Author: News Maati

गुमला। रायडीह पुलिस ने हेसाग में लूट का उद्भेदन किया है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोली एवं दस हजार रूपया नगद बरामद किया है। शनिवार को रायडीह थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि 27 जून को चैनपुर बाजार जा रहे है धान व्यापारी मनोज कुमार गुप्ता गुमला निवासी को हेसाग जंगल के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 60000 नगद एवं दो मोबाइल फोन लूट लिया था।…

Read More

धनबाद। तोपचांची थाना क्षेत्र के मदैयाडीह स्थित एनएच-02 पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सरिया के कुबाडीह के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग सड़क किनारे अपनी बाइक रोक बच्ची को पानी पिला रहे थे। उसी वक्त तोपचांची की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और बाइक सवारों को टक्कर मारते…

Read More

पटना। बिहार में पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 8,211 वोटों से जदयू के कलाधर मंडल को हराया। शंकर सिंह को जहां 67,779 मत प्राप्त हुए, वहीं कलाधर मंडल को 59,586 मत मिले। महागठबंधन समर्थित राजद की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं। बीमा भारती को कुल 30108 वोट मिले। रूपौली उपचुनाव का परिणाम बेहद चौंकाने वाला रहा। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को सीधी टक्कर में मात दी। राजद उम्मीदवार बीमा भारती शुरू से ही लगातार तीसरे नंबर पर रहीं।…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि भारतवंशी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस देश का नेतृत्व करने के लिए योग्य हैं। बाइडन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शुरू से ही, मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं रहा है। वह राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं। इसीलिए मैंने उन्हें चुना। इस टिप्पणी के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले जिस तरह से उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता के मुद्दे को संभाला और दूसरा, लगभग किसी भी मुद्दे को संभालने की उनकी शानदार क्षमता इसका कारण हैं। बाइडन ने कहा कि जब तक मुझे नहीं…

Read More

मुंबई। किसी न किसी वजह से बच्चन परिवार हमेशा खबरों में रहता है। पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों को लेकर अफवाह चल रही है। किसी न किसी वजह से इन अफवाहों को हवा मिल जाती है। चचार्ओं ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया है कि इन दोनों का तलाक तय है। मौका था पहले काशी विश्वनाथ दर्शन और फिर अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह। अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ गुरुवार 11 जुलाई 2024 को वाराणसी गए। वहां उन्होंने काशी विश्वनाथ…

Read More

जमशेदपुर। बिरसा युवा मंच के संस्थापक राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस सह भाजपा नेता) के नेतृत्व में बिरसा युवा मंच के द्वारा जमशेदपुर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती के युवाओं के लिए पहली बार बस्ती यूथ प्रीमियर लीग के नाम से एक भव्य तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोनारी एयरपोर्ट के सामने स्थित क्रिस्टियन मैदान में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो सम्मानित अतिथि के रूप भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद,जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह,दिनेश कुमार, कांग्रेस के नेता अजय सिंह,…

Read More

मुंबई। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी हो गई। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में यह शाही शादी हुई, जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। 2 हजार से भी ज्यादा मेहमान इस शादी में शरीक हुए। शाम 6 बजे बारात और दूल्हे राजा परिवार संग जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे। फिर साफा बांधने की रस्म हुई। सभी मेहमानों को साफा बांधा गया। इसके बाद मिलनी, वरमाला और सिंदूर दान की रस्म हुई। अनंत दूल्हे राजा बनकर फूलों से सजी गाड़ी और बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे…

Read More

पूर्णिया। बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए गिनती जारी है। जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल आगे चल रहें हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह दूसरे स्थान रक। आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। 10 जुलाई को हुए मतदान में 52.75% वोटिंग हुई थी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। पूर्णिया कॉलेज परिसर में कुल 28 टेबलों पर मतगणना हो रही है। रुपौली उपचुनाव की चौथे राउंड की काउंटिंग में जेडीयू के कलाधर मंडल 5038 वोट से आगे चल रहे हैं। आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। कलाधर मंडल को चौथे राउंड तक 22168…

Read More

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 109 सीट के साथ संसद में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला दिया कि यह पार्टी महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट के आवंटन के लिए पात्र है। खान (71) की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के लिए एक बड़ी कानूनी जीत में प्रधान न्यायाधीश काजी फैज इसा के नेतृत्व वाली शीर्ष अदालत की 13 सदस्यीय पूर्ण पीठ ने पेशावर उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) द्वारा नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं में आरक्षित…

Read More

नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जैक सुलिवन के साथ फ़ोन पर बातचीत की है। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। दोनों एनएसए ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ‘क्वॉड’ फ़्रेमवर्क के तहत चर्चा की है. क्वॉड की बैठक इसी महीने और फिर इस साल के अंत में भी होनी है। ‘क्वॉड’ में भारत और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान भी शामिल है। माना जाता है कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के दबदबे को कम करने के लिए चार देशों का यह संगठन बना है।…

Read More