस्लिम करूं तो मैं सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा। उन्होने अपना वजूद खत्म कर लिया। इसके साथ ही सुप्रिया ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करते, गरीबी पर बात नहीं करते। हमने तय किया है कि हम समाधान की बात करेंगे। राहुल गांधी…

Read More